Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 14
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    सदन में सेवाओं का स्मरण

    ShagunBy ShagunAugust 21, 2020 Hot issue No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 448
    • डॉ दिलीप अग्निहोत्री

    कोरोना बचाव के दिशा निर्देशों के अनुरूप उत्तर प्रदेश विधान सभा का सत्र आयोजित किया गया। प्रथम दिन सेना, पुलिस के शहीदों के साथ ही दिवंगत पूर्व व वर्तमान सदस्यों की सेवाओं का स्मरण किया गया। विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। गलवान घाटी में शहीद हुए भारतीय सेना के वीर जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। उनके बलिदान और शौर्य को प्रदेश हमेशा याद रखेगा।

    कोविड से लोगों की जान बचाते हुए अपनी जान की आहुति देने वाले सभी चिकित्सा, स्वास्थ्य,स्वच्छता व, पुलिसकर्मियों और विभिन्न सेवाओं से जुड़े कोरोना वाॅरियर्स को भी श्रद्धांजलि दी गई।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि देश को सुरक्षित रखने और कठिन परिस्थितियों में संभालने के लिए उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उनकी निःस्वार्थ सेवा और भावना को प्रत्येक नागरिक नमन करता है। हृदय नारायण दीक्षित और योगी आदित्यनाथ ने विधान सभा में सदन की सदस्य व मंत्री कमल रानी वरुण, चेतन चैहान, वर्तमान विधान सभा के सदस्य पारसनाथ यादव, वीरेन्द्र सिंह सिरोही के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

    सदन के पूर्व सदस्य तथा बिहार व मध्य प्रदेश के राज्यपाल रहे लालजी टण्डन के निधन पर भी शोक व्यक्त व्यक्त किया गया। इसके अलावा विधान सभा के दिवंगत पूर्व सदस्यों कृष्ण वीर सिंह रिछपाल सिंह बंसल, नरेन्द्र सिंह सिसोदिया,सुनीता चौहान, बेनी प्रसाद वर्मा, राम कृष्ण द्विवेदी, विश्राम दास, रमेश करन, बाबूलाल, यदुनाथ सिंह, जय नारायण शर्मा, ओम प्रकाश दिवाकर, शमीमुल हक,सुरेन्द्र शुक्ल,घूरा राम,डाॅ अरविन्द कुमार जैन, भाई लाल कोल, जीराज सिंह मौर्य और सुरेन्द्र प्रकाश गोयल के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की।

    सपा के शैलेन्द्र यादव ‘ललई’, बसपा के लालजी वर्मा, काँग्रेस की आराधना मिश्रा ‘मोना’, अपना दल के नीलरतन सिंह पटेल ‘नीलू’, ने भी सभी दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए विधानसभा अध्यक्ष से अपने अपने दलों की भावनाओं से सभी दिवंगतों के परिजनों को अवगत कराने का अनुरोध किया।

    Shagun

    Keep Reading

    Civil Defence stands with flood victims in Faizullaganj; distributes relief supplies.

    फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा सिविल डिफेंस, बांटी राहत सामग्री

    Residents of the dilapidated Badalikheda took to the streets.

    बदहाल बदालीखेड़ा के नागरिक सड़कों पर उतरे

    Don't just educate your daughters—let their dreams take flight.

    बेटियों की पढ़ाई नहीं, उनके सपनों को दें उड़ान

    ‘Dream big, work hard to make them come true’: Dr. Ankita Raj

    ‘सपने बड़े देखें, मेहनत से पूरा करें’ : डॉ. अंकिता राज

    Minister Mr. A.K. Sharma takes a tough stance against mafia activities and illegal extortion in Mau; issues strict directives to the DM and SP.

    वाराणसी में जलभराव पर गिरी गाज, अधिशासी अभियंता निलंबित

    Two RPF Sub-Inspectors honoured for saving the lives of a mother and child on the platform.

    प्लेटफॉर्म पर मां-बच्ची की जान बचाने वाले दो RPF उपनिरीक्षक सम्मानित

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    When technology became a tool for fraud, these films and web series revealed the terrifying face of the scam.

    जब तकनीक बनी ठगी का हथियार, इन फिल्मों और वेब सीरीज़ ने दिखाया धोखाधड़ी का खौफनाक चेहरा

    October 13, 2026
    Rupali Suri's saree charm shines in the colorful glamour of Navratri

    नवरात्रि का रंगीन ग्लैमर में छाया रूपाली सूरी का साड़ी जलवा

    October 13, 2026
    Nyrraa M. Banerjee gets emotional recalling memories of her first film with Nana Patekar.

    नाना पाटेकर के साथ पहली फिल्म की यादें, नायर्रा एम. बनर्जी हुईं भावुक

    October 11, 2026
    Civil Defence stands with flood victims in Faizullaganj; distributes relief supplies.

    फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा सिविल डिफेंस, बांटी राहत सामग्री

    October 11, 2026
    Residents of the dilapidated Badalikheda took to the streets.

    बदहाल बदालीखेड़ा के नागरिक सड़कों पर उतरे

    October 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading