Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 10
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    भ्रष्टाचार की आवश्यकता ही ख़तम कर देना चाहिए

    By June 12, 2017 Hot issue No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 821

    इंसान को धन की आवश्यकता हमेशा ही रहती है. आर्थिक असुरक्षा की भावना ही इंसान को भ्रष्ट बनने पर मजबूर करती है. बच्चो की मंहगी शिक्षा और बीमार होने पर महंगा ईलाज इंसान के भ्रष्ट होकर पैसा जमा करने का मुख्य कारण है. भोजन, शिक्षा, चिकित्सा, सुरक्षा और न्याय प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार तथा पूरी तरह से निशुल्क होना चाहिए.

    प्रत्येक व्यक्ति को “भोजन” देने के लिए गुरु नानक के सच्चे सौदे की अवधारणा को अपनायाजाना चाहिए. प्रत्येक शहर, कसबे और गाँव में धर्म स्थल का चुनाव कर वहां एक साधारण लंगर प्रतिदिन दिन चलना चाहिए. इसको सरकार एवं समाजसेवियों के सहयोग से चलाना चाहिए तथा प्रतिदिन भोजन करने वाले लोगों को भी सेवा में लगाना चाहिए.

    “शिक्षा” को लेकर सरकार बहुत दावे करती है लेकिन मंहगी शिक्षा के सामने अक्सर अभिभावक घुटने टेक देते हैं. सरकार को सरकारी स्कूलों में सुधार लाना चाहिए और यदि यह संभव नहीं है तो निजी स्कूल में दी जने वाली फीस का 80% बोझ खुद उठाना चाहिए. इसकी भरपाई के लिए व्यापार पर शिक्षा अधिभार लगाकर खर्च को सारे देश पर बाँट देना चाहिए. तब निजी स्कूल भी सरकार की बात मानने लग जायेंगे.

    शिक्षा की तरह “चिकित्सा” पर भी सरकार का नियंत्रण और जिम्मेदारी रहनी चाहिए. दवा उत्पादकों से दवाये सरकार को खरीदनी चाहिए और उसे हस्पतालों की मांग पर देना चाहिए. दवा खरीदने के लिए उनकी कीमत का पता लगाने के लिए टेंडर के बजाय, उस कम्पनी द्वारा अन्य डिस्टीब्यूटर्स को दी जाने वाली कीमत का पता लगाना चाहिए और यह उसे सेल टैक्स विभाग से आसानी से पता चल सकता है .

    “सुरक्षा” भी प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार होना चाहिए. पुलिस को इस तरह से तैयार किया जाना चाहिए कि वो अपने आपको जनता को धमकाने वाली शक्ति समझने के बजाय जनता से पैसे लेने के कारण उनकी सेवा करने के लिए जिम्मेदार बने. यह कार्य मुश्किल अवश्य है लेकिन असंभव हरगिज नहीं है. यदि कोई दृढ निश्चय कर ले तो इसे भी अवश्य किया जा सकेगा.

    देश की एक बहुत बड़ी समस्या धीमी और खर्चीली “न्याय” प्रणाली है. धीमे और मंहगे होने से भी ज्यादा मुश्किल काम इसमें यह है कि- किसी गरीब या साधारण व्यक्ति पर कोई झूठा आरोप भी लग जाए तो वो बहुत ज्यादा प्रताड़ित किया जाता है. लेकिन यदि कोई अमीर और प्रभावशाली व्यक्ति जुर्म भी करे तो उसको सजा होना बहुत मुश्किल है, उसको बचाने के अनेक रास्ते हैं.

    मंहगे भोजन, शिक्षा, चिकित्सा, सुरक्षा और न्याय के संकट से, अपने आपको बचाने के लिए बहुत ज्यादा धन की आवश्यकता है. जब वो यह धन सीधे तरीके से नहीं कमा सकता है तो वो इसके लिए अनैतिक कार्य करने से भी परहेज नहीं करता है. यदि सरकार इन पांच मूलभूत सुबिधाओ को पूरा कर दे हो, अनैतिक तरीकों से धन कमाने की आवश्यकता ही समाप्त हो जायेगी.

    Keep Reading

    Give up the insistence on a hunger strike; instead, wage a long-term struggle to change the system.

    अनशन की जिद छोड़ें, सिस्टम बदलने के लिए लम्बा संघर्ष करें

    Ethanol Blending Controversy: Public Concern vs. Government Agenda

    एथनॉल ब्लेंडिंग विवाद: जनता की चिंता vs सरकार का एजेंडा

    paper leak

    पेपर लीक : कब तक ली जाएगी युवाओं के धैर्य की परीक्षा?

    तपती रातें और झुलसाती गर्मी: स्वास्थ्य संकट की नई चेतावनी

    केवल प्रेम और न्याय से ही तोड़ा जा सकता है घृणा के जाल को

    Dangerous adulteration

    खतरनाक मिलावट: पाम तेल से बन रहे ‘शुद्ध’ मूंगफली, सोयाबीन और सरसों का तेल!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    गो संरक्षण से गांवों में खुलेगा कमाई का नया रास्ता, 10 रुपये लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र

    August 10, 2026
    MACCIA hosted a spectacular ‘Weaves on the Runway’ event on National Handloom Day.

    MACCIA ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर ‘वीव्स ऑन द रनवे’ का शानदार आयोजन किया

    August 10, 2026
    The Tricolour is a symbol of development, heritage, and India's pride and glory: CM Yogi.

    तिरंगा विकास, विरासत और भारत की आन-बान-शान का प्रतीकः सीएम योगी

    August 10, 2026
    'Take 5 lakhs, just save my brother...' Kanwariya swept away by the Ganga's strong current; brother stood on the bank, pleading desperately.

    ‘5 लाख ले लो, बस मेरे भाई को बचा लो…’ गंगा की तेज धार में बह गया कांवड़िया, किनारे खड़ा भाई गिड़गिड़ाता रहा

    August 10, 2026
    Haryana’s Sakshi Chaudhary shines with Virat Kohli’s support; lands a 'golden punch' at the Commonwealth Games.

    विराट कोहली की मदद से चमक उठी हरियाणा की बेटी साक्षी चौधरी, कॉमनवेल्थ में मारा गोल्डन पंच

    August 9, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading