गोरखपुर, लखनऊ, 17 अक्तूबर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि ताजमहल का निर्माण भारत माता के सपूतों के खून पसीने से हुआ है और इसकी सुरक्षा का जिम्मा उत्तर प्रदेश सरकार का है। योगी ने बताया कि वह आगरा में पर्यटन योजनाओं की समीक्षा के लिए अगले सप्ताह वहां जायेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मायने नहीं रखता कि ताज महल को किसने और क्यों बनवाया। ताजमहल एक ऐतिहासिक धरोहर है। भाजपा नेता संगीत सोम के ताजमहल पर दिये गये विवादास्पद बयान के बाद मुख्यमंत्री योगी की यह टिप्पणी आयी है। मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में कहा, यह…
Author: Shagun
दरिंदगी: 12 दिन बाद इंदिरानगर पुलिस ने वहशी को दबोचा, बच्ची के चीखने पर दी थी घटना अंजाम, खिलाने के बहाने ले गया था साथ, खुलासे के बाद एसएसपी ने थानाध्यक्ष को दिया प्रशस्ति पत्र लखनऊ 17 अक्टूबर। इंसान कब दरिंदा बन जाए, कोई नहीं जानता, पर ऐसे ही दरिंदे को मासूम की हत्या के बाद इंदिरानगर पुलिस ने सोमवार को हिरासत है। जिसने मासूम को खिलाने के बहाने गोद में लिया, फिर छेड़खानी की, बच्ची चीखी तो उसे मार डाला। परिजनों को मामले की भनक लगी तो उन्होंने पुलिस को बताया। उसने मामले की एफआईआर दर्जकर आरोपी को हिरासत में…
खंडपीठ ने कहा कि क्रिकेट के खिलाफ प्राकृतिक न्याय का उल्लंघन नहीं हुआ है और श्रीसंत के पक्ष में आए एकल पीठ के आदेश को रद्द कर दिया कोच्चि, 17 अक्तूबर। भारतीय क्रिकेटर एवं तेज गेंदबाज एस श्रीसंत को आज केरल हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है, केरल उच्च न्यायालय की खंडपीठ ने 2013 आईपीएल स्पाट फिक्सिंग प्रकरण के संदर्भ में क्रिकेटर एस श्रीसंत पर भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा लगाए गये आजीवन प्रतिबंध को आज बहाल कर दिया। मुख्य न्यायाधीश नवनीति प्रसाद सिंह और न्यायमूर्ति राजा विजयराघवन की पीठ ने एकल न्यायाधीश की पीठ के खिलाफ बीसीसीआई की याचिका पर…
नयी दिल्ली, 17 अक्तूबर। एमिटी लॉ स्कूल के एक छात्र की पिछले वर्ष आत्महत्या के मामले में पुलिस जांच की ढीली-ढाली स्थिति रिपोर्ट पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने आज पुलिस को फटकार लगाई। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ मृदुल और न्यायमूर्ति नाजमी वजीरी रिपोर्ट से नाखुश थे क्योंकि उसमें इस बात का जिक्र नहीं था कि जांच कब खत्म होगी। उन्होंने केवल इतना कहा कि जांच काफी आगे बढ चुकी है। पीठ ने कहा कि रिपोर्ट के साथ कोई हलफनामा नहीं है जैसा कि अदालत ने 11 अक्तूबर को आदेश दिया था। अदालत ने डीसीपी अपराध (मादक पदार्थ) को निर्देश दिया कि अंतिम…
ढाका, 16 अक्तूबर: म्यांमा से पलायन कर रहे रोहिंग्या मुस्लिमों को लेकर जा रही एक नाव आज एक बांग्लादेशी गांव के पास बंगाल की खाडी में पलट गई जिससे छह बच्चों सहित 12 लोगों की मौत हो गई । पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि नाव पर क्षमता से अधिक लोग सवार थे । एक स्थानीय पुलिस अधिकारी शेख अशरफुज्जमां ने कहा कि नाव दुर्घटना में बाल-बाल बचे लोगों ने स्थानीय अधिकारियों को बताया कि नाव पर करीब 65 लोग सवार थे और उनमें आधी संख्या बच्चों की थी । नाव जब म्यांमा के रखाइन प्रांत की सीमा…
आम आदमी पार्टी ने महापौर सहित पार्षद प्रत्याशियों की पहली सूची की जारी लखनऊ। आम आदमी पार्टी ने नगर निगम चुनाव हेतु मेयर प्रत्याशी के साथ अपने पार्षद उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। सोमवार को प्रेस क्लब में अवध जोन की संयोजक ब्रज कुमारी सिंह, प्रदेश प्रवक्ता सभाजीत सिंह सहित जनपद के पदाधिकारियों ने प्रेसवार्ता कर 19 पार्षद उम्मीदवारों की प्रथम लिस्ट जारी कर दी है। अवध प्रांत संयोजक ब्रज कुमारी ने मेयर पद के लिए प्रियंका माहेश्वरी के नाम की घोषणा की और बताया कि प्रियंका माहेश्वरी लखनऊ जिला संयोजक गौरव माहेश्वरी की पत्नी हैं। गौरव…
नयी दिल्ली, 16 अक्तूबर : नोटबंदी के बाद बैंकों में जमा कराये गये 500 और 1,000 रपये के पुराने नोटों की गिनती के लिये 66 अत्याधुनिक मुद्रा गणना एवं प्रसंस्करण मशीनों (सीवीपीएस) का इस्तेमाल किया जा रहा है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने यह जानकारी दी। नोटों की गिनती के लिये इन आधुनिक मशीनों की खरीद के लिये वैश्विक निविदा जारी की गई थी। केन्द्रीय बैंक ने सूचना के अधिकार कानून (आरटीआई) के तहत इस संबंध में की गई पूछताछ के जवाब में यह जानकारी दी। पीटीआई संवाददाता द्वारा दायर आरटीआई आवेदन के जवाब में रिजर्व बैंक ने कहा, इस…
मुंबई, 16 अक्तूबर : कोंकण रेलवे ने आज कहा कि तेजस एक्सप्रेस में नाश्ते के समय विषाक्त भोजन करने से बीमार पडे यात्रियों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। कोंकण रेल निगम के एक अधिकारी ने बताया कि यात्रियों को मुंबई भेजने के लिए इंतजाम किए गए हैं। कोंकण रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार गोवा से मुंबई जा रही तेजस एक्सप्रेस में कल विषाक्त भोजन करने के बाद 26 यात्री बीमार पड गए थे। ट्रेन को महाराष्ट्र में चिपलुन स्टेशन पर रोका गया और सभी 26 यात्रियों को शहर के लाइफ केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया।…
लखनऊ, 16 अक्तूबर : अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज अपनी 55 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। इसमें पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव का नाम शामिल नहीं है। सपा के प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव द्वारा जारी सूची के मुताबिक किरणमय नन्दा को उपाध्यक्ष के पद पर बरकरार रखा गया है। इसके अलावा कार्यकारिणी में आजम खां, नरेश अग्रवाल और हाल में बसपा छोडकर सपा में आये इंद्रजीत सरोज समेत 10 महासचिव, संजय सेठ कोषाध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी, कमाल अख्तर और अभिषेक मिश्र समेत 10 सचिव, जया बच्चन, अहमद हसन तथा रामगोविन्द चौधरी समेत 25 सदस्य तथा छह विशेष आमंत्रित सदस्य…
नयी दिल्ली, 15 अक्तूबर। दक्षिण भारत में एक महत्वाकांक्षी उच्च गति ट्रेन परियोजना चीनी रेलवे की ओर से प्रतिक्रिया नहीं आने की वजह से अटकी पडी है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि प्रतिक्रिया में कमीै का कारण डोकलाम विवाद हो सकता है। रेलवे की नौ उच्च गति परियोजनाओं की स्थिति पर मोबिलिटी निदेशालय की एक आंतरिक जानकारी मिली है। इससे पता चलता है कि 492 किलोमीटर लंबा चेन्नई-बेंगलुर -मैसूर गलियारा अधर में लटका है, क्योंकि चीनी रेलवे ने मंत्रालय की ओर से भेजी गई शासकीय सूचना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। मोबिलिटी निदेशालय द्वारा तैयार किए गए नोट…









