Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 26
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    कर्नाटक से कैराना तक कांग्रेस का समर्पण

    By May 21, 2018 Current Issues 1 Comment3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 595
    डॉ दिलीप अग्निहोत्री
    कर्नाटक को लेकर कांग्रेस सातवें आसमान पर है। उसके नेता ऐसे बयान दाग रहे है, जैसे अपनी दम पर बहुमत मिल गया है। राहुल गांधी के बयान से लग रहा है कि उनके जैसा ईमानदार, लोकप्रिय, समझदार और लोकतंत्र का रखवाला भारत में कोई नहीं है।
    गनीमत थी कि ईमानदारी का इस बार प्रदर्शन नहीं किया। नहीं तो वह कुर्ते की फटी जेब में पंजा डालकर असलियत बयान कर सकते थे। वही नरेंद्र मोदी को उन्होंने भ्रष्ट बताया। अमित शाह को आरोपी कहा। लेकिन राहुल ने यह नहीं बताया कि वह नेशनल हेराल्ड घोटाले में पेरोल पर रिहा है। उनके अन्य सहयोगी भी जश्न में मग्न है। सब अपनी योग्यता और निष्ठा का भरपूर प्रदर्शन कर रहे है। संजय निरुपम ने वफादारी दिखाने में सभी को पीछे छोड़ दिया। स्वभाविक भी है। एक जमाने के बाद कांग्रेस के अंगना में खुशी आई है। पंजाब में जीते थे। लेकिन वहां अमरिंदर सिंह पूरा श्रेय ले गए थे।
    सच्चाई यह है कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने पहले ही स्प्ष्ट कर दिया था कि उन्हें अनैतिक साधनों से सरकार बचाना मंजूर नहीं है। जब सबसे बड़ी पार्टी को सरकार बनाने का आमंत्रण मिला, तब दो प्रकार के अनुमान थे। पहली चर्चा थी कि कांग्रेस व जेडीएस कुछ लिंगायत विधायक भाजपा के येदुयरप्पा का समर्थन कर सकते है। दूसरा यह कि कई बिधायक कांग्रेस जेडीएस के सिद्धांत विहीन गठबन्धन से खुश नहीं है। लेकिन जब यह अनुमान पूरे होते दिखाई नहीं दिए तो येदुरप्पा ने त्यागपत्र दे दिया। जबकि भाजपा के पास मात्र सात बिधायक कम थे। यदि खरीद फरोख्त होती तो यह सँख्याबल हासिल करना कठिन नहीं था।
    कांग्रेस इस समय आपे के बाहर है। जिसे वह जीत समझ रही है, उसने राष्ट्रीय पार्टी के रूप में उसकी गरिमा को हिला कर रख दिया है। जेडीएस के समक्ष समर्पण का उसके लिए दूरगामी प्रतिकूल प्रभाव होगा। अन्य क्षेत्रीय दल भी उससे ऐसे ही समर्पण की उम्मीद करेंगे। जिस पार्टी ने उसके मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को विधानसभा चुनाव में हराया, कांग्रेस ने उसकी गोद में बिना शर्त बैठना मंजूर किया है। जो स्थिति कांग्रेस ने कर्नाटक में स्वीकार की है, वही उत्तर प्रदेश के कैराना, नूरपुर के उपचुनाव में दिखाई दे रही है। यहां भी वह बिना शर्त समर्पण की मुद्रा में है। यहां सपा, बसपा और रालोद ने गठबन्धन किया है। कांग्रेस को उम्मीद थी कि कोई उसे भी पूंछेगा । लेकिन गठबन्धन की किसी पार्टी ने उसका नाम नहीं लिया। कांग्रेस ने अपनी तरफ से समर्पण कर दिया। बिहार में वह लालू यादव के समक्ष समर्पण कर चुकी है। तेजश्वी यादव के पीछे चलना उसने मंजूर किया है। यहां कांग्रेस राजद की बी टीम है। जेडीएस दो सौ अठारह सीटों पर लड़ी थी। इसमें मात्र अड़तीस पर जीत सकी। जबकि  एक सौ अस्सी सीट पर कुमारस्वामी की पार्टी बुरी तरह हार गयी, एक सौ सैंतालीस  सीटों पर तो इनके उमीदवारों की जमानत तक जप्त हो गयी थी।
    पुराने मैसूर इलाके में वोकालिंगा और मुस्लिम बड़ी संख्या में है। कांग्रेस और जेडीएस इन्ही की छीनाझपटी में लगे थे। यहां पर कुमारस्वामी ने कांग्रेस के खिलाफ जहर उगला था। कांग्रेस को सत्ता से बाहर करने के लिए लोगों से वोट मांगे, लोगों ने पुराने मैसूर इलाके में इन्हें कांग्रेस के खिलाफ अड़तीस सीट दी।
    वोकालिंगा समुदाय कांग्रेस के विरोध में वोट करता रहा है। कुमारस्वामी ने कांग्रेस पर हमला बोलकर वोकालिंगा को अपने पाले में किया था। लेकिन मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए वह कांग्रेस से मिल गए। इससे बोकलिंगा में नाराजगी है।जाहिर है कि कर्नाटक में अनैतिक गठबन्धन  हुआ है। भाजपा भले ही सत्ता से बाहर हो गई, लेकिन उसने नैतिकता का पालन किया है।

    Keep Reading

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Maa Khaira Bhavani had appeared in the form of a divine beam of light.

    ज्योति पुंज के रूप में प्रकट हुईं थीं माँ खैरा भवानी

    People grappling with the unending problem of adulteration.

    मिलावट की अंतहीन समस्या से झूझते लोग

    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    India's Glorious Performance: Historic 'Golden Double' and Silver in Judo; Lovpreet Wins Silver in Weightlifting

    भारत का गौरवमयी प्रदर्शन: जूडो में ऐतिहासिक ‘गोल्डन डबल’ और सिल्वर, वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत का सिल्वर

    1 Comment

    1. Elliot on September 20, 2018 10:46 am

      Wonderful site you have here but I was wondering if
      you knew of any discussion boards that cover the
      same topics discussed here? I’d really love to be a part of community where I can get opinions from other experienced people that share the same interest.
      If you have any suggestions, please let me know. Cheers!

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading