Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 6
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    हुसैन ने बनाया भारतीय त्योहारों को अपनी पेंटिंग का विषय

    By February 29, 2020 Featured No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 609
    सुमन सिंह
    क्या आपने हालिया दिनों में किसी भारतीय कलाकार द्वारा होली जैसे विषय पर बनायीं गयी कोई पेंटिंग देखी है ? बंगाल स्कूल के कलाकारों के अलावा हुसैन एक मात्र ऐसे बड़े नाम हैं जिन्होंने भारतीय त्योहारों को अपनी पेंटिंग के विषय के रूप में प्राथमिकता दी। हुसैन के अलावा उनके अन्य समकालीनों ने किन कारणों से भारतीय विषयों के प्रति अरुचि दिखाई कहा नहीं जा सकता है। लेकिन उनके बाद वाली पीढ़ी ने भी इस तरह के विषयों के प्रति कोई खास रूचि नहीं दिखाई, यह भी एक सच है। हालाँकि हमारे लोक कला की दुनिया में देखें तो भारतीय जन-जीवन कहीं ज्यादा प्रमुखता से मुखरित है।
    यहाँ होली, दीपावली और दुर्गापूजा से लेकर स्थानीय देवी- देवताओं और अन्य देशज त्योहारों के लिए भी पर्याप्त जगह है। बहरहाल यहाँ संलग्न है अमरीका में रह रही रूस की एक कलाकार द्वारा बनाया गया एक चित्र, जिसका शीर्षक है – होली : डेकोरेटेड इंडियन एलीफैंट। Title : Holi.Decorated Indian Elephant (2018)
    इस कलाकार के बारे में सोशल मिडिया से जो जानकारी मिल पायी वह यह है – ज़ायरा झाउबेवा (Zaira Dzhaubaeva ) का जन्म रूस के एक ऐसे परिवार में हुआ जो अपनी मातृभूमि के लिए कलात्मक और साहित्यिक योगदान के लिए प्रसिद्ध था। उनके माता-पिता ने कम उम्र से ही अपनी बेटी को रचनात्मक गतिविधियों के लिए प्रेरित किया। उन्होंने स्टावरोपोल स्टेट यूनिवर्सिटी में अध्ययन किया। वहाँ उसने इतिहास और सामाजिक विज्ञान में डिग्री हासिल की। स्नातक होने के बाद उसने “कराचय-चर्केसिया” स्टेट ब्रॉडकास्टिंग कंपनी में काम करना शुरू किया। ज़ायरा ने पेंटिंग और ड्राइंग के लिए एक आजीवन जुनून विकसित किया, जिसके लिए उन्होंने विशेष रूप से खुद को समर्पित किया जब उन्होंने टेलीविजन कंपनी के मुख्य निदेशक के रूप में अपना पद छोड़ दिया।
    ज़ायरा जल रंग माध्यम की चित्रकार हैं, जिन्हें फूलों और जानवरों की दुनिया विशेष आकर्षित करती है। उनकी कृतियों ने दुनिया भर में लोकप्रियता हासिल की है। संयुक्त राज्य अमेरिका समेत रूस, जर्मनी, यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, अर्जेंटीना, न्यूजीलैंड, ग्रीस, मैक्सिको, सिंगापुर, स्पेन, स्वीडन और अन्य देशों में उनकी कृतियां संग्रहित हैं। वैसे ज़ायरा इन दिनों अमेरिका में रहकर अपना कलाकर्म कर रहीं हैं। – ब्लॉग से साभार 

    Keep Reading

    अकीदा बनाम अंधविश्वास: पक्के विश्वास और भटकती भीड़ की दास्तान

    'Bazm-e-Khwateen' Organized on Gandhi Jayanti: Message of Truth, Non-violence, and the Composite Culture of 'Ganga-Jamuni Tehzeeb' Resonates at Firangi Mahal

    गांधी जयंती पर ‘बज़्म-ए-ख़्वातीन’ का आयोजन: फिरंगी महल में गूंजा सत्य, अहिंसा और गंगा-जमुनी तहज़ीब का संदेश

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    October 5, 2026
    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    October 5, 2026

    अकीदा बनाम अंधविश्वास: पक्के विश्वास और भटकती भीड़ की दास्तान

    October 5, 2026
    Anuj Yadav becomes Lucknow's chess champion; wins the title with 5.5 points after drawing the final game.

    अनुज यादव बने लखनऊ के शतरंज चैंपियन, आखिरी बाजी ड्रॉ कर 5.5 अंक से जीता खिताब

    October 4, 2026

    जब एकादशी का पुण्य जुड़ता है पितरों के कल्याण से: 6 अक्टूबर को इन्दिरा एकादशी

    October 4, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading