Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 13
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»करियर

    आर्थिक मजबूरियों ने बिंदु प्रिया को करियर की उड़ान से दूर रखा, लेकिन हार न मानी

    ShagunBy ShagunJuly 10, 2025 करियर No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 2,011

    हौसलों की एक उड़ान है बिंदु प्रिया की एक प्रेरणादायक कहानी: सपनों को मारकर जीने की कोशिश बिंदु प्रिया ने

    हैदराबाद की बिंदु प्रिया ने साबित कर दिखाया है कि अगर हौसला हो, तो कोई भी मुश्किल राह में रुकावट नहीं बन सकती। बिंदु ने बीबीए (बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) की पढ़ाई पूरी की है, लेकिन उनकी जिंदगी का असली इम्तिहान तब शुरू हुआ, जब 2015 में उनके पिता राजेश को ब्रेन स्ट्रोक ने जकड़ लिया। उस वक्त बिंदु महज 12 साल की थीं। पिता की नाई की दुकान ही परिवार की आजीविका का एकमात्र जरिया थी। आर्थिक तंगी और गरीबी ने परिवार को जकड़ लिया, लेकिन बिंदु ने हार नहीं मानी।

    कमेंट्स सुनकर कोई और होता तो टूट जाता : बिंदु

    12 साल की उम्र में बिंदु ने पिता की नाई की दुकान संभाल ली। यह फैसला आसान नहीं था। समाज में एक लड़की का पुरुषों के बाल काटना या दाढ़ी बनाना असामान्य था। मोहल्ले वालों के ताने, ग्राहकों की अनुचित टिप्पणियां और सामाजिक विरोध का सामना करना पड़ा। कई बार ग्राहकों के कमेंट्स इतने कटु होते कि कोई और होता तो शायद टूट जाता। लेकिन बिंदु ने हर मुश्किल को धैर्य और मेहनत से जवाब दिया। वह पूरी लगन से दुकान चलाती हैं, ताकि परिवार का पालन-पोषण हो सके।

    हालात को स्वीकार किया

    बिंदु की कहानी सिर्फ जीवटता की नहीं, बल्कि सपनों के प्रति जुनून की भी है। बीबीए जैसी डिग्री हासिल करने के बावजूद, आर्थिक मजबूरियों ने उन्हें उस करियर से दूर रखा, जिसका सपना उन्होंने देखा होगा। सरकारी नौकरी हर किसी को नहीं मिलती, लेकिन बिंदु ने अपने हालात को स्वीकार कर परिवार की जिम्मेदारी को प्राथमिकता दी। फिर भी, उनके मन में एक उम्मीद बाकी है, शायद एक दिन जिंदगी में वह हवा का झोंका आए, जो उनके टूटते सपनों को नई उड़ान दे।

    हौसला और मेहनत से हर चुनौती को मात दी जा सकती है

    एक एक्स यूजर नीरू ने लिखा : बिंदु ने साबित कर दिया कि हौसला और मेहनत से हर चुनौती को मात दी जा सकती है। जब पिता की नाई की दुकान पर मोहल्ले वालों ने विरोध किया, तब भी उसने हार नहीं मानी, बल्कि अपनी लगन से सबका दिल जीत लिया। ये कहानी है उस लड़की की जो समाज की बंदिशों को तोड़कर अपने सपनों को सच करती है।

    मेहनत और हिम्मत के आगे कोई भी काम छोटा नहीं होता

    बिंदु प्रिया की कहानी उन लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो मुश्किलों के सामने हार मान लेते हैं। गरीबी और सामाजिक तानों के बावजूद, बिंदु ने न केवल अपने परिवार को संभाला, बल्कि यह भी दिखाया कि मेहनत और हिम्मत से कोई भी काम छोटा नहीं होता। सवाल यह है कि क्या समाज उनकी मेहनत को सम्मान देगा? क्या बिंदु के सपने कभी हकीकत बन पाएंगे? उनकी कहानी हमें सिखाती है कि जहां चाह है, वहां राह जरूर निकलती है।

    Shagun

    Keep Reading

    Two RPF Sub-Inspectors honoured for saving the lives of a mother and child on the platform.

    प्लेटफॉर्म पर मां-बच्ची की जान बचाने वाले दो RPF उपनिरीक्षक सम्मानित

    Education requires not just academics but also life skills: Sharman Joshi

    शिक्षा में सिर्फ पढ़ाई नहीं, जीवन कौशल भी जरूरी: शरमन जोशी

    5,000 youths in UP to receive AI training; Samsung Innovation Campus 2026 launched.

    यूपी के 5 हजार युवाओं को मिलेगा AI प्रशिक्षण, सैमसंग इनोवेशन कैंपस 2026 शुरू

    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    अकीदा बनाम अंधविश्वास: पक्के विश्वास और भटकती भीड़ की दास्तान

    Three-day-old baby elephant swept away by the waves; mother left writhing in distress on the shore; emotional reunion follows rescue.

    लहरों में बह गया तीन दिन का नन्हा हाथी, किनारे तड़पती रही मां; रेस्क्यू के बाद हुआ भावुक मिलन

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Nyrraa M. Banerjee gets emotional recalling memories of her first film with Nana Patekar.

    नाना पाटेकर के साथ पहली फिल्म की यादें, नायर्रा एम. बनर्जी हुईं भावुक

    October 11, 2026
    Civil Defence stands with flood victims in Faizullaganj; distributes relief supplies.

    फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा सिविल डिफेंस, बांटी राहत सामग्री

    October 11, 2026
    Residents of the dilapidated Badalikheda took to the streets.

    बदहाल बदालीखेड़ा के नागरिक सड़कों पर उतरे

    October 11, 2026
    Don't just educate your daughters—let their dreams take flight.

    बेटियों की पढ़ाई नहीं, उनके सपनों को दें उड़ान

    October 11, 2026
    ‘Dream big, work hard to make them come true’: Dr. Ankita Raj

    ‘सपने बड़े देखें, मेहनत से पूरा करें’ : डॉ. अंकिता राज

    October 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading