Author: Shagun

नयी दिल्ली, 17 सितंबर : देश में मौजूद करीब 40,000 रोहिंग्या मुसलमानों को उनके देश भेजने के सरकार के रूख का समर्थन करते हुए राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सैयद गैयूरल हसन रिजवी ने आज कहा कि शरणार्थियों और मानवता की मदद अपनी जगह है, लेकिन देश की सुरक्षा सबसे पहले है। रिजवी ने भाषा से कहा, हमारा भी वही रख है जो सरकार का रख है। बांग्लादेश ने भी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। ऐसे में हमारे यहां सुरक्षा को लेकर चिंता होना लाजिमी है। लोगों की मदद और मानवता की बात अपनी जगह है, लेकिन देश की…

Read More

सोल, 17 सितंबर : ओलंपिक रजत पदक विजेता पी वी सिंधू ने विश्व चैंपियन नोजोमी ओकुहारा को आज यहां रोमांचक फाइनल मुकाबले में हराकर कोरिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट का महिला एकल का खिताब जीता। बाईस वर्षीय सिंधू ने आठवीं वरीय जापानी खिलाडी ओकुहारा को एक घंटे 23 मिनट तक चले मैच में 22-20, 11-21, 20-18 से शिकस्त दी। इससे उन्होंने ओकुहारा से पिछले महीने ग्लास्गो में विश्व चैंपियनशिप में मिली हार का बदला भी चुकता करता दिया। एक महीने के अंदर दूसरी बार फाइनल में आमने सामने होने के कारण फिर से रोमांचक मैच की उम्मीद की जा…

Read More

नयी दिल्ली, 17 सितंबर : बच्चों के साथ यौन शोषण के बढते मामलों के बीच एनसीईआरटी चाहता है कि छात्र गुड टच और बैड टच के बीच का अंतर पहचानें और उन्हें किताबों में यह पढाया जाए कि यौन शोषण का सामना करने पर उन्हें क्या करना चाहिए। स्कूली पाठ्यक्रमों और पुस्तकों पर केंद्र और राज्य सरकार को सुझाव देने वाले राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद ने कहा कि अगले सत्र से उसकी सभी किताबों में ऐसे मामलों से निपटने के लिए क्या करना चाहिए, इसकी एक सूची होगी। इसमें पोक्सो कानून और राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर)…

Read More

यह गाये हमारे बच्चों के जैसी हैं और मैं उन्हें नहीं छोड सकती मथुरा, 17 सितंबर :  जिस देश में गाय के लिए लोगों की हत्या की जा रही है, जहां लगभग हर सड़क पर आवारा और छुट्टा गायें भटकती नजर आती हैं। हजारों कथित गोरक्षक के चलते भी इस देश में गायों की दुर्दशा हो रही है, वो भूखी प्यासी सड़कों पर पॉलीथीन खा रही हैं और गोशालें सरकारी मदद लोगों के दान के इंतजार में हैं। उस देश में एक विदेशी महिला 1200 गाय और बछड़ों का पाल रही है। इलाके के लोग उसे उन गायों की मां कहते हैं।जर्मनी की…

Read More

नयी दिल्ली, 17 सितंबर  पटना विश्वविद्यालय के सौ साल पूरे होने पर व्याख्यानों के दौर, प्रदर्शनी से लेकर हेरिटेज वॉक तक के कार्यक्रमों के साथ इस जश्न को मनाने की पूरी तैयारी की गयी है जिसका औपचारिक उद्घाटन खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं। देश का सातवां सबसे पुराना यह विश्वविद्यालय पटना में गंगा नदी के किनारे स्थित हैं। इस विश्वविद्यालय की स्थापना के एक अक्तूबर को 100 साल पूरे हो रहे हैं। इस गौरवशाली विश्वविद्यालय ने 100 साल की इस अवधि के दौरान एक लंबा सफर तय किया है। पटना विश्वविद्यालय के कुलपति रास बिहारी प्रसाद सिंह ने…

Read More

नयी दिल्ली, 17 सितंबर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 67वें जन्मदिन पर आज देश की कई मशहूर हस्तियों ने ट्विटर पर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। अभिनेता अभिषेक बच्चन ने ट्विटर पर लिखा, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। अभिनेता अनुपम खेर ने लिखा, जन्मदिन मुबारक हो प्रधानमंत्री मोदी। आप आने वाले वर्षों में इसी ईमानदारी, निस्वार्थता, कडी मेहनत से देश का नेतृत्व करें। जय हो। अभिनेत्री एवं भाजपा नेता किरन खेर ने लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। सर आप इसी ईमानदारी के साथ देश का नेतृत्व करें और अपने विशाल दृष्टिकोण से…

Read More

लखनऊ। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मरियम धावले रविवार को एडवा प्रदेश कार्यालय में बीजेपी सरकार पर जमकर बरसीं। उनका कहना था कि केन्द्र व यूपी सरकार महिला विरोधी है। भाजपा सरकार की प्राथमिकता महिला सुरक्षा नहीं बल्कि गाय, वंदेमातरम् व लव जिहाद जैसे मुद्दे हैं। महिला हिंसा के आकड़ों पर नजर डालें तो वर्ष 2013 के मुकाबले वर्ष 2015 में 5.8 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुयी है। तीन तलाक के मुद्दे पर मुस्लिम महिलाओं से हमदर्दी का झूठा दिखावा करने वाली भाजपा सरकार इंसाफ की आस में भटक रहीं घरेलू हिंसा की शिकार हजारों महिलाओं को नजरअंदाज…

Read More

कमरतोड़ महंगाई से त्रस्त है जनता, भाजपा की गरीब विरोधी नीति का नमूना लखनऊ, 16 सितम्बर। कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया है कि पेट्रोल एवं डीजल के मूल्य में हो रही भारी बढ़ोत्तरी की वजह से आज कमरतोड़ मंहगाई से जनता त्रस्त है। जबसे केन्द्र और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकारें सत्ता में आयी हैं तबसे पेट्रोल, डीजल के मूल्य में व्यापक वृद्घि से प्रदेश का किसान-मजदूर-नौजवान-महिलाएं सहित हर वर्ग बढ़ रही मंहगाई से पीड़ित है। वर्तमान केन्द्र की सरकार जब सत्ता में आयी थी उस समय अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल का जो मूल्य था आज उसके मूल्य में…

Read More

आशंका है कि हनीप्रीत इन जिलों की सीमा से घूंघट या बुर्का पहनकर नेपाल भाग सकती है।सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा एजेन्सियों की रिपोर्ट में कहा गया है कि हनीप्रीत नेपाल भागने की कोशिश कर सकती है। सीमा सुरक्षा बल और पुलिस नेपाल से लगी सीमाओं पर कड़ी नजर रखे है लखनऊ, 16 सितंबर : उत्तर प्रदेश पुलिस ने गुरमीत राम रहीम की करीबी सहयोगी और दत्तक पुत्री हनीप्रीत को पकड़ने के लिए भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट जारी किया है। पुलिस ने आशंका जताई है कि वह घूंघट या फिर बुर्का पहनकर फरार हो सकती है। आधिकारिक सूत्रों ने…

Read More

लखनऊ, 16 सितम्बर। निजी क्षेत्र की टेलीकॉम कंपनियों में डाटा और फ्री वाइस कालिंग को लेकर बढती प्रतिस्पर्धा के बीच आज भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने किफायती दर पर तीन नये प्लान लॉच कर अपने उपभोक्ताओं को नयी सौगात दी। बीएसएनएल के महाप्रबंधक महेश शुक्ला ने यहां पत्रकारों से बातचीत में बताया कि ग्राहकों को खुश करने के लिए बीएसएनएल तीन नये प्लान किफायती दर पर बाजार में लाया है। उनका दावा है कि निजी क्षेत्र की अन्य कंपनियों की तुलना में बीएसएनएल द्वारा लाए गए प्लान सस्ते हैं। उन्होंने बताया कि बीएसएनएल द्वारा 429 रुपए में 90 की वैधता…

Read More