Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 10
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Social media»Viral Video Issue

    बाप के अंतिम संस्कार में नहीं आईं बेटियां… सिर्फ 5100 रुपये भेजकर वीडियो कॉल पर देखा अंतिम विदाई!

    ShagunBy ShagunAugust 6, 2026 Viral Video Issue No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Daughters did not attend father's funeral... watched the final farewell via video call after sending just ₹5,100!
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 38

    मुंबई के 74 वर्षीय कपड़ा व्यापारी शिवचरण रामरत्न गुप्ता का सोनीपत वृद्धाश्रम में निधन, बेटियों का जवाब सुनकर समाज हैरान

    मुंबई के एक प्रतिष्ठित कपड़ा व्यापारी शिवचरण रामरत्न गुप्ता (74) पिछले तीन साल से हरियाणा के सोनीपत स्थित एक वृद्धाश्रम में रह रहे थे। दो साल पहले उनकी पत्नी का भी उसी आश्रम में निधन हो चुका था। मंगलवार को जब आश्रम ने उनकी मृत्यु की सूचना दी, तो परिवार की प्रतिक्रिया ने कई लोगों के दिल को झकझोर दिया।तीनों बेटियों ने आश्रम को संदेश भेजा – “हम 5100 रुपये ऑनलाइन भेज रहे हैं।

    Daughters did not attend father's funeral... watched the final farewell via video call after sending just ₹5,100!
    बाप के अंतिम संस्कार में नहीं आईं बेटियां… सिर्फ 5100 रुपये भेजकर वीडियो कॉल पर देखा अंतिम विदाई!

    अंतिम संस्कार सोनीपत में ही करवा दीजिए। मुखाग्नि के समय वीडियो कॉल कर दीजिए, हम देख लेंगे।”आश्रम संचालक आनंद कुमार ने बताया कि जिन हाथों ने बेटियों को पाला-पोसा, पढ़ा-लिखाकर टीचर बनाया, आज वही हाथ पिता के कंधे को नहीं छू सके। बेटियां अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुईं। सिर्फ पैसा भेजकर और वीडियो कॉल पर अंतिम क्षण देखकर अपना कर्तव्य पूरा मान लिया।

    समाज में उठ रहे सवाल

    इस घटना ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं भड़का दी हैं। लोग पूछ रहे हैं – क्या यह तरक्की है? क्या परिवारिक मूल्य सचमुच समाप्त हो रहे हैं?

    1. दुर्गेश कनोजिया ने लिखा: “जमाना बहुत बेकार चल रहा है। लोगों में इंसानियत खत्म हो चुकी है। मां-बाप को भूल जा रहे हैं।”
    2. सचिन वर्मा का कहना है: “पैसे के आगे संस्कार को मिट्टी में मिला दिया जा रहा है। ऐसे पैसों का क्या मतलब!”
    3. दीपक गुप्ता ने टिप्पणी की: “रिश्तों का डिजिटलीकरण हो गया है। माता-पिता जीवन भर बच्चों के लिए सब कुछ करते हैं, और आखिर में सिर्फ ऑनलाइन ट्रांजैक्शन और वीडियो कॉल से कर्तव्य निभा लिया जाता है।”
    4. तनीषा ने चेतावनी दी: “बड़े दुष्ट संतान हैं। जो इन्होंने अपने बाप के साथ किया, वही इनके साथ भी होगा।”
    5. सत्यम कुमार : ये देखकर लग रहा है की कलयुग अपने चरम सीमा पे चल रहा है।

    एक्सपर्ट कमेंट

    समाजशास्त्री डॉ. मीनाक्षी शर्मा (दिल्ली विश्वविद्यालय) कहती हैं:

    “यह घटना सिर्फ एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की बदलती मानसिकता को दर्शाती है। आधुनिकीकरण, शहरीकरण और व्यक्तिगत करियर की भागदौड़ ने संयुक्त परिवार की भावना को कमजोर कर दिया है। माता-पिता बच्चों को बड़ा करते समय अपना सब कुछ न्योछावर कर देते हैं, लेकिन जब बुजुर्गों की बारी आती है तो आर्थिक सहयोग को ही कर्तव्य समझ लिया जाता है।

    भावनात्मक जुड़ाव और शारीरिक उपस्थिति की जगह तकनीक ले रही है। हमें सोचना होगा कि क्या हम वाकई ‘प्रगति’ की ओर जा रहे हैं या मानवीय संवेदनाओं को खो रहे हैं। परिवारिक मूल्यों को बचाने के लिए शिक्षा और जागरूकता दोनों जरूरी हैं।”

    क्या है सोचने वाली बात :

    वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कई मामलों में बच्चे विदेश या बड़े शहरों में बस जाते हैं और माता-पिता को आश्रम में छोड़ देते हैं। लेकिन अंतिम संस्कार में भी शारीरिक उपस्थिति न देना और सिर्फ वीडियो कॉल से काम चलाना – यह घटना कई लोगों के लिए मानवीय संवेदनाओं की गिरावट का प्रतीक बन गई है।

    वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें – https://x.com/itSachinverma/status/2085056182792908938/video/1

    तो क्या तकनीक ने रिश्तों को सुविधा दी है या उन्हें कमजोर कर दिया है? यह सवाल अब समाज के सामने है।

    Shagun

    Keep Reading

    The Tricolour is a symbol of development, heritage, and India's pride and glory: CM Yogi.

    तिरंगा विकास, विरासत और भारत की आन-बान-शान का प्रतीकः सीएम योगी

    'Take 5 lakhs, just save my brother...' Kanwariya swept away by the Ganga's strong current; brother stood on the bank, pleading desperately.

    ‘5 लाख ले लो, बस मेरे भाई को बचा लो…’ गंगा की तेज धार में बह गया कांवड़िया, किनारे खड़ा भाई गिड़गिड़ाता रहा

    Haryana’s Sakshi Chaudhary shines with Virat Kohli’s support; lands a 'golden punch' at the Commonwealth Games.

    विराट कोहली की मदद से चमक उठी हरियाणा की बेटी साक्षी चौधरी, कॉमनवेल्थ में मारा गोल्डन पंच

    Deputy Chief Minister joins youth in 'Tiranga Yatra' in Lucknow; calls for hoisting the Tricolour at every home.

    तिरंगा हमारी आन-बान-शान का प्रतीक, हर घर तिरंगा बना राष्ट्रप्रेम का जनआंदोलन: केशव प्रसाद मौर्य

    चित्रकूट की रेल कनेक्टिविटी और मजबूत, दो एक्सप्रेस ट्रेनों का विलय

    Iron rod pierces 3-year-old Kartik’s head; private hospital demanded ₹15 lakh... KGMU doctor saved his life for just ₹25,000.

    3 साल के कार्तिक के सिर में घुसी लोहे की रॉड, निजी अस्पताल ने मांगे 15 लाख… KGMU के डॉक्टर ने सिर्फ 25 हजार में बचाई जान

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About

    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    The Tricolour is a symbol of development, heritage, and India's pride and glory: CM Yogi.

    तिरंगा विकास, विरासत और भारत की आन-बान-शान का प्रतीकः सीएम योगी

    August 10, 2026
    'Take 5 lakhs, just save my brother...' Kanwariya swept away by the Ganga's strong current; brother stood on the bank, pleading desperately.

    ‘5 लाख ले लो, बस मेरे भाई को बचा लो…’ गंगा की तेज धार में बह गया कांवड़िया, किनारे खड़ा भाई गिड़गिड़ाता रहा

    August 10, 2026
    Haryana’s Sakshi Chaudhary shines with Virat Kohli’s support; lands a 'golden punch' at the Commonwealth Games.

    विराट कोहली की मदद से चमक उठी हरियाणा की बेटी साक्षी चौधरी, कॉमनवेल्थ में मारा गोल्डन पंच

    August 9, 2026
    Deputy Chief Minister joins youth in 'Tiranga Yatra' in Lucknow; calls for hoisting the Tricolour at every home.

    तिरंगा हमारी आन-बान-शान का प्रतीक, हर घर तिरंगा बना राष्ट्रप्रेम का जनआंदोलन: केशव प्रसाद मौर्य

    August 9, 2026

    चित्रकूट की रेल कनेक्टिविटी और मजबूत, दो एक्सप्रेस ट्रेनों का विलय

    August 8, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading