Author: Shagun

नयी दिल्ली, 13 अक्तूबर : वित्त मंत्रालय ने आज कहा कि अटल पेंशन योजना (एपीवाई) के तहत अंशधारकों की संख्या अगले वर्ष मार्च तक बढकर एक करोड पहुंच जाने का अनुमान है। अटल पेंशन योजना लोगों को निश्चित पेंशन की गारंटी देती है। वित्तीय सेवा सचिव राजीव कुमार ने पेंशन कोष नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अपने वीडियो संदेश में कहा, एपीवाई न केवल सरकार की महत्वपूर्ण योजना है बल्कि यह समावेश का भी एक प्रमुख जरिया है….तीन साल के भीतर योजना के तहत करीब 69 लाख खाते खुले। उन्होंने कहा कि देश में पेंशन का…

Read More

नयी दिल्ली,13 अक्तूबर: उच्चतम न्यायालय ने आज सरकार से कहा कि वह ब्लू व्हेल चैलेन्ज जैसे वर्चुअल दुस्साहस वाले खेल अवरूद्ध करने के लिये विशेषज्ञों की समिति गठित करे। इस खेल की वजह से कथित रूप से आत्महत्या की अनेक घटनायें हुयी हैं। शीर्ष अदालत ने साइबर दुनिया में उपलब्ध चोकिंग गेम , साल्ट एंड आइस चैलेन्ज , फायर चैलेन्ज , कटिंग चैलेन्ज , आईबाल चैलेन्ज और ह्यूमन एम्ब््रााइडरी गेम जैसे हिंसक और जीवन को खतरा पैदा करने वाले खेलों को फायरवाल (अवरूद्ध) करने के लिये दायर याचिका पर सरकार से जवाब भी मांगा है। फायरवाल एक ऐसी प्रणाली है…

Read More

नयी दिल्ली, 13 अक्तूबर : नाबालिग पत्नी के साथ यौन संबंध को बलात्कार करार देने के उच्चतम न्यायालय के फैसले को सरकार द्वारा चुनौती दिए जाने की संभावना नहीं है और उसका मानना है कि यह फैसला बाल विवाह को हतोत्साहित करेगा। सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां कहा कि उच्चतम न्यायालय के आदेश से बाल विवाह पर काबू पाने में मदद मिलेगी क्योंकि इसने जरूरी कानूनी प्रतिरोधक तैयार किया है। उन्होंने कहा कि सरकार इस फैसले से खुश है और इसे चुनौती देने की संभावना नहीं है। उल्लेखनीय है कि उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को फैसला दिया था…

Read More

गोण्डा, 13 अक्तूबर : विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने आज धमकी दी है कि दिसम्बर में रिलीज होने वाली बहुचर्चित फिल्म पद्मावती को प्रदेश के किसी भी सिनेमाघरों में नहीं चलने दी जायेगी। विहिप के प्रदेश सह मंत्री राकेश वर्मा ने आज यहां संवाददाताओं से कहा कि पद्मावती फिल्म में राजस्थानी जौहर का अपमान करते हुए विदेशी आक्रान्ताओं का महिमा मण्डन किया गया है। कोई भी राष्ट्रभक्त महारानी पद्मावती का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकता। विहिप हिन्दुस्तान की सांस्कृतिक धरोहर को नष्ट करने की कोशिश करने वालों को मुंहतोड जवाब देगी। उन्होंने केन्द्र सरकार से फिल्म के जारी होने पर…

Read More

लखनऊ, 12 अक्तूबर : परिवार में तल्खी के कारण एक-दूसरे से दूर रहने के लम्बे सिलसिले के बाद समाजवादी पार्टी  अध्यक्ष अखिलेश यादव और पार्टी संस्थापक उनके पिता मुलायम सिंह यादव को आज सार्वजनिक कार्यक्रम में एक साथ देखा गया। मौका था, समाजवाद के प्रणेता डाक्टर राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि का। अखिलेश और मुलायम स्थानीय लोहिया पार्क में लोहिया को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। बाद में दोनों ने मीडिया फोटोग्राफरों से एक साथ खडे होकर फोटो भी खिंचवायीं। गत 25 अगस्त को सपा से अलग होने की नौबत को टालने वाले मुलायम और उनके बेटे अखिलेश के रिश्तों में…

