विश्वप्रसिद्ध प्राचीन दुर्गाकुंड मंदिर में मां दुर्गा का दर्शन-पूजन तथा वाराणसी-वड़ोदरा महामना एक्सप्रेस ट्रेन राष्ट्र को समर्पित करने के अलावा अरबों रुपये की लगभग 21 महात्वाकांक्षी परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी 20 सितम्बर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवरात्र में अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे के पहले दिन 22 सितंबर को विश्वप्रसिद्ध प्राचीन दुर्गाकुंड मंदिर में मां दुर्गा का दर्शन-पूजन तथा वाराणसी-वड़ोदरा महामना एक्सप्रेस ट्रेन राष्ट्र को समर्पित करने के अलावा अरबों रुपये की लगभग 21 महात्वाकांक्षी परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि श्री मोदी 22 सितंबर को अपराह्न पौने तीन बजे प्राचीन धार्मिक…
Author: Shagun
दुदही, कुशीनगर 20 सितम्बर। उपस्थिति रजिस्टर में अनुपस्थित दर्ज किये जाने से नाराज शिक्षामित्र ने अपने पति के साथ मिलकर विद्यालय के प्रधानाध्यापक की जमकर पिटाई कर जान से मारने की धमकी दिया। विद्यालय में मौजूद अन्य शिक्षक और ग्रामीणों ने बीचबचाव कर मामला शांत करवाया। पीड़ित प्रधानाध्यापक ने इसकी सूचना विभागीय उच्चाधिकारियों को देते हुए विशुनपुरा पुलिस को नामजद तहरीर सौंप कर कार्रवाई की मांग किया है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गयी है। दुदही विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय बैकुंठपुर अहिरौली में प्रधानाध्यापक राजकुमार सिंह के अलावा दो सहायक अध्यापक क्रमश: रविन्द्र नाथ सिंह व रविकुमार तथा…
लखनऊ 20 सितम्बर। चिनहट के सार्इं रेजीडेंसी में रहने वाले अधिवक्ता जेपी दुबे की 13 वर्षीय बेटी रानी दुबे एसकेडी अकादमी गोमतीनगर में कक्षा 8 की छात्रा है। छात्रा को पढ़ाने के लिए कॉलोनी में एक कल्पना चावला नाम की शिक्षिका आती है। अधिवक्ता के अनुसार, उन्होंने अपनी बेटी को पढ़ाने के लिए एक साल पहले कल्पना को रखा था। एक दो दिन पहले पढ़ाई को लेकर ट्यूटर का गुस्सा छात्रा पर उतर गया। आरोप है कि कल्पना ने छात्रा को बेरहमी से डंडे से पीट दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बेटी को गुमसुम देख जब…
लखनऊ 20 सितम्बर। माल थानाक्षेत्र के पकरा बाजार गांव में मंगलवार दोपहर अम्बेडकर की मूर्ति स्थापित किए जाने से बवाल हो गया। दलित समुदाय ने मूर्ति को चोरी-चुपके बीती सोमवार रात ग्राम समाज की जमीन पर स्थापित किया था। दूसरे समुदाय की नजर पड़ी तो उसने विरोध जताया। दोनों पक्षों के सैकड़ों लोग एकत्र होने के बाद आमने-सामने हो गए। इनमें महिलाएं व बच्चे भी थे। हंगामा बढ़ा तो पुलिस व जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने भी मूर्ति रखे जाने का विरोध किया। जिससे दलित समुदाय के लोग भड़क गए। पुलिस ने उन्हें शांत कराने की कोशिश…
इस्लामाबाद, 20 सितंबर : पनामा पेपर्स घोटाले से जुडे भ्रष्टाचार के एक मामले में अदालत के सामने पेश न होने पर पाकिस्तान की एक अदालत ने आज वित्त मंत्री इसहाक डार के खिलाफ गिरफ्तारी का एक जमानती वारंट जारी किया है और पुलिस को आदेश दिया है कि उन्हें 25 सितंबर को अदालत के समक्ष पेश करे। भ्रष्टाचार-विरोधी प्रहरी संस्था राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) द्वारा अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, उनके बच्चों और डार के खिलाफ दर्ज कराए गए जालसाजी के मामलों की सुनवाई कर रही जवाबदेही अदालत ने आठ सितंबर को 67 वर्षीय मंत्री की गैरमौजूदगी पर रोष जताया था।…
डा0 शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ के स्थापना दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाध्यक्ष श्री राम नाईक, श्री थावर चन्द गहलौत केन्द्रीय मंत्री सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, प्रदेश के राज्यमंत्री समग्र ग्राम्य विकास डा0 महेन्द्र सिंह, अखिल भारतीय कार्यकारिणी, राष्ट्रीय स्वयं सेवक के सदस्य श्री इन्द्रेश कुमार, पूर्व मंत्री श्री अशोक बाजपेयी, स्थानीय विधायक श्री सुरेश चन्द्र श्रीवास्तव, कुलपति प्रो0 निशीथ राय सहित अन्य विद्वतजन व छात्र-छात्रायें उपस्थित थे। राज्यपाल ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी संस्था का स्थापना दिवस अपने आप…
इस्लामाबाद, 19 सितंबर : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ भ्रष्टाचार के मामलों के सिलसिले में आज एक अदालत में हुई सुनवाई में पेश नहीं हुए जिसके बाद अदालत ने उन्हें और उनके बच्चों को अगले सप्ताह पेश होने के लिए नया सम्मन जारी किया। शरीफ अपने परिवार के साथ फिलहाल लंदन में हैं। पनामा पेपर कांड में देश के उच्चतम न्यायालय द्वारा 28 जुलाई को 67 वर्षीय शरीफ को अयोग्य घोषित करार दिये जाने के बाद जवाबदेही अदालत उनके खिलाफ दायर भ्रष्टाचार के मामलों में सुनवाई कर रही है। अदालत में आज पहली सुनवाई में शरीफ, उनकी बेटी मरियम,…
नयी दिल्ली, 19 सितंबर : केन्द्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने वर्ष 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने के ध्येय को हासिल करने के लिए राज्यों से अपनी खुद की रणनीति को तैयार करने की अपील आज की। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने किसानों की आय को बढाने के रास्तों को सुझाने वाली चार खंडों के रिपोर्ट जारी की है जिसे राज्यों को अध्ययन करना होगा और यह देखना होगा कि प्रत्येक राज्य में कितने बेहतर ढंग से इसे लागू किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि न केवल विभिन्न फसलों की उत्पादकता के स्तर में…
नयी दिल्ली, 19 सितंबर : भारतीय रेलवे आगामी त्योहारों के दौरान देश भर में 4,000 विशेष रेलगाड़िया चलाएगी और इस दौरान यात्रियों की सुरक्षा व सुविधा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने यहां संवाददाताओं को इसकी जानकारी दी और कहा कि रेलवे ने इसके लिए व्यापक बंदोबस्त की तैयारी पहले ही शुरू कर दी है। उन्होंने कहा, इस साल दुर्गापूजाा दशहरा, दीपावली व छठ पर्व के त्योहारी मौसम में देश भर में 4,000 विशेष रेलगाड़िया चलाई जाएंगी जबकि 55 अतिरिक्त रैकों की व्यवस्था की गई है। इसी तरह रेलवे भीड वाले मार्गों पर नयी गाडी…
इलाहाबाद, 18 सितंबर : पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाडी और उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री चेतन चौहान ने आज यहां कहा कि प्रदेश सरकार खेल के दौरान चोटिल खिलाडयिों के नि:शुल्क इलाज के लिए तीन फिजियोथैरेपी एवं पुनर्वास केंद्र स्थापित करने जा रही है। यहां आयोजित रोजगार मेले में आए चौहान ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, पहले खिलाडयिों को इलाज के लिए दर दर भटकना पडता था, लेकिन अब योगी सरकार उनके लिए तीन केंद्र शुरू करने जा रही है। ये केंद्र लखनऊ, वाराणसी और मेरठ में खुलने जा रहे हैं। चौहान ने कहा, पिछले 20 साल से उत्तर प्रदेश…










