Author: Shagun

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में विदेशी पटाखे बेचने पर रोक लगा दी गयी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने आज यहां बताया कि जिले में पटाखा बेचने वालों को हिदायत दी गयी है कि वे विदेशी पटाखों की बिक्री न करें। अपनी दुकानों के बाहर लाइसेन्स लगाएं और एहतियात बरतें ताकि पटाखों में धमाका होने से दुर्घटनाएं घटित न हो सकें। पटाखे निर्धारित स्थान पर ही बिकेंगे और थाना प्रभारी एवं चौकी इंचार्ज इस पर निगरानी रखेंगे। श्री कुमार ने बताया कि इस बीच, पुलिस ने सहारनपुर मण्डी क्षेत्र में पटाखों के एक अवैध गोदाम पर छापा मारकर तीन लोगों…

Read More

लखनऊ 10 अक्टूबर। अयोध्या में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार सरयू तट पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की 108 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा लगवायेगी। राज्य सरकार का मानना है कि इससे अयोध्या को पर्यटन की दृष्टि से विश्व मानचित्र पर स्थापित करने में मदद मिलेगी। भगवान राम की यह प्रतिमा धनुष बाण लिए आकृति वाली होगी। पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया कि राष्ट्रीय हरित आधिकरण (एनजीटी) से अनुमति मिलते ही प्रतिमा का निर्माण शुरु कर दिया जायेगा। एक सवाल के जवाब में श्री अवस्थी ने कहा कि प्रतिमा पर खर्च का ब्यौरा…

Read More

भारतीय जनता पार्टी अब अगला टारगेट राहुल गाँधी के गढ़ रायबरेली को करना चाहती है और भाजपा का मकसद अपने नेता नरेंद्र मोदी को मजबूती देकर राहुल और प्रियंका को उनके ही गढ़ में राहुल के किले को धवस्त करना है इसी मकसद से आज चालीस साल में पहली बार गांधी परिवार को उनके गढ़ में घेरने के लिए कोई गैर कांग्रेसी पार्टी गंभीरता पूर्वक जुटी है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की अगुवाई में चलने वाले इस अभियान में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी में पार्टी का चेहरा हैं। रायबरेली को लेकर मंथन चल रहा है। मंत्रियों का एक समूह…

Read More

हम सब जानते हैं इस्लाम धर्म में सुअर का मांस खाना मना है तो चलिए आज की न्यूज़ में हम आपको इसका कारण बताने वाले हैं कि मुसलमान सुअर के मांस को क्यों नहीं खाते हैं। हम उसको बता दें कि सुअर एक ऐसा स्तनधारी जानवर है जिसको पसीना नहीं आता और इसकी वजह यह है कि सुअर के शरीर में पसीने की ग्रंथियों का ना होना. हम आपको बता दें कि पसीना ना आने की वजह से उसकी बॉडी ज्यादा विषैली हो जाती है और सुअर अपने आप को ठंडा रखने के लिए ठंडी मिट्टी या नाले पर लेटे…

Read More

नयी दिल्ली, 10 अक्तूबर : सुरक्षा संबंधी सॉफ्टवेयर बनाने वाली कंपनी मैकफी ने आज कहा कि अपने चुटकुलों और चुटीले अंदाज से देशवासियों को मंत्रमुग्ध कर शोहरत हासिल कर चुके कॉमेडियन कपिल शर्मा इस साल आॅनलाइन सबसे अधिक चर्चा में रहने वाली हस्तियों की सूची में शीर्ष पर हैं और साइबर अपराधी ठगी वाली वेबसाइटों पर लोगों को आकर्षित करने के लिए उनके नाम का उपयोग करते हैं। मैकफी की वार्षिक सूची में शीर्ष पर भारतीय कॉमेडियन शर्मा और उनके बाद सलमान खान दूसरे नंबर पर और आमिर खान तीसरे नंबर पर है । मैकफी ने कहा कि साइबर अपराधी…

Read More

दुबई, 10 अक्तूबर : आफ स्पिनर दिलरूवान परेरा की अगुवाई में गेंदबाजों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से श्रीलंका ने असद शाफिक के शतक के बावजूद पाकिस्तान को आज यहां दूसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच में 68 रन से हराकर दो मैचों की श्रृंखला में क्लीन स्वीप किया। यह पहला अवसर है जबकि पाकिस्तान ने अपने दूसरे घर संयुक्त अरब अमीरात में कोई श्रृंखला गंवायी है। वह 2009 में लाहौर में श्रीलंकाई टीम पर आतंकी हमले के बाद से अपनी घरेलू श्रृंखलाएं यूएई में खेल रहा है। शाफिक (112) और कप्तान सरफराज अहमद (68) ने 173 रन जोडकर पाकिस्तान की उम्मीद…

Read More

नयी दिल्ली, 10 अक्तूबर : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के पुत्र की कंपनी के कारोबार में भारी बढोत्तरी से जुडी खबर के मामले में चुटकी लेते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि सरकार बेटी बचाओ से आगे बढते हुए बेटा बचाओ में बदल गई है। राहुल की यह टिप्पणी ऐसे समय में सामने आई है जब भाजपा अध्यक्ष के पुत्र जय अमित शाह के समर्थन में अनेक केंद्रीय मंत्री सामने आ गए हैं । राहुल गांधी ने ट्विटर पर कहा, बेटी बचाओ से, बेटा बचाओ के रूप में आश्चर्यजनक बदलाव, उन्होंने शाह के पुत्र को शाहजादा के रूप…

Read More

लखनऊ। पीजीआई इलाके में सोमवार दोपहर कक्षा छह की एक छात्रा का शव बाथरूम में लटका मिला। वो छह माह पहले मामा के घर पढ़ाई करने के लिए आई थी। मंगलवार सुबह मां बाहर गई थी, जबकि मामा ड्यूटी पर चला गया। छात्रा की मां घर पहुंची तो बेटी को न देखा आवाज लगाई। जवाब न मिलने पर उसने इधर-ऊधर देखना शुरु किया तो छात्रा का शव बाथरुम में दुपट्टे के सहारे लटक रहा था। बेटी का शव देख उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। घटना की भनक पुलिस को लगी तो वो मौके पर पहुंची…

Read More

लखनऊ। मोहनलालगंज के बक्खाखेड़ा गांव के पास एक सूखी नहर में कीचड़ के बीच पड़े एक प्लास्टिक के बोरे मे शव होने की सोमवार की सुबह ग्रामीणो से सूचना के बाद क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। आनन- फानन में मोहनलालगंज पुलिस ने मौके पर जाकर बोरे को बाहर निकलवाकर खुलवाया तो उसमे गाय के बछड़े का शव देख पुलिस ने राहत की सांस ली। इस्पेक्टर धीरेन्द्र प्रताप कुशवाहा ने बताया सोमवार की सुबह मऊ गांव के ग्रामीणो ने बक्खाखेड़ा गांव के पास एक सूखी नहर मे कीचड़ के बीच पड़े एक प्लास्टिक के रस्सी से बंधे बोरे मे शव होने…

Read More

नयी दिल्ली, 9 अक्तूबर : मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से हिन्दू और अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय से मुस्लिम शब्द हटाने का कोई इरादा नहीं है । जावडेकर ने संवाददाताओं से कहा कि सरकार ने एएमयू और बीएचयू के नाम में बदलाव करने के बारे में कोई निर्णय नहीं किया है। यूजीसी की एक समिति ने सिफारिश की है कि इन दोनों विश्वविद्यालयों के नाम से ये शब्द हटाये जाएं क्योंकि ये संविधन के धर्मनिरपेक्ष चरित्र के अनुरूप नहीं है। उल्लेखनीय है कि इस समिति का गठन 10 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में कथित अनियमिततओं की…

Read More