नयी दिल्ली, 15 अक्तूबर। दक्षिण भारत में एक महत्वाकांक्षी उच्च गति ट्रेन परियोजना चीनी रेलवे की ओर से प्रतिक्रिया नहीं आने की वजह से अटकी पडी है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि प्रतिक्रिया में कमीै का कारण डोकलाम विवाद हो सकता है। रेलवे की नौ उच्च गति परियोजनाओं की स्थिति पर मोबिलिटी निदेशालय की एक आंतरिक जानकारी मिली है। इससे पता चलता है कि 492 किलोमीटर लंबा चेन्नई-बेंगलुर -मैसूर गलियारा अधर में लटका है, क्योंकि चीनी रेलवे ने मंत्रालय की ओर से भेजी गई शासकीय सूचना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। मोबिलिटी निदेशालय द्वारा तैयार किए गए नोट…
Author: Shagun
श्रीनगर, 15 अक्तूबर कश्मीर पुलिस ने आज कहा कि कश्मीर घाटी में रहस्यमयी चोटी काटने वाले कुछ लोग परेशानियों से बाहर निकलने या हिसाब बराबर करने के ऐसा कर रहे हैं । यह राष्ट्र विरोधी तत्वों द्वारा दिये जा रहे उस सिद्धांत को भी बेनकाब करती है जो इस घटना के बाद मची अफरा-तफरी के लिये केंद्रीय एजेंसियों को जिम्मेदार बता रहे हैं। जम्मू कश्मीर पुलिस ने पाया कि कुछ मामलों में लोगों ने अपने कारोबारी प्रतिद्वंद्वियों, पीछा करने वालों और यहां तक की प्रवासी मजदूरों को भी चोटी काटने के शक में पीटा। अलगाववादी घाटी में हाल में हुई…
नयी दिल्ली, 15 अक्तूबर। रिजर्व बैंक ने 500 रपये और 2000 रपये के नये नोटों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वपूर्ण योजना स्वच्छ भारत अभियान का लोगो छापने के बारे में निर्णय पर विस्तृत जानकारी देने से इनकार कर दिया। उसने इसके लिए सुरक्षा एवं अन्य कारणों का हवाला दिया। सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत मांगी गयी एक जानकारी के जवाब में रिजर्व बैंक ने केंद्र सरकार की मुहिमों के प्रचार समेत नोटों पर विज्ञापन छापे जाने संबंधी दिशानिर्देशों की नकल देने से भी इनकार कर दिया। पीटीआई भाषा के एक संवाददाता द्वारा दायर आरटीआई आवेदन की प्रतिक्रिया में…
कोलकाता, 15 अक्तूबर। फीफा अंडर-17 विश्व कप के स्थानीय टूर्नामेंट निदेशक जेवियर सेप्पी ने आज कहा कि मैदान में दर्शकों की मौजूदगी के मामले में इस विश्व कप ने देश में 2011 में हुये आईसीसी विश्व कप को पीछे छोड दिया और अब अंडर-20 विश्व कप के अगले टूर्नामेंट की मेजबानी की दौड में भारत का दावा मजबूत हो गया। ग्रुप चरण के 36 मैचों का जिक्र करते हुये सेप्पी ने कहा कि इन मैचों को मैदान में आठ लाख से ज्यादा दर्शकों ने देखा जो कि 2011 क्रिकेट विश्व कप से ज्यादा और चिली में हुये पिछले अंडर-17 विश्व…
नयी दिल्ली, 15 अक्तूबर। ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता गौरी सावंत ने पुरष या महिला कहे जाने से इनकार करते हुए कहा कि ट्रांसजेंडर समुदाय को अपनी वास्तविक पहचान हासिल करने से पहले लंबा सफर तय करना है। हाल में यहां आयोजित हिजडा हब्बा में 37 वर्षीय ट्रांसजेंडर मां ने कहा, अगर लोग हमें स्वीकार करना चाहते हैं तो उन्हें ट्रांसजेंडर के तौर पर स्वीकार करना चाहिए। कार्यक्रम का आयोजन ट्रांसजेंडरों के सामाजिक अधिकारों के लिए काम करने वाले संगठन इंडिया एचआईवीाएआईडीएस अलाइंस ने स्लेक्ट सिटी वॉक के साथ मिलकर किया था। भारत में ट्रांसजेंडर समुदाय को वर्ष 2014 में उच्चतम न्यायालय ने…
