Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    चीन ने ट्रंप को सीधा ललकारा! “समस्या आपने खड़ी की, हमने नहीं”, होर्मुज़ पर दिया करारा जवाब, ईरान हथियार मामले में भी धमकी का मुंहतोड़ जवाब

    ShagunBy ShagunApril 13, 2026 Global NEWS No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    China Issues a Direct Challenge to Trump! "You Created the Problem, Not Us"—Delivers a Sharp Rebuke Regarding Hormuz and a Fitting Retort to Threats Over the Iran Arms Issue.
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 924

    नई दिल्ली : सीजफायर की घोषणा के बीच अब जवाबी तलवारे चल रही हैं। युद्ध भले ही थमा हो, लेकिन लोगों के ईगो अभी भी चरम पर हैं। ऐसे में कई देश एकजुट होकर उस युद्ध के खिलाफ खड़े हो चुके हैं जो अमेरिका और इजराइल को सुधर जाने का कड़ा संदेश दे रहा है। इसी कड़ी में बीजिंग ने वॉशिंगटन को एक बार फिर करारा जवाब देते हुए साफ संदेश दे दिया है कि अब धमकियों और “एहसान” वाली भाषा का दौर खत्म हो चुका है।

    China Issues a Direct Challenge to Trump! "You Created the Problem, Not Us"—Delivers a Sharp Rebuke Regarding Hormuz and a Fitting Retort to Threats Over the Iran Arms Issue.
    चीन ने ट्रंप को सीधा ललकारा! “समस्या आपने खड़ी की, हमने नहीं”, होर्मुज़ पर दिया करारा जवाब, ईरान हथियार मामले में भी धमकी का मुंहतोड़ जवाब

    ट्रंप के होर्मुज़ जलडमरूमध्य को “खोलने” वाले दावे पर चीन की प्रवक्ता ने तीखा पलटवार किया और कहा, “होर्मुज़ युद्ध से पहले भी खुला था। समस्या आपने ही बेवजह खड़ी की है।” इसी के साथ ट्रंप द्वारा चीन को ईरान हथियार मामले में दी गई खुली धमकी को भी बीजिंग ने सीधे चुनौती दी है।

    ट्रंप ने कल कहा था: “हम अब चीन समेत दुनिया के देशों पर एहसान करते हुए होर्मुज़ जलडमरूमध्य को खोलना शुरू करने वाले हैं।”

    वहीँ आज चीन की प्रवक्ता ने तुरंत और बेहद मजबूती से जवाब दिया: “लेकिन होर्मुज़ जलडमरूमध्य युद्ध से पहले ही खुला हुआ था। आपने ही दुनिया भर के लिए बेवजह समस्या खड़ी की है।”

    यह जवाब न सिर्फ ट्रंप के बयान को खारिज करता है, बल्कि साफ संदेश देता है कि अमेरिका ही क्षेत्रीय तनाव का असली कारण है। चीन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह न तो किसी की धमकी से डरता है और न ही किसी का एहसान मानने को तैयार है।

    उधर, एक और बड़े घटनाक्रम में ट्रंप ने चीन को ईरान को हथियार भेजने की तैयारी को लेकर खुली धमकी दी।
    रिपोर्टर ने पूछा: “चीन ईरान को हथियार भेजने की तैयारी कर रहा है?”

    ट्रंप का जवाब: “अगर चीन ऐसा करता है तो उसे बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।”

    ट्रंप का यह बयान साफ संकेत दे रहा है कि वे ईरान का साथ देने वाले किसी भी देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने को तैयार बैठे हैं। लेकिन चीन और रूस जैसे देशों की मजबूत स्थिति के बीच यह धमकी अब पहले जैसी असरदार नहीं लग रही।

    नई दुनिया की सच्चाई: ये दो बड़े घटनाक्रम एक साथ यह बता रहे हैं कि बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था अब हकीकत बन चुकी है। चीन न केवल ट्रंप की “एहसान” वाली सोच को ठुकरा रहा है, बल्कि ईरान मुद्दे पर भी किसी दबाव को स्वीकार करने को तैयार नहीं है।

    बता दें कि अमेरिकी एकध्रुवीयता का दौर अब तेजी से खत्म हो रहा है। चीन का यह करारा और तथ्यपरक जवाब दुनिया भर के उन देशों के लिए प्रेरणा है जो संप्रभुता, स्वतंत्रता और न्यायपूर्ण विश्व व्यवस्था चाहते हैं।

    Shagun

    Keep Reading

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Trump issues final warning to Iran; Tehran dismisses claims regarding talks.

    ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी, तेहरान ने बातचीत के दावे को खारिज किया

    Skepticism over mediation: Pakistan left out of US-Iran deal.

    मध्यस्थता पर संदेह : अमेरिका-ईरान डील से पाकिस्तान बाहर

    Mojtaba Khamenei's open support for Hezbollah.

    मोजतबा खामेनेई का हिजबुल्लाह को खुला समर्थन

    Trump’s ‘Fool’ Remark Goes Viral! Even Americans Who Oppose War Dubbed ‘Fools’

    अमेरिका के पास हथियारों की कोई कमी नहीं: ट्रंप

    Trump Claims Positive Talks with Iran, but Tensions Persist in Hormuz

    ईरान पर लगातार तीसरे दिन अमेरिकी हमले, होर्मुज में नाकेबंदी; खाड़ी क्षेत्र में युद्ध की आशंका बढ़ी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Singham’ Ajay Devgn brings prestige to Haridwar International Ayurveda.

    बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव

    September 11, 2026
    New NIXI-APNIC Partnership to Strengthen Internet Security in India

    14 साल बाद भारत में लौटा APNIC सम्मेलन, NIXI के साथ नई साझेदारी से मजबूत होगी देश की इंटरनेट सुरक्षा

    September 11, 2026
    Prime PR honored as ‘Best PR Agency’ at the Quality Mark Awards 2026.

    प्राइम पीआर को क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026 में मिला ‘बेस्ट पीआर एजेंसी’ का सम्मान

    September 11, 2026
    The divine devotion of Chhath showcased on the big screen for the first time; Tamannaah Bhatia wins hearts in the song 'Chhathi Maiya' from the film 'The Vvaan'.

    बड़े पर्दे पर पहली बार दिखी छठ की अलौकिक आस्था, ‘द व्वान’ के गाने ‘छठी मैया’ में तमन्ना भाटिया ने जीता दिल

    September 11, 2026
    'The Shape of Belonging': A documentary exploring new perspectives beyond ramps and lifts.

    ‘द शेप ऑफ बिलॉन्गिंग’: रैंप और लिफ्ट से आगे बढ़कर नई सोच तलाशती डॉक्यूमेंट्री

    September 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading