Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 30
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»आर्ट एंड कल्चर

    मुग़ल शैली के आरंभिक भारतीय चित्रकार दशवंत और बसावन

    By February 8, 2020 आर्ट एंड कल्चर No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,293
    सुमन कुमार सिंह

    मुग़ल लघुचित्र शैली के भारतीय चित्रकारों की बात करें तो प्रमुखता से दो नाम सामने आते हैं। प्राप्त विवरणों के अनुसार मीर सैय्यद अली और अब्द अल समद के द्वारा अकबर के दरबार में जिन स्थानीय कलाकारों को प्रशिक्षित किया गया था उनमें दशवंत और बसावन का जिक्र मिलता है। वैसे दशवंत के जन्मस्थान और तिथि की कोई जानकारी नहीं है, केवल इतना पता चलता है कि इसकी मृत्यु 1584 में हुयी थी। यह भी जिक्र आता है कि वह पालकी ढोनेवाली जाति के थे। लेकिन अकबर के शाही चित्रालय में उस दौर में कार्यरत सैकड़ों कलाकारों में से दशवंत और बसावन का जिक्र होना इनके महत्व को दर्शाता है। अमरीका के ओहियो स्थित क्लीवलैंड संग्रहालय में संग्रहित तुतीनामा के एक चित्र को इसी कलाकार का बनाया हुआ माना जाता है। कहा जाता है कि मानसिक असुंतलन की स्थिति में इस कलाकार ने 1584 में आत्महत्या कर ली थी।

    उपलब्ध जानकारियों के अनुसार यह एकलौता ऐसा चित्र है जिसे पूरी तरह से दशवंत द्वारा बनाया गया माना जाता है। क्योंकि अन्य उपलब्ध चित्रों के बारे में बताया जाता है कि इसमें रेखांकन का काम दशवंत द्वारा किया गया और उसमें रंग भरने का काम उसके किसी सहायक के द्वारा किया गया है। यह भी विवरण मिलता है कि महाभारत के अनुवाद वाले एक ग्रन्थ में चित्रों के निर्माण में इसने अग्रणी भूमिका निभाई। यहाँ उनके सहयोगी के तौर पर केशो नामक कलाकार का जिक्र है । इसके एक चित्र में अर्जुन द्वारा मछली की आंख पर निशाना लगाए जाने की घटना का चित्रण है।

    इसी क्रम में यह बात भी आती है कि पटना के खुदाबख्स लाइब्रेरी में संग्रहित ‘तारिख-ए-खानदान-ए-तैमूरिया’ में तैमूर के बचपन को दर्शाता जो चित्र है उसे बनाने में दशवंत के सहयोगी के तौर पर जगजीवन कलां नामक चित्रकार का नाम भी आता है। इस जगजीवन कलां के बारे में जो कुछ और जानकारी मिलती है वह यह कि इनके बड़े भाई का नाम केशव कलां था । इन दोनों भाईयों के द्वारा अकबरनामा के जो चित्र बनाये गए हैं उनमें रेखांकन का काम केशव द्वारा और रंग भरने का काम जगजीवन के द्वारा किया जाता रहा था। लेकिन यह जानकारी नहीं मिल पा रही है कि ये दोनों कलाकार कहाँ के रहनेवाले थे। कुछ ऐसे संकेत अवश्य मिलते हैं कि मुग़लों के आगमन से पहले भी यहाँ स्थानीय चित्रकारों के द्वारा लघुचित्रण किया जाता रहा था। हम जानते हैं कि पुस्तकों व ग्रंथों के लिए चित्रण की परंपरा के प्रमाण के तौर पर हमारे पास पालकालीन चित्र शैली की जानकारी है, जिसका केंद्र मगध था। ऐसे में यह शोध का विषय है कि 14 वीं-15 वीं सदी आते आते क्या यह परंपरा किसी रूप में बची थी या नहीं। अलबत्ता कुछ जगहों पर जगजीवन का सम्बन्ध पटना से बताया गया है लेकिन इसकी पुष्टि का कोई आधार आज हमारे पास उपलब्ध नहीं है।

    बसावनका ज़िक्र आता है तो ऐसे विवरण मिलते हैं कि 1580-1600 तक मुगल शैली के इस भारतीय चित्रकार की कला सर्वाधिक फली- फूली। उनके समकालीनों द्वारा उन्हें रंगों की गहरी समझ वाला कलाकार माना जाता रहा। साथ ही मानवीय आकृतियों के निरूपण में भी उनकी दक्षता अनुकरणीय थी। कतिपय इन्हीं कारणों से मुगल सम्राट अकबर की आधिकारिक जीवनी अकबरनामा के रचना की जिम्मेदारी उन्हें दी गयी। विदित हो कि अकबरनामा को इस दौर की भारतीय कला का सर्वाधिक महत्वपूर्ण दस्तावेज समझा जाता है। जहाँ तक इस कलाकार के जन्मस्थान या अन्य विवरणों की बात है तो किसी तरह की विशेष जानकारी आज उपलब्ध नहीं है। कुछ इतिहासकारों द्वारा यह अनुमान लगाया जाता है कि इनका जन्म वर्तमान उत्तरप्रदेश के किसी पिछड़े इलाके में हुआ था और उनकी जाती अहीर थी। फ़ारसी चित्रकार अब्द अल-समद ने उन्हें अकबर की चित्रशाला के लिए चुना था और पिता के बाद बेटे मनोहर दास ने यह जिम्मेदारी निभाई।

    आज उनके बनाये हुए 100 से अधिक चित्र दुनिया भर के विभिन्न संग्रहों में उपलब्ध हैं। उनके नाम का उल्लेख सबसे पहले पहल ‘तूतीनामा’ के सचित्र संस्करण में मिलता है। इन चित्रों में रंग भरने का काम बसावन के द्वारा तथा रेखांकन का काम दशवंत व अन्य के द्वारा किया गया माना जाता है। जिन पांडुलिपियों की रचना में बसावन का योगदान समझा जाता है वे हैं – राजमनामा, अकबर-नामा, दरब-नामा, जमी के बहारिस्तान और तैमूर-नामा के लिए चित्रण। भारतीय कला में पश्चिमी कला प्रभावों को लाने का श्रेय भी इसी कलाकार को दिया जाता है। बसावन पश्चिमी तकनीकों में रुचि रखने वाले पहले भारतीय कलाकारों में से एक थे, जिन्होंने जेसन के मिशनरियों द्वारा अकबर के दरबार में लाई गई यूरोपीय पेंटिंग से प्रेरणा ग्रहण की थी।

    उनकी कृतियों में प्रकाश और छाया के मजबूत विरोधाभासों का बड़ी ही खूबसूरती से प्रयोग हमें देखने को मिलता है। इसके बावजूद पश्चिमी प्रभाव उनकी रचनाओं में कभी भी प्रमुख नहीं रहा। अकबर महान के इतिहासकार अबू अल-फ़ादल अल्लामी ने बसावन को अपने दौर का सर्वश्रेष्ठ चित्रकार माना है। वैसे देखा जाय तो यह हमारा दुर्भाग्य ही है कि हम अपने दौर के सर्वाधिक महत्वपूर्ण इन दो कलाकारों के बारे में कुछ भी विशेष नहीं जानते है। उनकी कृतियों से उनके बारे में जितनी जानकारी मिल पाती है इसके अलावा कुछ जानने का कोई जरिया हम निकल नहीं पाए हैं। – ब्लॉग से साभार

    Keep Reading

    Diplomatic lessons for India from Meloni's 'self-respect'

    मेलोनी के ‘स्वाभिमान’ से भारत के लिए कूटनीतिक सबक

    Children spread colors in the 'School of Happiness'; block printing activity enhances children's creative skills.

    खुशियों की पाठशाला में रंग बिखेरे बच्चों ने, ब्लॉक प्रिंटिंग एक्टिविटी से निखरा बच्चों का रचनात्मक कौशल

    गोमती का डूबता भविष्य: वह पवित्रता अब कहाँ?

    Children's Theatre Festival to be held at Rai Umanath Bali on June 29–30.

    29-30 जून को राय उमानाथ बाली में होगा बाल रंगमंच का मेला

    Who is responsible for the growing anarchy in society

    समाज में बढ़ रही अराजकता का जिम्मेदार कौन?

    Ugh! This distorted capitalism and mentality of exploitation.

    उफ़! ये विकृत पूंजीवाद और शोषण की मानसिकता

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Diplomatic lessons for India from Meloni's 'self-respect'

    मेलोनी के ‘स्वाभिमान’ से भारत के लिए कूटनीतिक सबक

    June 30, 2026

    दिलों को जीतने और दंगाइयों को झुकाने का नाम है राजकुमार अग्रवाल, IPS की नई पारी की शुरुआत

    June 29, 2026
    Uproar in Ayodhya: 3-day ultimatum to 'donation thieves'; ₹5 lakh fine for contesting the case—Bar Association's stern declaration.

    अयोध्या में बवाल: चंदा चोरों को 3 दिन का अल्टीमेटम, केस लड़ने पर 5 लाख जुर्माना, बार एसोसिएशन का सख्त ऐलान

    June 29, 2026
    Scorching heat in Kashi; residents turn to appeasing Lord Indra

    काशी में भीषण गर्मी, इंद्र देव को मनाने उतरे काशीवासी

    June 28, 2026
    Children spread colors in the 'School of Happiness'; block printing activity enhances children's creative skills.

    खुशियों की पाठशाला में रंग बिखेरे बच्चों ने, ब्लॉक प्रिंटिंग एक्टिविटी से निखरा बच्चों का रचनात्मक कौशल

    June 28, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading