Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    दलित अभियन्ताओं ने ट्रांसमिशन की मजबूती के लिये बनायी कार्य योजना

    By November 5, 2017 प्रेसनोट No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 559
    • दलित अभियन्ताओं का ऐलान ट्रांसमिशन व वितरण एक दूसरे के पूरक दोनों की सफलता ही सरकार की योजनाओं को करेंगे सफल।
    • पावर आफिसर्स एसोसिएशन ट्रांसमिशन व वितरण की कार्य योजनाओं को सफल बनाने हेतु जल्द आयोजित करेगी एक विस्तृत कार्यशाला।
    •  एसोसिएशन ने कार्य योजना तैयार करने के लिये ट्रांसमिशन के 3 अभियन्ताओं की बनायी एक समिति।
    लखनऊ 5 नवंबर। उप्र पावर आफिसर्स एसोसिएशन की आज एक आवश्यक बैठक फील्ड हास्टल में सम्पन्न हुई जिसमें उप्र पावर ट्रांसमिशन कार्पोरेशन में सरकारी योजनाओं व दलित अभियन्ताओं की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उप्र सरकार द्वारा चलायी जा रही महत्वाकांक्षी योजना ट्रांसमिशन के सब स्टेशनों व लाइनों के निर्माण में और तेजी लाने का संकल्प लिया गया और पूरे प्रदेश में ट्रांसमिशन में हाशिये पर रखे गये दलित अभियन्ताओं की समस्याओं पर व्यापक विचार विमर्श भी किया गया।
    एसोसिएशन की प्रान्तीय कार्य समिति ने ट्रांसमिशन के अधिशासी अभियन्ता इं. संजय पासवान, इं. संजीव भास्कर व उप खण्ड अधिकारी, इं. बिन्दा प्रसाद की एक 3 सदस्यीय समिति बनायी है, जो सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं में और तेजी लाने सहित ट्रांसमिशन में कार्यरत दलित अभियन्ताओं की समस्याओं पर अपनी एक विस्तृत रिर्पोट अगली बैठक में प्रस्तुत करेंगे। इस समिति को ट्रांसमिशन में संगठन को और मजबूती व विस्तार देने की एक कार्य योजना भी प्रस्तुत करने को कहा गया है। जिसके बाद ट्रांसमिशन की नई कार्यकारिणी को घोषित किया जायेगा।
    प्रान्तीय कार्यसमिति की बैठक के बाद उप्र पावर आफीसर्स एसोसिएशन के कार्यवाहक अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा, ट्रांस्को अध्यक्ष महेन्द्र सिंह, अति. महासचिव अनिल कुमार, सचिव आरपी केन, संगठन सचिव व लेसा अध्यक्ष अजय कुमार संगठन सचिव पीएम प्रभाकर, दिग्विजय सिंह, पीपी सिंह  ने कहा कि डिस्काम की योजनाओं को सही रूप में सफलता तभी मिलेगी जब ट्रांसमिशन के कार्यो में व्यापक उपलब्धियां सामने आयेंगी।
    ट्रांसमिशन व वितरण विंग एक दूसरे के पूरक हैं, जब तक दोनों तरफ से गुणवत्ता में सुधार व तेजी नहीं लाई जायेगी तब तक आने वाले समय में उप्र सरकार द्वारा बहुप्रतीक्षित महत्वाकांक्षी पावर फार आल (24ग्7) पूरी तरह सफल नहीं हो सकता। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आज सर्वसमिति से यह भी ऐलान किया है कि बहुत जल्द ही ट्रांसमिशन /वितरण की कार्ययोजनाओं की सफलता हेतु एक प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन लखनऊ में किया जायेगा, जिसमें ट्रांसमिशन विंग के अलग-अलग विशेषज्ञों/वक्ताओं द्वारा अपना प्रस्तुतीकरण कर वितरण व ट्रांसमिशन के अभियन्ता अपना अनुभव साझा करेंगे।

    #Awadesh kumar verma

    Keep Reading

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले श्री शीशपाल सिंह “अभियंता रत्न सम्मान” से सम्मानित

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    August 22, 2026
    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    August 22, 2026

    कोरिया इंडस्ट्री एक्सपो (KoINDEX) 2026 का 27 अगस्त को यशोभूमि में होगा शुभारंभ

    August 22, 2026

    गलगोटियास विश्वविद्यालय ने Microsoft के सहयोग और byteXL द्वारा संचालित उद्योग-एकीकृत AI एवं ML डिग्री का शुभारंभ किया

    August 22, 2026
    Ayushmann Khurrana's visit to Jalna A message of child safety and a secure childhood.

    आयुष्मान खुराना की जालना यात्रा : बच्चों की सुरक्षा और सुरक्षित बचपन का संदेश

    August 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading