Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 2
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग

    शहरों में ई-रिक्शा की भरमार

    ShagunBy ShagunDecember 17, 2024 ब्लॉग No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 433

    शहर में भेड़ बकरियों की तरह बढ़ती ई-रिक्शा की भरमार अब आम समस्या हो गयी है। एक तरफ यह सुलभ और सस्ता है तो दूसरी तरफ इनकी बढ़ती जनसँख्या मुश्किल में डाल रही है। फिलहाल लखनऊ की सड़कों पर ई-रिक्शा ट्रैफिक व्यवस्था के लिए काफी समय से समस्या बने हुए हैं लेकिन ट्रैफिक पुलिस- प्रशासन इसको लेकर कार्रवाई के प्रस्ताव ही बनाता रहता है। सभी जानते हैं कि ये अपने मनमानेपन के कारण व्यस्त बाजारों और चौराहों ही नहीं बल्कि आम रास्तों पर भी मुसीबत का पर्याय बने हुए हैं।

    नियमों का पालन न करना तथा अन्य वाहनों एवं पैदल चलने वालों का ख्याल न रखना इनकी मनमानी का आम उदाहरण है। शहर में इस समय करीब साठ हजार ई-रिक्शा हैं। इनमें कई कंडम हो चुके हैं और बड़ी संख्या में ये वाहन बिना फिटनेस के चल रहे हैं। हालत यह है कि ज्यादातर ई-रिक्शा में न लाइट होती हैं न हॉर्न होते हैं तथा जर्जर चेसिस के दम पर पांच से आठ सवारियां इनमें बैठाई जाती हैं। ऐसे में कभी भी हादसों में सवारियों की जान का खतरा हो सकता है। खुद ट्रैफिक पुलिस भी मानती है कि शहर में जाम और दुर्घटनाओं का ये वाहन बड़ा कारण बन चुके हैं। उसने आरटीओ से इनको जब्त करने का अनुरोध भी किया है ।

    अब योजना बनाई गई है कि अनफिट व बिना नंबर के ई-रिक्शा को डंपिंग यार्ड में हमेशा के लिए बंद कर दिया जाएगा। मजे की बात यह कि ये यार्ड अभी बनने हैं। तो क्या जब तक ये बनेंगे तब तक ऐसे ई-रिक्शा अपने हिसाब से ही सड़कों पर चलते रहेंगे। ऐसे में कंडम ई-रिक्शा पर कार्रवाई जब होगी, तब होगी लेकिन इस समय रास्तों पर ये जिस अराजकता से चल रहे हैं, उसे इस तरह रोका जाए जिसका कोई नतीजा भी सामने आ सके। वरना कुछ ही दिनों में ये बड़े वाहनों से भी ज्यादा गंभीर समस्या बन जाएंगे।

    Shagun

    Keep Reading

    मातृत्व: सृष्टि का शाश्वत सत्य और ईश्वर का प्रतिरूप

    जानो तो बुद्ध की सहजता सबसे सहज वरना अति जटिल

    भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन: स्वच्छ भविष्य की ओर एक ठोस कदम

    In Paris, fragrance is bottled; in Banaras, the fragrance is in the very air—and that is a truly wonderful feeling.

    पेरिस में खुशबू बोतल में होती है, और बनारस में खुशबू हवा में है यह बहुत अच्छा अहसास है

    Parents have been subjected to such manipulation for a very long time—it is simply that awareness has increased now.

    खेल तो पेरेंट्स के साथ बहुत पहले से होता आया है -जागरूकता अब बढ़ी

    The residents of Banda are filled with pride upon seeing Banda's name ranked among the very best in the world!

    विश्व में बांदा का अव्वल दर्जे में नाम देख गर्व में बांदावासी!

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Preparations Underway for a Prolonged War! US Ferries Massive Military Hardware to West Asia, Planning Another Powerful Strike Against Iran.

    लंबे युद्ध की चल रही तैयारी! अमेरिका पश्चिम एशिया में भारी सैन्य सामग्री ढो रहा, ईरान पर फिर ताकतवर हमले की प्लानिंग

    May 2, 2026
    “Move Beyond the Top 10” — Farah Khan’s New Travel Mantra

    “टॉप-10 से आगे बढ़ो”-फराह खान का नया ट्रैवल मंत्र

    May 2, 2026
    Becoming the Voice of Journalists on Labour Day, Memorandum Submitted to Deputy Chief Minister

    श्रम दिवस पर पत्रकारों की आवाज़ बनी, उपमुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

    May 2, 2026
    Prakash Parv of Guru Amardas Ji: A sacred gathering of service and peace.

    गुरु अमरदास जी का प्रकाश पर्व: सेवा और सुरति का पावन समागम

    May 2, 2026

    मातृत्व: सृष्टि का शाश्वत सत्य और ईश्वर का प्रतिरूप

    May 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading