Author: Shagun

लखनऊ। सरोजनीनगर में बीती शनिवार को दिनदहाड़े गोलियों से भूने गए शराब माफिया विनोद सिंह हत्याकांड मामले में राजधानी पुलिस नाकाम साबित हो रही है। शायद इसीलिए मामले की छानबीन के लिए एसटीएफ को जिम्मेदारी सौंपी गयी है। वो अपने स्तर से जांच-पड़ताल कर रही है। जानकारों की माने तो विनोद के विरोधी रहे तस्कर घटना के बाद से यूपी छोड़ चुके हैं, जबकि नामजद आरोपियों ने गैर जनपद में रिश्तेदारों के घर ठिकाना बनाया है। आशंका जतायी जा रही है कि कारोबार के वर्चस्व में काफी दिनों से तस्करों के बीच छिड़ी जंग में विनोद को मौत के घाट…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार को (मुख्यमंत्री के तौर पर इस्तीफा देकर) भ्रष्टाचार के खिलाफ लडाई में शामिल होने पर बधाई दी। बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में केन्द्रीय जांच ब्यूरो(सीबीआई) की प्राथमिकी के बाद से राज्य में सत्तारूढ़ महागठबंधन के दो बड़े घटक राष्ट्रीय जनता दल(राजद) और जनता दल यूनाइटेड(जदयू) के बीच उत्पन्न गतिरोध का पटाक्षेप आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे के साथ हो गया । श्री कुमार ने आज शाम जदयू विधायक दल की बैठक के तुरंत बाद राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी को अपना त्याग पत्र सौंप दिया । राज्यपाल ने…

Read More

नयी दिल्ली, 26 जुलाई  हावडा से दिल्ली आ रही एक ट्रेन में परोसे गये वेज बिरयानी में छिपकली मिलने के बाद रेल मंत्रालय ने आज कैटरर का ठेका रद्द कर दिया। मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने आज यह जानकारी दी। मेघना सिन्हा नामक यात्री ने कल सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा कि उसके सहयात्री ने बिरयानी आॅर्डर किया और छिपकली पर गौर किये बिना खा लिया। इसके बाद वह यात्री बीमार हो गया। रेलवे मंत्रालय के प्रवक्ता ए के सक्सेना ने बताया, ‘ ‘भोजन की खराब गुणवत्ता और अधिक रपये लिए जाने के प्रति रेलवे की शून्य सहिष्णुता की नीति के…

Read More

अमेरिका के न्यू मैक्सिको में कार्ल्सबेड नाम की एक जगह है। जहां करोड़ों साल पुरानी गुफाएं हैं। माना जाता है कि पानी के बहाव ने इन्हें एक खास तरह का शेप दिया है।  इस गुफा के अंदर जाने के लिए खतरनाक रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। रेगिस्तान के नीचे दबी ये गुफाएं अंदर से इतनी सुंदर हैं कि यहां लाखों लोग हर साल घूमने आते हैं।गुफा में अंदर जाने का रास्ता बहुत मजेदार है। ये घुमावदार रास्ता है। यहां अंदर लगभग 30,000 ब्राजीलियन चमगादड़ हैं, इसलिए इसे बैट केव भी कहते हैं। सनसेट के समय ये सारे चमगादड़ जब…

Read More

भर्तियों की जांच केन्द्रीय जांच ब्यूरों (सीबीआई) से कराने की राज्य सरकार की घोषणा से तिलमिलाए समाजवादी पार्टी(सपा) अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार लालू प्रसाद यादव की तरह उन्हें भी डराने का प्रयास कर रही है । श्री यादव राज्य विधान परिषद में बजट चर्चा पर बोल रहे थे । उन्होंने कहा कि सरकार का ध्यान केवल सीबीआई जांच पर है । सरकार गोमती रिवर फ्रंट की जांच सीबीआई से करा रही है । इतना ही नहीं ,उनकी सरकार ने जो बेरोजगारों को नौकरी दी थी उसकी…

Read More

शाहजहांपुर, 26 जुलाई  उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में सोशल मीडिया पर अपलोड फोटो पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले एक युवक की हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने कथित रूप से पिटाई कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को अपनी हिरासत में ले लिया है। थाना अल्लाहगंज प्रभारी आशुतोष सिंह ने बताया की कल मंगलवार को हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने भगवान शंकर की एक फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड की थी। तस्वीर पर कस्बे के ही रहने वाले हाई स्कूल के छात्र सलमान ने आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इससे नाराज हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने…

Read More

लखनउ, 26 जुलाई: इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनउ पीठ ने उत्तर प्रदेश के आयुर्वेदिक, यूनानी एवं होम्योपैथिक कॉलेजों में स्नातक पाठ्यक्रमों में राष्ट्रीय पात्रता एवं प्रवेश परीक्षा (नीट) के आधार पर तैयार मेरिट सूची के जरिए प्रवेश देने के राज्य सरकार के फैसले को रद्द कर दिया है। अदालत ने कल राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि वह आयुष पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए साझा प्रवेश परीक्षा कराये और प्रवेश प्रक्रिया 30 सितंबर तक पूरी करे। न्यायमूर्ति डी. के. उपाध्याय की पीठ ने अमित कुमार एवं अन्य की ओर से दायर याचिका पर उक्त निर्देश दिये थे। याचिका दायर…

Read More

मेरठ, 26 जुलाई  जिले के एक अस्पताल में स्वाइन फ्लू से ग्रस्त 60 वर्षीय महिला की कल मौत हो गयी। जिले के अस्पताल में इस बीमारी से होने वाली यह पहली मृत्यु है। हालांकि महिला पडोसी हापुड जनपद की रहने वाली थी। मेरठ सदर अस्पताल के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर राज कुमार ने महिला की मौत की पुष्टि करते हुए आज बताया कि जिले में स्वाइन फ्लू बीमारी से किसी मरीज के मौत की यह पहली घटना है। कुमार ने बताया कि पडोसी जनपद हापुड के गौहरा गांव निवासी ओमवती (60) को 21 जुलाई को मेरठ शहर के आईआईएमटी लाइफ लाइन…

Read More

लॉस एंजिलिस, जर्मनी के भौतिक विज्ञानी अल्बर्ट आइंस्टाइन के हस्ताक्षर वाली दुर्लभ तस्वीर के अमेरिका में नीलामी में एक लाख डॉलर में बिकने की उम्मीद है। इस तस्वीर में वे मजाकिया ढंग से अपनी जीभ बाहर निकाले हुए नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर 14 मार्च, 1951 को नोबल पुरस्कार विजेता के 72वें जन्मदिन पर आॅर्थर सासे ने ली थी। फोटोग्राफर के नियोक्ता को आइंस्टाइन की इस तस्वीर को छापने में पहले पहल काफी दुविधा महसूस हुई थी। नेटे डी सेंडर्स आॅक्शन्स के मुताबिक, जब तस्वीर छप गई तो उसे देखकर आइंस्टाइन इतने आनंदित हुए कि उन्होंने इसकी कई प्रतियों…

Read More

एनआईए ने उन 48 पत्थरबाजों का पता लगा लिया है जो पाकिस्तान के लिए कश्मीर में हिंसा फैलाने का काम कर रहे हैं। एनआईए को ऐसे 28 वाट्सएप ग्रुप मिले हैं जिनमें पत्थरबाजों के जमात उद दावा से जुड़े होने के पक्के सबूत हैं। मंगलवार को जांच एंजेसी ने बताया कि इन सभी वाट्सएप ग्रुप में पांच हजार सदस्य शामिल हैं जो मूलत: कश्मीरी हैं लेकिन इनके मोबाइल नंबर पाकिस्तान से जुड़े हुए हैं। बताया जा रहा है कि इनमें से कई ग्रुप पाकिस्तान द्वारा बनाए गये हैं। एनआईए को भी इस बात के सबूत मिले हैं कि इन वाट्सएप…

Read More