Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 2
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    डिज़िटल ही नहीं दोस्तों के साथ मिलकर भी मनाएं प्यारी होली

    ShagunBy ShagunMarch 26, 2021 Featured No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 912

    होली आते ही चारो तरफ का मौसम बदलने लगता हैं। विशेषकर होली से सम्बंधित अनेको गाने की धुनों में से इस गाने की धुन ” रंग बरसे भीगे चुनर वाली रंग बरसे” वाली धुन चारो ओर सुनाई देने लगती है। लोगों पर होली का खुमार पहले से चने लगता है और एक दूसरे मित्र से पूंछने लगते हैं भाई आज क्या प्रोग्राम है अगर नहीं है तो बना लेते हैं होली है।

    लेकिन आज के इस मँहगाई के दौर में होली का त्यौहार मात्र औपचारिकता बनकर रह गई है। जाने कहाँ गये वह दिन जब हमारे समाज में होली का महीना आते ही प्रत्येक घरों के विशेष कर बच्चों मे मिठाइयां, पापड़ की खाने की की होड़ सी लग जाया करती थी।

    पायस पत्रिका से

    घरों में विशेष कर गुजिया बनाने की तैयारी के बीच बच्चों के नये कपड़े पहनने और बनवाने के लिये उनका उत्साह देखते ही बनता था, लेकिन जब से डिजिटल युग की शुरुआत हुई है उस समय से पुराने सभी तरह के रीति रिवाजों से ही रंग उड़ गया है, लोगों ने घर जाकर गले मिलकर होली की शुभकामनाएं देने के बजाये अब सोशल मीडिया पर उतर आएं है और होली के शुभकामना सन्देश अब मोबाइल और कंप्यूटर से देने लग गए हैं, ऐसा नहीं है कि यह दौर ख़राब है बल्कि इसे आधुनिकता की दौड़ कहेंगें कि अब किसी के पास समय नहीं है। बस यूं कहें कि धीरे-धीरे रंगों के इस त्यौहार को मनाने का चलन व तौर तरीके ही धीरे धीरे समाप्त होने लगा है या कहे बदल गया है। आज सब कुछ डिजिटल केंद्रित है जिसने आपके घर से लेकर बाज़ारवाद को भी अपनी गिरफ्त में खेंच रखा है। ऐसा प्रतीत होने लग गया है कि कही न कहीं आने वाले दिनों में लेटर बम की तरह लेटर रंग बाजार में बिकने लगे इसे जिसे भेजा जाय उसके द्वारा इस लेटर को खोलते ही उसके पूरा का पूरा मुहँ ही रंगों से भर कर पुतजाये।

    लेकिन कई जगह ऐसी भी हैं जहां आज भी होली मनाने की परम्परा जारी है

    जहां तक इस देश में खेली जाने वाली रंगों से भरी होली का त्यौहार 29 मार्च सोमवार के दिन राधा-कृष्ण की भूमि मथुरा, वृंदावन, नंदगांव, गोकुल यानी पूरे ब्रज भूमि में एक सप्ताह पहले से रंग, गुलाल उड़ने शुरू हो गए हैं तो दूसरी तरफ 22 मार्च से बरसाना के राधा रानी मंदिर में लड्डूओं की होली खेले जाने के साथ होली के त्यौहार मनाने की शुरुआत हो चुकी है मथुरा के बरसाना में लट्ठमार होली के त्यौहार को मनाने की परम्परा की शुरुआत बड़े ही धूमधाम से प्रति वर्ष की तरह शुरू हुई। मालूम हो कि मथुरा के बरसाना की लट्ठमार होली सम्पूर्ण दुनिया मे प्रसिद्ध है।

    कोरोना काल और मँहगाई ने लोगों कि कमर जरूर तोड़ दी है लेकिन लोगों ने आज भी मुस्कुराना नहीं भी छोड़ा है वह आज भी खुश है और रंगों से भरी पिचकारी लेकर आपके साथ होली खेलने के लिए बाहर परिवार के साथ खड़ा है बस जरूरत है आपके पहुंचने की जहाँ आज नई नवेली दुल्हन के भेष में खड़ी होली आपका इन्तजार कर रही है जोगी जी धीरे धीरे जोगी वाह, जोगी जी। हैप्पी होली! – प्रस्तुति: जी के चक्रवर्ती

    Shagun

    Keep Reading

    Tribute and Discussion Session at RLD Headquarters on Munshi Premchand's Birth Anniversary

    मुंशी प्रेमचंद जयंती पर रालोद मुख्यालय में श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी

    देह से परे, आत्मा के समीप; एक निष्काम प्रेम-यात्रा

    Enough of 'Mann Ki Baat' (talk from the heart); now, O Ruler, speak of 'Jan Ki Baat' (the voice of the people)!!

    मन की बात बहुत हुई, अब जन की बात करो राजन्!!

    A silent scream! Congratulations! Congratulations! Congratulations!

    एक मौन चीख! अभिनंदन! अभिनंदन!अभिनंदन!

    When the temple became the means... and propriety fell silent...!

    जब मंदिर बना ज़रिया… और मौन हुई मर्यादा…!

    3 मिनट की झपकी एक ईमानदार इंसान की इज़्ज़त लगभग छीन लेती

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Ravana Emerges as the Biggest Highlight of Ramayana

    रावण की दहाड़ ने हिला दिया दर्शकों को, ट्रेलर लांच

    August 2, 2026
    New Faces Win Hearts, Soulful Music Casts Its Magic

    फिल्म रिव्यू : ‘दिल दीवाना हो गया’ : नए चेहरों ने जीता दिल, मधुर संगीत ने रच दिया जादू

    August 2, 2026
    The explosive trailer of ‘Toxic’ will be released on August 8.

    8 अगस्त को आएगा ‘टॉक्सिक’ का धमाकेदार ट्रेलर

    August 2, 2026
    The Assembly Speaker stated—only by understanding the rules can you become the voice of the people.

    विधानसभा प्रमुख बोले – नियम जानोगे तभी जनता की आवाज़ बन पाओगे

    August 1, 2026
    Tribute meeting and free dental camp on Dr. Kalam's death anniversary.

    डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और निःशुल्क डेंटल कैंप

    August 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading