देश की नौकरशाही के घिसे-पिटे ढर्रे की निंदा करते हुए केंद्रीय सडक परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आज कहा कि अगर सुस्त चाल से काम करने वाले अफसर सुधर जाते, तो उनका मंत्रालय मौजूदा स्तर से दोगुना काम कर सकता था। गडकरी ने यहां अलग-अलग सडक परियोजनाओं के शिलान्यास समारोह में कहा, अधिकारियों की मानसिकता जल्दी काम करने की नहीं है। वे (कामों में) समय लगाते हैं, (काम को) रफ से फेयर करते हैं, (योजना को) इधर-उधर घुमाते हैं और आपत्तियां ढूंढने में बहुत वक्त खराब करते हैं। अगर ये सुधर जाते, तो हम आज से दोगुना काम कर सकते…
Author: Shagun
प्रधानमंत्री 15 दिन पहले ही दीवाली ला देने की बात कर रहे हैं। वे जरा व्यापारियों से तो जाकर पूछें कि उनके लिए दीवाली पहले आ गई या फिर दीवाली से काफी पहले ही उनका दीवाला निकल गया वृन्दावन, 09 अक्टूबर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मोदी सरकार पर तीखे प्रहार करते हुए भाजपा को सबसे झूठी पार्टी करार दिया। उन्होंने कहा कि गरीबों की गरीबी दूर करने और उनके खातों में धन जमा करने के वादे कर नोटबंदी के बहाने छोटी से छोटी बचतें भी निकलवा ली गई और फिर रही-सही कसर…
दिपावली का पर्व कुछ दिन शेंष रह गया है ऐसें मे सभी लोग जहाँ अपने घरो को सफाई कर घर को सजाने मे लगे है वहीं पुरातन काल से चली आ रही परम्परा के तहत कुम्हार दियो को बनाने मे लग गये है और उनके चाक पुरी गति से चल रहे है। लेकिन कुम्हारो के इस पारम्परिक रूप से रोजी रोटी पर अब संकट के बादल मडराने लगे है क्योकि आधुनिक युग मे सुचना प्राद्योगिकी और इलेक्ट्रानिक उपकरणो ने दियो की जगह अपना स्थान बना लिया है। लोग कम लागत मे पुरी सुन्दरता के साथ दियो की जगह पर इलेक्ट्रानिक…
नयी दिल्ली, नौ अक्तूबर: देश के निजी क्षेत्र के सबसे बडे बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने भारतीय सशस्त्र बलों को 10 करोड रपये की वित्तीय मदद की प्रतिबद्धता जताई है। आईसीआईसीआई बैंक की प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी चंदा कोचर ने आज बयान में कहा, इस राशि का इस्तेमाल देश की सुरक्षा में शहीद हुए जवानों के परिजनों की बेहतरी तथा कल्याण कार्यों में किया जाएगा। बैंक ने कहा कि यह राशि दो बराबर हिस्सों में कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व के तहत दी जाएगी। इस मुहिम के तहत पांच करोड रपये का एक चेक रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण को आज सौंपा…
लखनऊ । शनिवार रात डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में बिजली गुल हो गयी। बिजली पूरी रात और पूरा दिन गायब रही, करीब 21 घंटे तक बिजली गुल होने से गर्मी में मरीज बेहाल हो गए। आईसीयू और एनआईसीयू समेत दूसरे विभागों में एसी नहीं चले, जिसकी वजह से गंभीर मरीजों की जान पर संकट बन गया। बिजली आपूर्ति न होने से इमरजेंसी सेवाएं प्रभावित रहीं। गौरतलब है कि शनिवार रात करीब एक बजे अस्पताल की बिजली बंद हो गयी। बिजली जाने से इमरजेंसी व वार्ड में अंधेरा छा गया। अचानक बिजली गुल होने से तीमारदारों ने हंगामा शुरू किया।…
लखनऊ। डालीगंज चौराहे पर बीती शनिवार रात पुलिस बूथ में विक्षिप्त महिला से दरिंदगी करने वाले सफाईकर्मी को रविवार के दिन कोर्ट में पेश किया गया। उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। घटना के वक्त वो नशे में धुत था। उसने महिला को बिस्किट खिलाने का लालच देकर अंदर बुलाया, बाद में दरिंदगी की। हालांकि राह से गुजरी महिला ने शोर मचाकर स्थानीय लोगों की मद्द से उसे दबोचा था। पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की सूचना पाकर भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। जिसके बाद स्थानीय लोग आरोपी को…
लखनऊ। जहां एक तरफ प्रदेश सरकार महिलाओ के सम्मान के लिए कार्यक्रम चला रही है, वही दूसरी तरफ उसकी पुलिस ने उन्ही से अभद्रता कर रही है। इसकी नजीर शनिवार को पुलिस ने तब पेश की, जब यूपी के विभिन्न जिलों से आईं भारी संख्या में संविदाकर्मी एएनएम कार्यकत्रियों ने सड़क जाम करके हंगामा काटना शुरू कर दिया। संविदाकर्मी एएनएम कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के दौरान पुलिस और उनके बीच तीखी झड़प हुई। मौके पर पहुंची महिला पुलिसकर्मियों ने पहले उन्हें रोड से हटाने की गुजारिश की लेकिन वह नहीं हटीं। इस दौरान दोनों तरफ से खींचातानी मच गई तो पुलिसकर्मियों…
पंचकूला, 03 अक्तूबर: हरियाणा पुलिस ने एक महीने से अधिक समय तक लुका छिपी के बाद यौन शोषण मामलों में रोहतक की सुनारिया जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की दत्तक पुत्री हनीप्रीत को आज गिरफ्तार कर लिया। पंचकूला के पुलिस आयुक्त ए एस चावला ने हनीप्रीत गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुये बताया कि उसे कल अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हनीप्रीत को विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गिरफ्तार किया है और राष्ट्रद्रोह तथा हिंसा भड़काने के मामलो में उसे कल अदालत में पेश किया जाएगा। इससे पहले 39 दिनों तक अनेक राज्यों…
श्रीनगर, तीन अक्तूबर:श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास स्थित बीएसएफ के एक शिविर पर आतंकवादियों ने आज आत्मघाती हमला किया, जिससे बल के तीन जवान घायल हो गए। पुलिस महानिदेशक एस पी वैद ने बताया कि एक शव बरामद किया गया है और संदेह है कि यह आतंकवादी का शव है। लेकिन उसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है। बीएसएफ अधिकारियों ने कहा, तीन कर्मी घायल हुए हैं। गोलीबारी जारी है। उन्होंने बताया कि हमला सुबह चार बजे हुआ। आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी अभी जारी है। बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादी 182वीं बटालियन के शिविर के परिसर…
लखनऊ, तीन अक्तूबर : उत्तर प्रदेश सरकार ने आज मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इस विस्तृत एवं महत्वपूर्ण योजना के तहत विधवाओं और तलाकशुदा महिलाओं को भी शामिल किया गया है। विवाह करने वाले हर जोडे पर मुख्यमंत्री की ओर से 35 हजार रूपये खर्च किये जायेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शाम हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में उक्त फैसला किया गया। बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री एवं राज्य सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत एक समिति रहेगी जो चिन्हित करेगी कि इस…










