वाशिंगटन, 22 सितंबर: एक नये अध्ययन में यह आगाह किया गया है कि वायु प्रदूषण से मनुष्य में गुर्दे की बीमारियों का खतरा बढ सकता है और गुर्दे खराब भी हो सकते हैं। बहुत पहले से ही वायु प्रदूषण को हृदय रोग, स्ट्रोक, कैंसर, अस्थमा और सीओपीएस से जोडा जाता रहा है। अमेरिका के वाशिंगटन यूनिवर्सिटी स्कूल आॅफ मेडिसिन के अनुसंधानकर्ताओं के इस नये अध्ययन के बाद अब इन बीमारियों की सूची में गुर्दा रोग भी शामिल कर लिया गया है। शोधकर्ताओं ने गुर्दों की बीमारियों में वायु प्रदूषण के प्रभाव का पता लगाने के लिये करीब साढे आठ साल…
Author: Shagun
दुमका, झारखंड, 22 सितंबर: केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज यहां कहा कि हिन्दुस्तान की धरती से नक्सलवाद खत्म होकर रहेगा। झारखंड की रघुवर दास सरकार के एक हजार दिन पूरे होने पर आज यहां आयोजित रैली में केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने यह बात कही। उन्होंने कहा, नक्सली गरीबों के बच्चों को गुमराह कर उनके हाथ में बंदूक पकडा देते हैं। बडे बडे नक्सली नेता स्वयं ऐशो आराम की जिंदगी बिताते हैं और गरीब के बच्चों को बंदूक पकडाकर उन्हें जंगलो में भटकने को मजबूर करते हैं। कोई भी नक्सली नेता अपने बच्चों के हाथ में बंदूक…
राम रहीम ने उसे पाने के लिये हर हथकंडा अपनाया। राम रहीम ने हनीप्रीत का साथ हासिल करने के लिये टीवी सीरियल की तरह ‘बिग बॉस’ का खेल भी खेला। इसके लिये सिरसा स्थित डेरा मुख्यालय में बिग बॉस जैसा सेट भी लगवाया गया चंडीगढ़,22 सितम्बर: साध्वी बलात्कार मामले में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत के तलाकशुदा पति विश्वास गुप्ता ने उसकी पूर्व पत्नी और राम रहीम के बीच संबंधों को लेकर आज कई खुलासे किये । श्री गुप्ता ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हनीप्रीत और राम रहीम…
मुम्बई, 22 सितंबर : माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम की पत्नी महजबीं शेख पिछले साल अपने पिता से मिलने मुम्बई आयी थी। हफ्ता वसूली के एक मामले में पकडे गये दाऊद के भाई इकबाल कासकर ने पूछताछ के दौरान पुलिस अधिकारियों के सामने यह खुलासा किया। इससे पहले उसने जांचकर्ताओं को बताया कि दाऊद अब भी पाकिस्तान में है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार कासकर ने दाऊद और उसके परिवार के बारे में कुछ अहम सूचनाएं दी हैं। कासकर ने पूछताछ के दौरान बताया कि दाऊद की बीवी महजबीं शेख उर्फ जुबीना जरीन पिछले साल अपने पिता सलीम कश्मीरी से मिलने मुम्बई आयी…
नयी दिल्ली, 22 सितंबर: आॅनलाइन आयकर रिटर्न दाखिल करने या आयकर संबंधी अन्य काम करने वाले करदाताओं से आयकर विभाग ने उनकी निजी और महत्वपूर्ण जानकारियों को स्वयं अद्यतन (अपडेट) करने के लिए कहा है ताकि दोनों पक्षों के बीच बेहतर संवाद सुनिश्चित हो सके। वे यह काम आधिकारिक ई-फाइलिंग पोर्टल पर कर सकते हैं। आयकर विभाग ने आज एक परामर्श जारी कर करदाताओं से कहा कि वे अपनी ईमेल, मोबाइल फोन नंबर, पता और बैंक खाता जैसी जानकारियों का नवीनीकरण करें। इन जानकारियों को अपडेट कर दिया जाएगा। इसके लिए करदाता के मोबाइल नंबर और फोन पर एकबारगी इस्तेमाल…
इंसान ही प्रकृति का संरक्षक है और इंसान ही उसका विनाशक। इस तथ्य को वह जितनी जल्दी समझ ले उतना ही अच्छा है। पर्यावरण को लगातार क्षति पहुंचने की वजह से पूरी दुनिया प्राकृतिक आपदाओं से त्रस्त है और इसलिए हमें तत्काल इनसे बचाव के तरीकों पर अपना ध्यान केन्द्रित करना होगा। भारत और अन्य देश पूरी दुनिया में हो रहे पर्यावरण असंतुलन का मूल्य चुकाने को मजबूर हैं और इन देशों में प्राकृतिक आपदाओं की वजह से जीवन और संपत्ति की व्यापक हानि हो रही है। पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता जरूरी वैसे तो प्राकृतिक आपदाओं के बारे में…
नयी दिल्ली, 22 सितंबर : फ्रांस की कार निर्माता कंपनी रेनो ने आज कहा कि उसने अपनी प्रीमियम एसयूवी कैप्टर की बुकिंग शुरू कर दी है। कैप्टर को अगले महीने बाजार में उतारने की तैयारी है। त्योहारी मौसम में पेश करने की तैयारियों के मद्देनजर कंपनी ने कैप्टर का उत्पादन शुरू कर दिया है। इसकी शुरआती बुकिंग कीमत 25,000 रपये रखी गयी है। रेनो इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सीईओ और प्रंबध निदेशक एमडी सुमित सहानी ने बयान में कहा,पिछले कुछ सालों में, एसयूवी कारों की बिक्री में तेजी से बढोत्तरी हुयी है, जो कि इसे भारत में सबसे तेजी…
सोल, 22 सितंबर :उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मानसिक तौर पर विक्षिप्त बताया और चेतावनी दी कि देश को तबाह कर देने संबंधी अपने बयान के लिये उन्हें भारी कीमत चुकानी होगी। उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री ने संकेत दिए कि उनका प्रशासन प्रशांत महासागर के ऊपर हाइड्रोजन बम में विस्फोट कर सकता है। वॉशिंगटन ने उत्तर कोरिया पर कडे प्रतिबंधों की घोषणा की थी जिसके कुछ घंटे बाद यह व्यक्तिगत हमला सामने आया है। उत्तर कोरियाई नेता ने ट्रंप को इसलिए निशाना बनाया क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति ने संरा महासभा में अपने…
अवध की रामलीला, उर्दू में बोले जाते है संवाद गंगा -जमुनी तहजीब की दिखती है अनोखी मिसाल, 1972 में रखी थीं रामलीला की नींव लखनऊ, 21 सितंबर: राजधानी में होने वाली रामलीलाओं में सीतापुर रोड स्थित बक्खी का तालाब की रामलीला का प्रमुख स्थान है। त्रिपुरचंद बख्शी के बनवाए तालाब(बख्शी का तालाब) के मैदान में होने वाली रामलीला की मिसाल न केवल हिन्दुस्तान में अपितु विदेशों में भी दी जाती है। यहां पर साम्प्रदायिक का शानदार नमूना देखने को मिलता है। बीकेटी की रामलीला की खास बात यह है कि रामलीला मंचन के सभी महत्वपूर्ण किरदार जैसे राम,लक्ष्मण,जानकी और रावण के पात्रों…
इंद्रजीत सरोज बसपा छोड सपा में शामिल हुए लखनऊ, 21 सितंबर : बहुजन समाज पार्टी BSP के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज आज समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हो गये। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में सरोज सपा में शामिल हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस तरह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राज में देश में अघोषित आपातकाल है, वैसा ही हाल मायावती की कमान में बसपा के अंदर है। पूर्व मंत्री ने कहा कि सपा में बोलने, उठने, बैठने की आजादी है। वह बिना किसी शर्त के सपा में शामिल हो रहे हैं।…