Read More

इलाहाबाद, 12 अक्तूबर : इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने आरुषि-हेमराज हत्याकांड मामले में आज एक महत्वपूर्ण फैसले में सीबीआई की विशेष अदालत का निर्णय निरस्त करते हुए राजेश तलवार और नुपुर तलवार को निर्दाेष करार दिया। न्यायमूर्ति बी. के. नारायण और न्यायमूर्ति ए. के. मिश्र की पीठ ने आरुषि तलवार और घरेलू सहायक हेमराज की सनसनीखेज हत्या के मामले में गाजियाबाद की विशेष सीबीआई अदालत के निर्णय के खिलाफ तलवार दंपति की अपील विचारार्थ स्वीकार की थी। उसी अपील पर आज अदालत ने अपना फैसला सुनाया है। गाजियाबाद की विशेष सीबीआई अदालत ने आरषि और हेमराज हत्या मामले में तलवार दंपति…

Read More

मुंबई, 12 अक्तूबर: कांग्रेस ने नांदेड-वाघला नगर निगम चुनाव में 49 सीटें जीत ली हैं। कुल 81 में से 54 सीटों के नतीजे अब तक घोषित किये गए हैं। नांदेड महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण का गढ है। नांदेड नगर निगम पर अपना कब्जा जमाने के लिये भाजपा ने हरसंभव प्रयास किये। चुनाव प्रचार में कांग्रेस, भाजपा और शिवसेना के बीच कटु वाक्युद्ध देखने को मिला। अब तक घोषित नतीजों के अनुसार भाजपा ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि शिवसेना ने एक सीट पर जीत हासिल की है। इस चुनाव में एआईएमआईएम अब तक खाता नहीं खोल…

Read More

हैदराबाद, 12 अक्तूबर :अपने कैरियर में चोटों से घिरे रहने वाले भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने आज घोषणा की कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ एक नवंबर को होने वाले टी20 मैच के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे । नेहरा ने यहां पत्रकारों से कहा , ऐसे में रिटायर होना अच्छा लगता है जब लोग क्यो नहीं से ज्यादा क्यो सवाल पूछते हैं । उन्होंने आस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 मैच से पहले कहा , मैंने टीम प्रबंधन और चयन समिति के प्रमुख से बात की है । मेरे लिये घरेलू दर्शकों के सामने खेल को अलविदा…

Read More

नयी दिल्ली, 12 अक्तूबर : दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए एक नयी पेशकश दीवाली धन धना धन की घोषणा की है। इसके तहत उसके ग्राहक 399 रपये का रिचार्ज करवाकर मौजूदा फायदों को आगे तीन महीने भी जारी रख सकेंगे। सूत्रों के अनुसार कंपनी यह प्रीपैड पेशकश अग्रिम रिचार्ज की तरह काम करेगी। जियो के ग्राहक 399 रपये का रिचार्ज करा कर मौजूदा किफायती शुल्क दरों व फायदों का लाभ आगे उठा सकते हैं। इसके लिए रिचार्ज 12 से 18 अक्तूबर के बीच करवाना होगा और ग्राहक को तीन महीने मुफ्त वॉयस कॉलिंग, मुफ्त एसएमएस…

Read More

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में विदेशी पटाखे बेचने पर रोक लगा दी गयी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने आज यहां बताया कि जिले में पटाखा बेचने वालों को हिदायत दी गयी है कि वे विदेशी पटाखों की बिक्री न करें। अपनी दुकानों के बाहर लाइसेन्स लगाएं और एहतियात बरतें ताकि पटाखों में धमाका होने से दुर्घटनाएं घटित न हो सकें। पटाखे निर्धारित स्थान पर ही बिकेंगे और थाना प्रभारी एवं चौकी इंचार्ज इस पर निगरानी रखेंगे। श्री कुमार ने बताया कि इस बीच, पुलिस ने सहारनपुर मण्डी क्षेत्र में पटाखों के एक अवैध गोदाम पर छापा मारकर तीन लोगों…

Read More