नयी दिल्ली, 15 जुलाई शहर में एक बार फिर से मोमोज उत्सव का आयोजन हो रहा है जिसमें इस बार भाप में पकने वाले दक्षिण एशियाई पकवान के 100 से ज्यादा प्रकार हैं। राष्ट्रीय राजधानी में कल से शुरू हुए तीन दिवसीय उत्सव में मोये से लेकर लहसुन की चटनी और भेल चाट से लेकर चुकंदर के मेमोज हैं। उत्सव में 25 कियोस्क लगाए गए हैं जो क्रीमी सॉस में बने मोमो बर्गर से लेकर इतावली मोमोज पिजा तक दे रहे हैं। उत्सव का आयोजन करने वाले गोबजिंगा के संस्थापक शांतनु वर्मा ने कहा, ‘ ‘ यह दिल्लीवासियों के पसंदीदा…
Author: Shagun
देवरहा बाबा का जन्म अज्ञात है। यहाँ तक कि उनकी सही उम्र का आकलन भी नहीं है। वह यूपी के देवरिया जिले के रहने वाले थे। मंगलवार, 19 जून सन् 1990 को योगिनी एकादशी के दिन अपना प्राण त्यागने वाले इस बाबा के जन्म के बारे में संशय है। कहा जाता है कि वह करीब 900 साल तक जिन्दा थे। (बाबा के संपूर्ण जीवन के बारे में अलग-अलग मत है, कुछ लोग उनका जीवन 250 साल तो कुछ लोग 500 साल मानते हैं.) भारत के उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में एक योगी, सिद्ध महापुरुष एवं सन्तपुरुष थे देवरहा बाबा.…
लखनऊ । पीजीआई में एचएएल कर्मी और गोमतीनगर में रिटायर्ड इंजीनियर के घर पड़ी डकैती के मामले में राजधानी पुलिस की टीमें बंगाली गैंग की कुंडली तलाशने में जुट गई हैं। जांच टीमों को अभी तक जो भी तथ्य मिले हैं उससे इस बात की आशंका जताई जा रही है कि डकैती डालने का तरीका बंगाली गैंग जैसा ही है। इतना ही नहीं यह गैंग बीते साल राजधानी में ऐसी वारदातों को अंजाम दे चुका है। यही वजह है कि पुरानी सीसीटीवी फुटेज में कैद बंगाली गैंग के सदस्यों की तस्वीर की पहचान कराए जाने की कोशिश की जा रही…
मुंबई, 14 जुलाई, ट्विटर पर कथित रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक ‘आपत्तिजनक’ तस्वीर डालने के लिए हास्य कलाकारों के समूह आॅल इंडिया बकचोद :एआईबी: के खिलाफ आज मानहानि का मामला दर्ज किया गया। एआईबी ने कल ट्विटर पर मोदी जैसे दिखने वाले एक व्यक्ति की तस्वीर के साथ उनकी एक वास्तविक तस्वीर डाली जिसे स्नैपचैट ऐप की मदद से फिल्टर कर मोदी के चेहरे पर कुत्ते के नाक और कान जोड दिए गए थे। ऐप का यह फीचर ‘डॉग फिल्टर ‘ कहलाता है जो उपयोगकर्ताओं को सेल्फी लेते समय या दूसरी तस्वीरों में अपने चेहरों पर कुत्ते के…
लखनऊ। पश्चिमी दिल्ली में रहने वाले रविभूषण उपाध्याय गुरुवार रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-16 पर लखनऊ आने वाली लखनऊ मेल से लखनऊ आने के लिए सवार हुए थे। ट्रेन के कोच संख्या एस-3 में बर्थ नंबर 72 पर उनका आरक्षण था। रात्रि के दस बजे स्टेशन पहुंचकर जैसे ही उन्होंने अपना सामान सीट के ऊपर रखा, तभी ट्रेन के चलने से पूर्व ही एक उचक्का उनका सीट पर रखा लैपटॉप बैग लेकर चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया। ट्रेन के मौक पर चल देने के चलते रवि वहां सामान पार होने की शिकायत दर्ज नहीं करा…
लखनऊ। डेंगू से पीड़ित मरीजों की जान बचाने के लिये सकारात्मक पहल शुरू हुयी है। इस पहल के तहत मरीजों को प्लेटलेट के लिये इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा बल्कि उन्हें एक क्लिक करने मात्र से ही उन्हें प्लेटलेट डोनर मिल जायेगा। इसके लिए अपोलो हास्पिटल और गोदरेज हिट ने आॅन लाइन प्लेटलेट डोनर की सुविधा शुरू की है। उक्त जानकारी शुक्रवार को अपोलो हास्पिटल ग्रुप की संयुक्त प्रबध निदेशक संगीता रेड्डी ने दी, उन्होंने कहा कि डेंगू बीमारी से निपटने के लिए संसाधन मुहैया कराने की कोशिश कर रहे हैं। यह हेल्पलाइन 011-26825565 फोन परउन दानकर्ताओं और दान चाहने वालों…
लखनऊ। प्रदेश की राजधानी में आए दिन हो रही डकैतियों और चोरियों की घटनाओं को लेकर विपक्षी दलों के सदस्यों ने आज विधानपरिषद में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर प्रदेश सरकार को घेरा। इस पर नेता सदन ने कड़ी कार्रवाई की बात कही।परिषद में शुक्रवार को प्रश्नकाल से पहले समाजवादी पार्टी के सदस्य आंनद भदौरिया ने राजधानी के समाचार पत्रों को लहराते हुए कहा कि राजधानी लखनऊ में आए दिन डकैतियां हो रही हैं। पुलिस इन्हें रोकने में नाकाम साबित हो रही है। इसपर विपक्ष के नेता अहमद हसन ने कहा कि राजधानी में जिस तरह से अपराधियों के लिए…
पटना। बिहार के महागठबंधन में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के इस्तीफे को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा अभी भी जारी है। सूत्रों के हवाले से खबर सामने आ रही है कि उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव इस्तीफा देंगे। वहीं महागठबंधन को बचाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजेडी अध्यक्ष लालू यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से फोन पर बात की है। सूत्रों के मुताबिक सोनिया ने दोनों नेताओं से स्पष्ट रूप से कहा है कि वे कोई बीच का रास्ता निकालें ताकि गठबंधन बना रहे। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक तेजस्वी यादव राष्ट्रपति चुनाव के बाद राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप…
नोएडा, 14 जुलाई :पत्नी को एक साथ तीन बार तलाक बोलकर उसे छोडने के बाद पति ने बलात्कार किया। पुलिस ने इस संबंध में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक रामसेन सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करायी है कि उसके दामाद गुलफाम ने तीन दिन पहले पत्नी को एक साथ तीन बार तलाक बोलकर उसे छोड दिया था। लेकिन उसने कल रात महिला के साथ बलात्कार किया। विरोध करने पर मार-पीट की और उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार भी किया। इस मामले में गुलफाम, उसके भाई नौशाद और नावेद…
नयी दिल्ली, 14 जुलाई उच्चतम न्यायालय ने नीट 2017 की परीक्षा ‘रद्द ‘ करने से आज इंकार करते हुये कहा कि ऐसा करने से मेडिकल और डेन्टल पाठ्यकर्मो में प्रवेश के लिये परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छह लाख से अधिक अभ्यर्थी प्रभावित होंगे। न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर और न्यायमूर्ति एम एम शांतानागौदर की तीन सदस्यीय खंडपीठ ने कहा कि नीट के नतीजों को बाधित करना ‘बहुत ही मुश्किल ‘ होगा क्योंकि 11.35 लाख अभ्यर्थियों में से 6.11 लाख अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा उत्तीर्ण की है और उनकी काउन्सिलिंग की प्रक्रिया जारी है। पीठ ने कहा, ‘ ‘हम…








