Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 17
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    ममता की बढ़ती मुश्किलें

    ShagunBy ShagunJanuary 26, 2021 Current Issues No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 560

    पश्चिम बंगाल में चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहें हैं भाजपा और तृणमूल कांग्रेस की दरारें बढ़ती ही जा रही हैं अभी श्री राम वर्सेज अपमान का घूँट पीकर बैठी ममता बनर्जी ने फिर कहा सुभाष चंद्र बोस कि जयंती में जिस प्रकार मुझे बुलाकर अपमानित किया गया वह बर्दाश्त के काबिल नहीं है चुनाव इस अपमान का बदला लिया जायेगा।

    उधर भारतीय जनता पार्टी राज्य में अपनी गतिविधियां बढ़ा रही है। पार्टी इस साल सत्ता पर काबिज होने की तैयारी में है। वहीं, भाजपा की गतिविधियों से तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खासी परेशान हैं। वोटों के समीकरणों के खाके खींचे और बढ़ाए जा रहे हैं।

    दूसरी बड़ी बात तृणमूल से नेताओं का भाजपा की ओर जाने का क्रम भी है। इसी कड़ी में कभी ममता के खास रहे शुभेदु अधिकारी का नाम भी आता है। सोमवार को ममता ने शुभेंदु के गढ़ माने जाने वाले नंदीग्राम में बड़ी रैली की और इस बार वहीं से चुनाव लड़ने की घोषणा की। राज्य की राजनीति में एक और दिलचस्प तथ्य वोट बैंक की स्थिति भी है।

    राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि अल्पसंख्यक वोट बैंक ममता से गहरे तक जुड़ा है और करीब तीस प्रतिशत है। यह वोट इस बार भी ममता के पाले में जाने की उम्मीद है। स्वाभाविक है कि इस स्थिति में भाजपा अपने हिंदू वोट बैंक को पुख्ता करने की कोशिशें करने में जुटी है।

    भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के राज्य के दौरे बढ़ गए हैं। उनके साथ पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के भी दौरे चल रहे हैं। अल्पसंख्यक वोटों की बात आती है तो एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी का नाम भी आता है जो राज्य में चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। करीब दो महीने पहले बिहार में चुनावों में वह पांच सीटें जीत चुके हैं। और अब बंगाल में भाग्य आजमाने की तैयारी में हैं। इसके अलावा वाम दलों और कांग्रेस में गठबंधन होने की भी खबर है।

    इन सभी परिस्थितियों में चुनाव खासा दिलचस्प होता जा रहा है और दिन बीतने के साथ इन परिस्थितियों में बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं। यह देखने की बात होगी कि कौन सा दल कितना प्रभावी साबित होता है। राज्य के मतदाताओं पर ही यह निर्भर करेगा कि वे जीत का सेहरा किस दल के सिर पर बांधते हैं।

    Shagun

    Keep Reading

    Relationships are nature's gifts

    रिश्ते उपहार हैं प्रकृति का, सब धर्मों में रिश्ते और उनके कर्तव्यों को रखा गया है सर्वोपरि

    Attack against arbitrary fee hike by private schools

    आप छात्र विंग का लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन! प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस बढ़ोतरी के खिलाफ हल्ला बोल

    Yogi Launches Sharp Attack on SP on Ambedkar Jayanti: 'Who Committed Robbery in the Name of Babasaheb?'

    योगी का आंबेडकर जयंती पर सपा पर तीखा हमला: ‘बाबा साहब के नाम पर डकैती किसने डाली?’

    Delhi-Dehradun Expressway inaugurated: Now it takes two and a half hours to reach Devbhoomi from Delhi

    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन: अब ढाई घंटे में दिल्ली से देवभूमि

    Akhilesh issues a stern warning to those vandalizing Baba Saheb's statue: "This is a long battle, and it will be fought with determination."

    बाबा साहेब की मूर्ति खंडित करने वालों को अखिलेश की बड़ी चेतावनी ‘ये लड़ाई लंबी है, मजबूती से लड़ी जाएगी’

    कौवे से पंगा न लीजियेगा क्योंकि कौवे कभी चेहरा भूलते नहीं!

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Relationships are nature's gifts

    रिश्ते उपहार हैं प्रकृति का, सब धर्मों में रिश्ते और उनके कर्तव्यों को रखा गया है सर्वोपरि

    April 17, 2026
    CheQ–AU Launches LED Credit Card! The Card Lights Up with a Tap, Providing Visual Confirmation Without a Battery.

    CheQ–AU का LED क्रेडिट कार्ड लॉन्च! टैप करते ही जल उठेगा कार्ड, बिना बैटरी के देगा विज़ुअल कन्फर्मेशन

    April 17, 2026
    How can one wear the crown of glory by selling one's conscience?

    ज़मीर बेचकर कहां वो शान का ताज पहनते हैं…

    April 16, 2026
    Students of Siddharth Global Senior Secondary School Wave the Banner of Success! 100% Results in CBSE Board Exams

    सिद्धार्थ ग्लोबल सीनियर सेकेंड्री स्कूल के छात्रों ने लहराया सफलता का परचम! CBSE बोर्ड में 100% रिजल्ट, टॉपर्स ने मचाया धमाल

    April 16, 2026
    Attack against arbitrary fee hike by private schools

    आप छात्र विंग का लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन! प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस बढ़ोतरी के खिलाफ हल्ला बोल

    April 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading