Author: Shagun

ठुमरी गायिका गिरिजा देवी का मंगलवार 24 अक्टूबर रात दिल का दौरा पड़ने के चलते निधन हो गया. वह 88 वर्ष की थीं. गिरिजा देवी की नातिन अनन्या ने उनके आखिरी समय की जानकारी देते हुए बताया, सुबह वह ठीक थीं कुछ देर बाद तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें अस्पताल ले जाया गया. इसके बाद देर शाम उनकी हालत में सुधार हुआ. लेकिन फिर रात में करीब आठ बजे उनकी हालत नाजुक होने लगी और रात साढ़े नौ बजे उन्होंने आखिरी सांसें लीं. उनके निधन पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर दुख जाहिर किया. उन्होंने लिखा, इंडियन क्लासिकल म्यूजिक ने…

Read More

केनेडी ने कहा, जमीनी स्तर पर आप उन्हें ऐसे नहीं देख सकते कि वे आपको समझ आ सकें लेकिन जब आप कुछ सौ फुट ऊपर उठते हैं या और भी ऊपर उपग्रह से वे बहुत खूबसूरत लगते हैं मेलबर्न, 24 अक्तूबर : वैज्ञानिकों ने गूगल अर्थ इमेजरी की मदद से सऊदी अरब में पत्थर के 400 ऐसे ढांचों का पता लगाया है जिनका पहले दस्तावेजों में जिक्र नहीं था। इन ढांचों को गेट्स के नाम से जाना जाता है। यूनिवर्सिटी आॅफ वेस्टर्न आस्ट्रेलिया में अनुसंधानकर्ता डेविड केनेडी ने बताया कि सऊदी अरब को मुख्य रूप से बंजर पहाडों और रेगिस्तान…

Read More

भाजपा सरकार ने लोकतंत्र को ही काफी हद तक कमजोर कर दिया है। तानाशाही और मनमानी का राज चल रहा है। हालात 1975 की इमर्जेंसी से काफी आगे निकल चुके हैं आजमगढ, 24 अक्तूबर : बसपा अध्यक्ष मायावती ने आज देश के हालात वर्ष 1975 में लागू आपातकाल से ज्यादा खराब होने का आरोप लगाते हुए कहा कि राजनीतिक स्वार्थ की वजह से संवैधानिक संस्थाओं और मीडिया को कमजोर कर दिया गया है। मायावती ने आजमगढ, गोरखपुर और वाराणसी मण्डल के कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा, भाजपा ने अब तो राजनीतिक स्वार्थ में मीडिया तथा संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर दिया…

Read More

पाक-कला का यह उत्सव 26 अक्तूबर से शुरू होकर तीन दिन तक चलेगा। इस उत्सव में दिल्ली वासियों को न सिर्फ राजसी भोजन का बल्कि शाही परिवारों के साथ बैठ कर खाना खाने का मौका भी मिलेगा नयी दिल्ली, 24 अक्तूबर : खान पान के शौकीनों को आॅनलाइन प्लेटफॉर्म ईटविदइंडिया द्वारा शुरू किए जा रहे एक नए प्रयास – शाही अंदाज में जल-पान में विशुद्ध राजसी भोजन का स्वाद लेने का अनोखा अवसर मिल सकेगा। देश भर के 20 शाही परिवार इस प्रयास का हिस्सा हैं जो अपनी राजसी थाली का खाना परोसने की तैयारी कर रहे हैं। इस प्रयास…

Read More

पुणे, 24 अक्तूबर:पहले मैच में मिली हार के बाद दबाव में आई भारतीय टीम को तीन मैचों की श्रृंखला में बने रहने के लिये कल आत्मविश्वास से भरी न्यूजीलैंड टीम को दूसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में हर हालत में हराना होगा । पिछली छह द्विपक्षीय श्रृंखलायें जीत चुकी भारतीय टीम को अपनी सरजमीं पर ऐसे हालात का सामना कम ही करना पडता है जब उसे श्रृंखला बचाने के लिये करो या मरो का मुकाबला खेलना हो । कइयों को अनुमान नहीं रहा होगा कि न्यूजीलैंड टीम वानखेडे स्टेडियम पर पहले मैच में भारत को हरा देगी । चैम्पियंस ट्राफी…

Read More

नयी दिल्ली, 24 अक्तूबर : सरकार ने गेहूं के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) आज 110 रूपए बढाकर 1,735 रपये प्रति क्विंटल किया। साथ ही चना और मसूर के एमएसपी में भी 200 रपये प्रति क्विंटल की बढोत्तरी की है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इन फसलों का उत्पादन बढाने और कीमतों पर नियंत्रण रखने के लिए सरकार ने यह फैसला किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने आज 2017-18 के लिए पूरी रबी की फसल के लिए एमएसपी की मंजूरी दी। एमएसपी वह मूल्य होता है जिस पर सरकार किसानों से…

Read More

नयी दिल्ली, 24 अक्तूबर : नोटबंदी को सदी का सबसे बडा घोटाला करार देते हुए विपक्ष ने आज घोषणा की कि इस फैसले के एक साल पूरे होने पर विपक्षी दल आठ नवंबर को काला दिवस मनायेंगे तथा देश भर में विरोध-प्रदर्शन करेंगे। विपक्ष का दावा है कि नोटबंदी के कारण अर्थव्यवस्था एवं नौकरियों को नुकसान पहुंचा है। राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने आज संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले साल आठ नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 1000 रूपये और 500 रूपये के नोटों को प्रचलन से बंद किये जाने की घोषणा की…

Read More

लंदन, 24 अक्तूबर : आॅस्कर पुरस्कार से सम्मानित गायक सैम स्मिथ ने अपनी लैंगिक पहचान के बारे में खुलकर विचार रखे हैं । उनके अनुसार, वह महसूस करते हैं कि वह जितने पुरुष हैं उतने ही महिला भी हैं। स्मिथ से जब पूछा गया कि इस बारे में बोलने के लिए उन्हें इतना वक्त क्यों लगा तो उन्होंने कहा, इस तरफ मुडकर देखा जाए तो उस वक्त गलत चीज कहने और लोगों को नाराज करने से डर लगता था। द टाइम्स को उन्होंने बताया, और मैं उस वक्त केवल 19 साल का था जब मैंने पहले एल्बम पर काम करना…

Read More

कोलकाता, 24 अक्टूबर :तीन बार का चैंपियन ब्राजील बुधवार को यहां साल्ट लेक स्टेडियम में अंडर-17 फुटबाल विश्वकप में पहली बार खिताब कब्जाने का ख्वाब देख रहे इंग्लैंड की चुनौती को तोड़ फाइनल में प्रवेश हासिल करने उतरेगा। फुटबाल के लिये जुनूनी कोलकातावासी भी इस मैच को लेकर काफी उत्साहित हैं और टिकट काउंटरों पर भारी भीड़ ने साफ कर दिया है कि मैच के दौरान स्टेडियम में भारी दर्शक संख्या देखने को मिलेगी। जिस समय ही यह खबर सामने आयी कि इंग्लैंड और ब्राजील के बीच सेमीफाइनल मुकाबला गुवाहाटी के बजाय कोलकाता में आयोजित होगा तो आॅनलाइन टिकटों की…

Read More

नयी दिल्ली, 23 अक्तूबर : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने डेनमार्क ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर का खिताब जीतने के लिए बैडमिंटन खिलाडी किदांबी श्रीकांत और भारतीय हॉकी टीम को एशिया कप जीतने पर बधाई दी है। राष्ट्रपति भवन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया गया है, डेनमार्क ओपन में किदांबी श्रीकांत की शानदार जीत। हाल के दिनों में हमारे बैडमिंटन खिलाडयिों ने बहुत गौरवान्वित किया है। किदांबी श्रीकांत ने कोरिया के ली ह्युन इल को सीधे गेम में 21-10, 21-5 से हराकर कल डेनमार्क ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर का खिताब जीता। उन्होंने एशिया कप जीतने के लिए भारतीय हॉकी टीम…

Read More