Author: Shagun

वाशिंगटन, 23 अक्तूबर : अमेरिका चाहता है कि म्यांमा रोहिंग्या मुसलमानों की वापसी के लिए शर्तें निर्धारित करें, क्योंकि उसका मानना है कि कुछ लोग इस मानवीय विपत्ति का इस्तेमाल धार्मिक आधार पर नफरत को बढावा देने और फिर हिंसा के लिये कर सकते हैं। ट्रंप प्रशासन के शीर्ष अधिकारी ने यह बात कही। उल्लेखनीय है कि म्यांमा के रखाइन राज्य में सेना ने उग्रवादियों के खिलाफ अगस्त के आखिर में कार्वाई शुरू की जिसके बाद हिंसा से बचने के लिए करीब 600,000 अल्पसंख्यक रोहिंग्या मुस्लिम बांग्लादेश चले गए। म्यांमा जातीय समूह के रूप में रोहिंग्या मुसलमानों की पहचान स्वीकार…

Read More

मुंबई, 23 अक्तूबर : न्यूजीलैंड के सीनियर बल्लेबाज रोस टेलर ने खुशी जताई कि शतकवीर टाम लाथम ने स्वीप और रिवर्स स्वीप शाट्स खेलने की उनकी सलाह मानी जिससे भारतीय स्पिनरों कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की लय बिगड गई । टेलर ने 95 रन बनाये और लाथम के साथ 200 रन की साझेदारी की जिसकी मदद से न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में 281 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को हराया । कुलदीप और चहल ने मिलकर 20 ओवर डाले और 125 रन दे दिये जबकि उनको एक ही विकेट मिला । टेलर ने मैच के बाद…

Read More

 पुणे में बीती रात अपने घर से कथित रूप से लापता हुई ढाई वर्षीय एक बच्ची आज अपने घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर सिंहगढ मार्ग के कुडले माला के निकट मृत पायी गयी। पुलिस के अनुसार बच्ची की गला घोंटकर हत्या किये जाने से पहले उसका यौन उत्पीडन किया गया था। पुलिस ने बताया कि किसी अज्ञात शख्स ने बीती रात कथित रूप से घर में जबरन घुसकर बच्ची का अपहरण कर लिया था। बच्ची का शव आज तडके कुडले माला के खेत में बरामद किया गया। इलाके में रहने वाले कुछ लोगों ने शव को देखा…

Read More

नयी दिल्ली, 23 अक्तूबर : केंद्रीय जांच ब्यूरो सीबीआई के अतिरिक्त निदेशक राकेश अस्थाना को इस प्रमुख जांच एजेंसी के विशेष निदेशक के तौर पर नियुक्त किए जाने के प्रस्ताव को आज मंजूरी दी गई। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने सीबीआई, आईबी, बीएसएफ और एनआईसीएफएस में आठ अधिकारियों की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार आईपीएस अधिकारी गुरबचन सिंह को आईबी में विशेष निदेशक नियुक्त किया गया है और यह नियुक्ति 31 दिसंबर, 2018 अथवा अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। सिंह फिलहाल खुफिया ब्यूरो में ही अतिरिक्त निदेशक के पद पर कार्य…

Read More

नयी दिल्ली, 23 अक्तूबर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जापानी समकक्ष शिंजो आबे को उनके फिर से प्रधानमंत्री चुने जाने पर आज बधाई दी और कहा कि वह दोनों देशों के बीच संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर बहुत उत्सुक हैं। आबे को कल संपन्न मध्यावधि चुनाव में अभूतपूर्व जीत हासिल हुई है। आबे के, एलडीएफ नेतृत्व वाले गठबंधन को संसद के निचले सदन में दो तिहाई बहुमत मिल गया है। मोदी ने ट्वीट किया है, मेरे प्रिय मित्र एआबेशिंजो को चुनाव में अभूतपूर्व जीत के लिए हार्दिक बधाई। मैं उनके साथ मिलकर भारत-जापान संबंधों को और…

Read More

 23 अक्टूबर। : उत्तर प्रदेश की अमरोहा पुलिस ने नकली नोटो का धंधा करने वाले अर्न्तराष्ट्रीय गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से 70 हजार के जाली नोट बरामद किए । पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने आज यहां बताया कि गत दिनों हसनपुर पुलिस ने जाली नोटों का खुलासा किया था। उसके बाद सभी थाना प्रभारियों एवं पुलिस क्षेत्राधिकारियों को सर्तक कर दिया गया था। इस संबंध में आदमपुर पुलिस को जाली नोटो के संचालन के बारे सूचना मिलने पर कल वेदांता ग्लोबल स्कूल के पास जाली नोटों का धंधा करने वाले दो आरोपियों पश्चिम बंगाल…

Read More

नयी दिल्ली, 18 अक्तूबर: दिल्ली के ISBT में ध्वनि प्रदूषण कम करने के उद्देश्य से अधिकारियों ने बस टर्मिनल के अंदर हार्न बजाने वाले चालकों तथा आवाज लगा कर यात्रियों को बुलाने वाले कंडक्टरों पर जुर्माना लगाने का निर्णय किया है। आधिकारिक निर्णय के अनुसार आईएसबीटी परिसर के अंदर हार्न बजाने वाले चालकों के खिलाफ 500 रूपये का जुर्माना लगाने का निर्णय किया गया है। इसके अलावा आवाज लगा कर यात्रियों को बुलाने वाले कंडक्टरों तथा रोडवेज के कर्मचारियों के खिलाफ 100 रूपये का जुर्माना लगाने का भी प्रावधान किया गया है। राष्ट्रीय राजधानी में अंतरराज्यीय बस टर्मिनल का देख रेख…

Read More

नयी दिल्ली 18 अक्टूबर: महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए ‘वूमेन फॉर वूमेन’ अभियान की शुरूआत करते हुए केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने आज कहा कि अगर किसी स्त्री का स्त्रीत्व उसके साथ है तो उसे रोकना संभव नहीं है। श्रीमती गांधी ने यहां इस अभियान की शुरूआत करते हुए कहा कि इससे महिलाओं द्वारा महिलाओं के प्रति किये जाने वाले लैंगिक भेदभाव को खत्म करने में मदद मिलेगी। इस अभियान के लिए आॅनलाइन ”हैशआईएमदैटवूमेन” शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत महिलाओं के लिए और महिलाओं का साथ देने वाली महिलाओं को प्रमुखता दी…

Read More

चेन्नई, 18 अक्तूबर। जीएसटी को सरकार के लिए बडा कदम बताते हुए उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने आज कहा कि किसी भी नयी पहल में समस्याएं आती हैं लेकिन अब ध्यान इस कर प्रणाली को लागू करने पर तथा इसे और अधिक जन हितैषी बनाये जाने पर होना चाहिए। नायडू ने कहा, किसी भी नये कानून, नये बदलाव में कुछ समस्या रहेगी और समस्याएं होती हैं। कोई कैसे इनकार कर सकता है। बहस चल रही है …। आंध्र चैंबर आॅफ कॉमर्स के 90वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि जीएसटी को लागू करने का फैसला…

Read More

मुंबई, 17 अक्तूबर।  चालू वित्त वर्ष की सिंतबर तिमाही में दिग्गज दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज आॅटो का समेकित लाभ मामूली रूप से गिरकर 1,193.6 करोड रपये रह गया है। कंपनी ने कहा कि वह इस वित्तीय वर्ष में आॅस्ट्रेलिया और थाईलैंड में अपनी प्रीमियम बाइक निर्यात करना शुरू कर देगी। कंपनी ने कहा कि उसने चालू वित्त वर्ष में 40 लाख वाहनों की बिक्री के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया है। इसमें वैश्विक बाजार में बिक्री भी शामिल है। अधिक लागत, कम बिक्री और अन्य आयों में कमी के कारण बजाज का समेकित लाभ करीब एक प्रतिशत घटकर 1,194…

Read More