22 अक्टूबर से महिला आंनगबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले प्रदेश भर की आंगनबाड़ी महिलाएं करेंगी हड़ताल लखनऊ। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को सम्पंन हुयी। जिसमें 22 अक्टूबर को अनिश्चिकालीन हड़ताल करने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष एवं हिन्द मजदूर सभा के राष्ट्रीय सचिव गिरीश पाण्डेय ने की। महामंत्री नीलम पाण्डेय ने 22 अक्टूबर को हड़ताल किए जाने का प्रस्ताव रखा, जहां कार्यकारिणी समिति ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि 22 अक्टूबर से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा घोषित वजन दिवस सहित सभी…
कृष्णानगर पुलिस ने पांच को दबोचा, गैंग के कुछ सदस्य पहले हो चुके हैं गिरफ्तार, बाकी की तलाश, नगदी, नशीली गोलियां, मोबाइल, आॅयल व 10-10 कई नोट बरामद लखनऊ 15 अक्टूबर। शायद आपको जानकारी होगी या फिर अखबारों में पढ़ा होगा कि 10 रुपए का नोट नीचे गिरे होने या फिर गाड़ी से तेल टपने की बात कहकर कार चालक को झांसे में लेने के बाद अंदर रखा सामान उड़ा दिया गया, ऐसी न जाने टप्पेबाजी की कितनी घटनाएं राजधानी में आम हो चुकी थीं। शनिवार को कृष्णानगर पुलिस के हत्थे पांच ऐसे टप्पेबाज आए तो ये बात और पुख्ता…
हादसा या साजिश: विकास प्राधिकरण गोमतीनगर में मचा हड़कम्प, शुक्रवार देर रात की घटना, दमकल की चार गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू लखनऊ 15 अक्टूबर। विकास प्राधिकरण की बिल्डिंग के स्टाक रूम में बीती शुक्रवार रात रहस्यमय हालात में आग लग गयी। इसे हादसा कहें या साजिश? पर वहां रखी समायोजन घोटाले की सारी फाइलें खाक हुई हैं। उस वक्त फाइलों की स्कैनिंग का काम चल रहा था। ये काम राइट्स नामक कम्पनी को दिया गया था। उसके दो कर्मचारी मौजूद थे। हड़कम्प मचा तो उन्होंने पहले वहां रखे उपकरणों की मदद से आग बुझाने की कोशिश…
तेज रफ्तार में थी वैन, स्कूल लेकर जा रहा था चालक, घायलों में छात्र-छात्राएं शामिल, मामूली इलाज के बाद मिली छुट्टी, एफआईआर दर्ज, ड्राइवर फरार लखनऊ 15 अक्टूबर। माल थानाक्षेत्र में शनिवार को एक स्कूल की वैन चालक की लापरवाही के चलते अनियंत्रित होकर आठ फिट गढ्ढे में गिर गयी। उस वक्त ड्राइवर बच्चों को लेकर स्कूल जा रहा था। वैन की रफ्तार काफी तेज थी। हड़कंप मचा तो स्थानीय लोगों ने अंदर फंसे छात्र-छात्राओं को किसी तरह से बाहर निकाला। सभी को पास के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया गया। परिवार वालों को जानकारी दी गयी। जिसके बाद अफरा-तफरी…
नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर: तेज गेंदबाजों मोहम्मद शमी और उमेश यादव तथा बल्लेबाज लोकेश राहुल को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन एकदिवसीय मैचों के लिये शनिवार को घोषित 15 सदस्यीय भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया है। आस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज से निजी कारणों से बाहर रहे ओपनर शिखर धवन, विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर को टीम में शामिल किया गया है। शमी और उमेश आस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में भारतीय टीम में शामिल है लेकिन कीवी टीम के खिलाफ उन्हें टीम में जगह नहीं मिली है। इसी तरह शीर्ष क्रम के…










