मुम्बई 29 सितंबर : दूरसंचार क्षेत्र की कंपनी रिलायंस जियो के रणनीतिक प्रमुख आकाश अंबानी ने बहुप्रतीक्षित आईफोन 8 और आईफोन 8प्लस को कई जबरदस्त आॅफर के साथ भारत में लांच किया। आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस को आज रिलायंस के मुख्यालय में लांच किया गया। जियो ने आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस खरीदने पर 70 प्रतिशत बाईबैक का शानदार आॅफर भी दिया है। इसके अलावा सिटी बैंक के कार्डधारकों को आज के दिन आईफोन 8 और आईफोन 8प्लस पर 10,000 रुपये का कैशबैक भी दिया जा रहा है। इसके अलावा कई टैरिफ प्लान भी खास आईफोन…
Author: Shagun
बदायूं, 29 सितम्बर : आम भारतीयों के मन में वैसे तो रावण एक खलनायक की तरह हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक मंदिर ऐसा भी है जहां लंकेश की विधिवत पूजा की जाती है। दशहरा पर बुराई के प्रतीक को जलाने की तैयारियों की धूम के बीच यह एक दिलचस्प तथ्य है। बदायूं शहर के साहूकार मुहल्ले में रावण का बहुत प्राचीन मंदिर है। हालांकि दशहरे के दिन इस मंदिर के कपाट नहीं खोले जाते। इस मंदिर की स्थापना पंडित बलदेव प्रसाद ने लगभग 100 साल पहले की थी। बलदेव रावण को प्रकाण्ड विद्वान और अद्वितीय शिवभक्त मानकर…
मथुरा, 28 सितंबर : उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में यूपी डायल – 100 सेवा पर तैनात एक प्रोन्नत दरोगा एवं सिपाही के खिलाफ नाबालिग किशोरी को बेहोश कर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रथम दृष्टया जांच में उनकी संलिप्तता की पुष्टि होने पर मामला दर्ज करने के आदेश देने के साथ ही उन्हें निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगई ने बताया, दो दिन पूर्व थाना गोविंद नगर क्षेत्र निवासी दो किशोरियों की मां ने पुलिस को बताया कि डायल – 100 पर तैनात एक…
वाशिंगटन, 28 सितंबर : मार्क जुकरबर्ग ने फेसबुक को ट्रंप-विरोधी कहने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर पलटवार करते हुए कहा कि सोशल नेटवर्किंग सभी प्रकार के विचारों का मंच है। सोशल नेटवर्किंग साइट को ट्रंप-विरोधी बताने वाले ट्रंप के ट्वीट का जवाब देते हुए फेसबुक के सीईओ और संस्थापक ने कहा कि सोशल मीडिया मंच ने अमेरिका चुनाव के दौरान भी तटस्थ रहने का प्रयास किया था। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है, रोजाना मैं लोगों को पास लाने और सभी के लिए एक समुदाय बनाने का प्रयास करता हूं। हम सभी को आवाज देने और सभी विचारों…
लखनऊ 28 सितम्बर : गुरूग्राम के रायन इंटरनेशनल स्कूल के छात्र प्रद्युम्न की हत्या से सबक लेते हुये उत्तर प्रदेश सरकार जल्द ही राज्य भर में स्कूल बस चालकों के पुलिस सत्यापन की प्रक्रिया शुरू करेगी। उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और पुलिस महानिदेशक सुलखान सिंह ने आज यहां स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिये आयोजित एक संगोष्ठी में हिस्सा लिया। संगोष्ठी में श्री सिंह ने कहा कि अगले तीन महीनो में स्कूल वाहन चालकों का पुलिस सत्यापन कराया जायेगा। बगैर सत्यापन के स्कूली वाहन चलाने वाले चालकों और वाहन मालिकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। पुलिस महानिदेशक ने कहा…
चोटिला (गुजरात), 27 सितंबर : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार पर आम लोगों की दुर्दशा को नजरंदाज करने और कुछ लोगों के हित का ख्याल रखने का आरोप लगाया। उन्होंने इसके लिए भाजपा नेता यशवंत सिन्हा की टिप्पणी को उद्धृत किया, जिन्होंने अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर केंद्र की आलोचना की है। पूर्व वित्त मंत्री सिन्हा ने अब मुझे बोलने की जरूरत है शीर्षक अपने आलेख में लिखा, वित्तमंत्री (अरुण जेटली) ने अर्थव्यवस्था में जो गडबड की है, उसके खिलाफ मैंने अब भी नहीं बोला तो मैं अपने राष्ट्रीय दायित्व का निर्वहन नहीं कर पाऊंगा। उन्होंने दावा किया कि…
नई दिल्ली 27 सितम्बर। पश्चिमी म्यामां के हिंदू आबादी वाले गांव में रीका धर ने अपने पति, दो भाइयों और कई पडोसियों को नृशंसतापूर्वक मौत के घाट उतारे जाते और बाकी खौफजदा कुछ लोगों को हाथ पीछे बांधकर पहाडयिों में ले जाते हुए देखा । अपने दो बच्चों के साथ भागकर बांग्लादेश के भीतर हिंदू शिविर में पनाह लिए हुए 25 वर्षीया धर ने कहा, कत्ल करने के बाद, उन्होंने बडे बडे तीन गड्ढे खोदे और उनसबको उसमें फेंक दिया । उनके हाथ उस समय भी पीछे की ओर बंधे हुए थे और आंखों पर पट्टी बांध दी गयी थी ।…
लखनऊ 27 सितंबर : प्रदेश में धान खरीद में किसानों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी किसानों को उनके मोबाइल नम्बर पर एसएमएस द्वारा दी जायेगी। प्रदेश सरकार द्वारा जनपदों के निरीक्षण हेतु नामित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को अपने नामित सम्बन्धित जनपदों में निरीक्षण के दौरान धान क्रय की समीक्षा कर निर्धारित चेक लिस्ट के अनुसार निरीक्षण करना भी अनिवार्य होगा। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजीव कुमार आज किसानों से धान खरीदने एवं उनको दी जा रही सुविधाओं की समीक्षा कर विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रहे थे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नौ मंडलों के 31 जनपदों…
सनसनीखेज मामला: शरीर पर थे चोट के गहरे जख्म, हड़कंप मचा तो डॉक्टर ने हजतरगंज पुलिस को दी सूचना, दो दिनों तक पुलिस मामले को रही दबाए, सिविल में पड़ा रहा शव, शिनाख्त नहीं हुयी तो पोस्टमार्टम हाऊस पहुंचाया शव लखनऊ 26 सितम्बर। सिविल अस्पताल के पोर्टिको में एक युवक की हत्या कर दो लोग शव फेंककर चलते बने। वॉर्ड ब्वॉय ने शव पड़ा देखा तो घटना की जानकारी डॉक्टर को दी। उन्होंने हजरतगंज पुलिस को बताया तो हड़कंप मच गया। उसने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लिया। शिनाख्त की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। मामले को दो दिनों…
लखनऊ, 26 सितंबर: उत्तर प्रदेश सरकार ने निजी स्कूलों की मनमानी रोकने के मकसद से नियामवली में संशोधन का फैसला किया है । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में आज इस आशय का फैसला किया गया। बैठक के बाद राज्य सरकार के प्रवक्ता कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा ने संवाददाताओं को बताया कि उत्तर प्रदेश नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार 2011 नियमावली में संशोधन का फैसला किया गया है । उन्होंने बताया कि निजी स्कूलों की मनमानी को प्रभावी ढंग से रोका जाएगा ताकि 25 प्रतिशत गरीब बच्चों को अनिवार्य शिक्षा देने के…










