Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 1
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग

    जलवायु परिवर्तन से घट रही पक्षियों की आबादी, सौ प्रजातियां संकटग्रस्त श्रेणी में

    ShagunBy ShagunFebruary 28, 2025Updated:February 28, 2025 ब्लॉग 2 Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 613

    पक्षी हमारे ग्रह के सबसे कोमल और सुंदर जीवों में से एक हैं। ये न केवल हमारे पारिस्थितिकी तंत्र का महत्त्वपूर्ण हिस्सा हैं, बल्कि मानव जीवन और संस्कृति में भी उनका विशेष स्थान है। भारत में तो पक्षियों को धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पारिस्थितिकी दृष्टि से अत्यंत महत्त्वपूर्ण माना जाता है। सुंदर पंख और मधुर आवाज वाले खूबसूरत पक्षियों को देखने का एक अलग ही आनंद होता है, जो हमें प्रकृति के अप्रतिम सौंदर्य का अनुभव कराता है। फूलों के चारों ओर भिनभिनाने वाले ‘हमिंग बर्ड’ से लेकर हवा में हजारों फुट की ऊंचाई पर उड़ने वाले चील तक, हर पक्षी विलक्षण प्रतीत होता है, जो रेगिस्तान से लेकर वर्षा वन तक के विशाल वातावरण में स्वयं को ढाल लेते हैं और जीवित रहने की असाधारण क्षमता दिखाते हैं।

    कुछ पक्षी सालभर में हजारों मील का सफर तय करते हैं, तो कुछ जटिल घोंसले बनाते हैं और कुछ भोजन खोजने के लिए रचनात्मक रणनीतियां बनाते हैं। पक्षियों की यह अविश्वसनीय विविधता और अनुकूलनशीलता हमें पृथ्वी पर जीवन की विशाल समृद्धि की याद दिलाती है। पक्षी खाद्य श्रृंखला का अहम हिस्सा हैं, जो प्राकृतिक कीटनाशक के रूप में कार्य करते हैं और पारिस्थितिकी तंत्र के संतुलन को बनाए रखने में बड़ी भूमिका निभाते। वे परागण और बीज फैलाने में अहम भूमिका अदा करते जिससे जैव विविधता बनी रहती है। विभिन्न प्रकार के पक्षी विभिन्न प्रकार के आवास में रहते हैं और वे पारिस्थितिकी तंत्र को समृद्ध बनाते हैं । पक्षियों को प्रायः बायोइंडिकेटर के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, जिसका अर्थ है कि उनका स्वास्थ्य और उनकी जनसंख्या पर्यावरण की स्थिति दर्शाती है। जोकि पक्षी प्रजातियों में गिरावट प्रायः संकेत देती है कि प्रदूषण, आवास की कमी अथवा जलवायु परिवर्तन जैसे कारकों के कारण पारिस्थितिकी तंत्र तनाव में है दुनियाभर में पक्षियों की कई प्रजातियों की आबादी में तेजी से गिरावट आ रही है। नतीजतन, हमारे आसपास की दुनिया शांत होती जा रही है। प्रकृति में अजीब-सा सन्नाटा छाया है। विश्व में पक्षियों की दस हजार से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं, जिनमें से भारत में ही पक्षियों की तेरह सौ से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं।

    चिंता का कारण यह है कि वनों के कटाव, शहरीकरण और कृषि विस्तार के कारण पक्षियों के प्राकृतिक आवास तेजी से नष्ट हुए हैं । इसके अलावा जलाशयों तथा ‘वेटलैंड्स’ (आर्द्रभूमि) के सूखने से जलपक्षियों की संख्या में भी भारी गिरावट आई है। शहरीकरण, औद्योगिक विकास और कृषि विस्तार के कारण जंगल, आर्द्रभूमि, घास के मैदान तथा अन्य प्राकृतिक आवास शहरों, सड़कों और कृषि भूमि में तब्दील हो रहे हैं। जैसे-जैसे पक्षियों के प्राकृतिक आवास सिकुड़ते जाते हैं, पक्षी आवश्यक घोंसले बनाने के स्थान, भोजन स्रोत और प्रवास गलियारे खो देते हैं, जिससे उनकी जनसंख्या में गिरावट आती है।

    जलवायु परिवर्तन के कारण भी पक्षियों के प्रजनन और खाद्य उपलब्धता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। वायु और जल प्रदूषण पक्षियों स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन रहा है। बढ़ता तापमान, समुद्र के जलस्तर में वृद्धि में चरम मौसमी घटनाएं भी पक्षियों के जीवन चक्र को प्रभावित कर रही हैं। कई पक्षियों का अवैध शिकार भी उनकी प्रजातियों को संकटग्रस्त प्रजाति में परिवर्तित कर रहा है। कुछ पक्षियों का शिकार उनके चमकीले पंखों अथवा शरीर के अन्य अंगों के लिए किया जाता है, जिससे उनकी आबादी में घटती जाती है। पक्षियों की कई प्रजातियां मानव स्वास्थ्य के लिए महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, जैसे परागण में मदद करने वाली मधुमक्खियां इन प्रजातियों के विलुप्त होने से मानव स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

    ‘इंटरनेशनल यूनियन फार कंजर्वेशन आफ नेचर, (आइयूसीएन) की ‘रेड लिस्ट’ के अनुसार, विश्व में चौदह सौ से भी ज्यादा पक्षी प्रजातियां संकट में हैं। भारत में भी करीब सौ प्रजातियों को संकटग्रस्त श्रेणी में रखा गया है। ‘बर्ड लाइफ इंटरनेशनल’ की नवीनतम रपट के अनुसार, विश्व में पक्षियों की 48 फीसद प्रजातियों की आबादी में गिरावट आई है। भारत में भी स्थिति चिंताजनक है, जहां कई सामान्य पक्षी प्रजातियों की आबादी में 80 फीसद तक की कमी देखी गई है।

    आइयूसीएन रेड लिस्ट’ में भारत के कई पक्षियों को लुप्तप्राय या उलट संकटग्रस्त श्रेणी में सूचीबद्ध किया गया है। कार्नेल लैब आफ आनिंथोलाजी के अनुसार, पिछले दशक में गौरैया की आबादी में 20 फीसद से अधिक कमी आई है, जो शहरीकरण और कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग के कारण हो सकती है। गौरैया जैसी सामान्य प्रजाति, जो जो पहले हमारे बाग- बगीचों और घरों में आम थी, अब नगण्य होती जा रही है। इसके पीछे शहरीकरण और आर्द्रता में तथा कीटनाशकों का अत्यधिक उपयोग मुख्य कारण हो सकते हैं। भारतीय गिद्धों की संख्या में तो पिछले दो दशकों में 95 फीसद तक की कमी आई है। ‘ग्रेट इंडियन बस्टर्ड’ प्रजाति गंभीर संकटग्रस्त श्रेणी में पहुंच चुकी । प्रवासी पक्षी साइबेरियाई सारस तो भारत में अब लगभग विलुप्त हो चुके हैं। हालांकि कई योजनाएं लागू करते हुए पक्षियों के संरक्षण के लिए प्रयास किए जा हैं।

    • विजय गर्ग

    Shagun

    Keep Reading

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Maa Khaira Bhavani had appeared in the form of a divine beam of light.

    ज्योति पुंज के रूप में प्रकट हुईं थीं माँ खैरा भवानी

    People grappling with the unending problem of adulteration.

    मिलावट की अंतहीन समस्या से झूझते लोग

    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    2 Comments

    1. Russel Temp on March 18, 2025 2:22 pm

      Hello, Neat post. There is an issue along with your site in web explorer, could test thisK IE still is the market chief and a huge element of people will pass over your wonderful writing due to this problem.

      Reply
    2. Live NCAA Basketball Games on April 5, 2025 10:02 pm

      Superb blog you have here but I was wondering if you knew of any discussion boards that cover the same topics discussed here? I’d really like to be a part of community where I can get comments from other knowledgeable individuals that share the same interest. If you have any suggestions, please let me know. Appreciate it!

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Films with big budget and star cast flopped in front of Hanuman Ansh.

    हनुमान अंश के सामने बड़े बजट और स्टार कॉस्ट वाली फिल्में धड़ाम

    September 1, 2026
    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    September 1, 2026

    अराइया गिर: जंगल के बीच एक सुकून भरी छुट्टी

    August 31, 2026
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading