Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 10
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    NTPC का ट्रिपल टी मानक कैसे हुआ फेल जिससे गई कई बेगुनाहों की जान?

    By November 2, 2017Updated:November 2, 2017 प्रेसनोट No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 583
    • महारत्न एनटीपीसी का ट्रिपल टी मानक कैसे हुआ फेल, और दर्जनों गरीब मजदूरों की चली गयी जानें अपने आप में बडा सवाल
    • बाटम एैश हूपर में यदि इकटठा हुआ क्लींकर फार्म तो क्यों नही बंद की गयी मशीन
    • ब्वायलर में यदि आक्सीजन की मात्रा हुयी कम तो आक्सीजन एनालाइजर के आधार पर क्यों नही भेजी गयी अतिरिक्त आक्सीजन
    • उपभोक्ता परिषद ने उठाया सवाल महारत्न कम्पनी ने कैसे बरती उदासीनता, क्लींकर फार्म होने पर क्यों नही बंद की गयी मशीन जबकि ब्वायलर में लीकेज पर बंद की जाती है मशीन
    लखनऊ 02 नवंबर। महारत्न कम्पनी एनटीपीसी ऊॅंचाहार में कल 500 मेगावाट मशीन का ब्वायलर फट जाने से दर्जनों लोगों की मौत से जहाॅं पूरा उत्तर प्रदेश व देश हिल गया यह कहना गलत नही होगा कि यह ऊर्जा क्षेत्र के इतिहास की देश की सबसे बडी दुर्घटना है। सबसे बडा सवाल यह उठता है कि महारत्न कम्पनी एनटीपीसी जो पूरे देश के उत्पादन गृहों को बडी बडी तकनीकी सलाह देती है वह कैसे ऊॅचाहार मे फेल हो गयी? उत्पादन गृह चलाने का सबसे महत्वपूर्ण मानक ट्रिपल टी (टरबुलेन्स, टाइम टम्प्रेचर) कैसे फेल हो गया? बिजलीघर को चलाने के लिये यह मानक ही सबसे अहम होता है ऊॅचाहार पावर हाउस का 500 मेगावाट का ब्वायलर फटने का पहला कारण या तो क्लींकर बना या तो ट्रिपल टी मानक फेल हुआ या फिर ब्वायलर के अन्दर माइनस में रहने वाला वैक्यूम प्लस में हो गया। जिसकी वजह से ब्वायलर एवं बाटम एैश हापर फट गया। सबसे बडा सवाल यह उठता है कि एनटीपीसी जैसी महारत्न कम्पनी का कोई भी स्ेाफ्टी सिस्टम क्यों नही काम किया? यदि सिस्टम ने आगाह किया होता तो शायद इस दुर्घटना से बचा जा सकता था।
     उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष एवं विश्व ऊर्जा कौंसिल के स्थायी सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि सीआईएसएफ (सेन्ट्रल इन्डस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स) की रिपोर्ट क्या थी वह प्रथम दृष्टया स्वतः काफी कुछ खुलासा करेगी, लेकिन तकनीकी विषेशज्ञों की चर्चा के उपरान्त यह बात सामने आ रही है कि यदि 500 मेगावाट की मशीन अन्डरलोड लगभग 200 मेगावाट पर चलाई जा रही थी तो उसमें यह जानना अति आवश्यक है कि वह आयल सपोर्ट पर चलायी जा रही थी अथवा पूरी तरह कोल पर। लगभग सभी उत्पादन गृही लगभग 450 डिग्री टम्प्रेचर पर सबसे पहले आयल पर चलाते है। इसके बाद कोयले के प्रयोग करते हैं ब्वायलर के अन्दर जैसा कि परिस्थतियाॅं बता रही हैं कि क्लींकर फार्म हुआ तो इसका मतलब आक्सीजन की कमी रही हो या कोयले की क्वालिटी अच्छी न रही हो दो ही कारण मुख्य हैं। सबसे बडा सवाल यह उठता है कि ब्वायलर के अन्दर यदि हवा के साथ शामिल 21 प्रतिशत आक्सीजन मानक को पूरा नही कर रही थी तो किस मात्रा में अतिरिक्त हवा के साथ शाामिल आक्सीजन भेजी गयी क्या वह आक्सीजन एनालइजर में रिकार्ड है अथवा नही? 200 मेगावाट मशीन को चलाने के लिये लगभग 137 टन प्रति घंटा कोयला चाहिये। यदि इस कोयले में आयल सपोर्ट की आवश्यकता थी तो क्या एनटीपीसी के किसी सेफ्टी डिवाइस में यह बात सामने आयी?
    उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष ने कहा बाटम एैश हूपर में क्लींकर फार्म यदि इकटठा हुआ और वह चोक हुआ तो मशीन को क्यों नही बंद किया गया? यदि ब्वायलर में लीेकेज हो जाता है तो मशीन बंद की जाती है। क्लींकर फार्म बनने के बाद जैसा कि परिस्थतियाॅ बता रही है कि उसे नीचे गिराने की कोशिश की गयी और जिसके कारण बडा धमाका हो गया और दर्जनों गरीब मजदूरों व अधिकारियों की जानें गयीं।

    #Awadesh kumar verma #NTPC UP

    Keep Reading

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले श्री शीशपाल सिंह “अभियंता रत्न सम्मान” से सम्मानित

    राजेश कुमार बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प

    eletricity

    पूर्व में जिन वित्तीय पैरामीटर को किया गया खारिज उन्हीं के आधार पर कैसे दाखिल कर दिया ए0आर0आर: उपभोक्ता परिषद

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में फिर चला डिज्नी का जादू; नए किरदारों के साथ लौटा ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’

    June 9, 2026
    Raja ka Aaina (The King's Mirror): The King's Mirror is no ordinary mirror.

    राजा का आईना : राजा का आईना कोई साधारण आईना होता नहीं

    June 9, 2026
    Health of 4 UP MPs deteriorates during Ladakh visit; Lalganj MP admitted to AIIMS; Afzal Ansari put on oxygen support.

    लद्दाख दौरे पर UP के 4 सांसदों की तबीयत बिगड़ी, लालगंज सांसद AIIMS में भर्ती; अफजाल अंसारी को लगी ऑक्सीजन

    June 8, 2026
    Iran fired 10 ballistic missiles at Israel; all destroyed. Trump’s stern message: "Make a deal now."

    ईरान ने इज़राइल पर दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें, सभी नष्ट; ट्रंप का सख्त संदेश- “अब डील करो”

    June 8, 2026

    बड़े मंगल पर करें ये उपाय सभी दुखों को हर लेंगे हनुमान जी

    June 8, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading