Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 11
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    मध्य पूर्व में आग और तूफान: हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य में नया हमला, ट्रंप का 2 बिलियन डॉलर वाला दावा और लूला की भावुक अपील

    ShagunBy ShagunMarch 27, 2026 Global NEWS No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Fire and Storm in the Middle East: New Attack in the Strait of Hormuz, Trump's $2 Billion Claim, and Lula's Emotional Appeal
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 696

    तेल टैंकर पूरी तरह नष्ट, सीनेटर का तीखा पलटवार

    Fire and Storm in the Middle East: New Attack in the Strait of Hormuz, Trump's $2 Billion Claim, and Lula's Emotional Appeal
    हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य में नया हमला

    नई दिल्ली : दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण जलमार्ग हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य में एक बार फिर खूनखराबे और तनाव की लहर दौड़ गई है। बिना अनुमति के इस रणनीतिक जलडमरूमध्य को पार करने की कोशिश कर रहा एक और तेल टैंकर पूरी तरह नष्ट कर दिया गया। बता दें कि ईरान की सख्ती साफ दिख रही है जो कहता है, वो करता भी है। दुनिया का लगभग 20% तेल इसी जलमार्ग से होकर गुजरता है। ऐसे में एक छोटी-सी चिंगारी भी वैश्विक ऊर्जा संकट, तेल की कीमतों में उछाल और आर्थिक अस्थिरता को जन्म दे सकती है।

    ट्रंप का सनसनीखेज बयान

    इस घटना के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान और भी विवादास्पद हो गया। ट्रंप ने साफ कहा कि “हमें स्टेट ऑफ हॉर्मुज को खोलने के लिए प्रतिदिन 2 बिलियन डॉलर चाहिए।” यह दावा सुनकर कई सवाल उठ खड़े हुए हैं।

    सीनेटर का तीखा पलटवारSenator's Sharp Retort

    एक अमेरिकी सीनेटर ने तीखा पलटवार करते हुए कहा कि “स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज तो युद्ध से पहले भी खुला हुआ था। फिर उसे ‘खोलने’ के लिए युद्ध की क्या जरूरत थी? अमेरिकी टैक्सपेयर का पैसा क्यों बर्बाद हो रहा है?”

    ब्राजील के राष्ट्रपति लूला की आँखों में आँसू

    दूसरी ओर, मानवीय संकट की तस्वीर और भी दिल दहला देने वाली है। ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा फिलिस्तीनी लोगों की पीड़ा देखकर भावुक हो गए। उनकी आँखों में आँसू आ गए और उन्होंने दर्द भरे स्वर में कहा — “यह बहुत दुख की बात है कि दुनिया ऐसे नरसंहार पर चुप है, जहाँ असली पीड़ित सैनिक नहीं, बल्कि औरतें और बच्चे हैं।” लूला की यह भावुक अपील अंतरराष्ट्रीय समुदाय को झकझोर रही है और सवाल उठा रही है कि क्या वैश्विक शक्तियाँ सिर्फ तेल और रणनीति की भाषा समझती हैं, या मानवता की आवाज भी सुनी जाएगी?

    Fire and Storm in the Middle East: New Attack in the Strait of Hormuz, Trump's $2 Billion Claim, and Lula's Emotional Appeal

    बता दें कि ये तीन घटनाएँ एक साथ सामने आ रही हैं और मध्य पूर्व के संकट की कठिनाइयों को और उजागर कर रही हैं। एक तरफ तेल की आपूर्ति पर खतरा, दूसरी तरफ राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप, और तीसरी तरफ निर्दोष नागरिकों का खून। क्या हॉर्मुज़ का तनाव वैश्विक युद्ध की आहट है? क्या फिलिस्तीन में हो रहे नरसंहार पर दुनिया की चुप्पी और लंबी चलेगी?

    वैश्विक बाजार पहले से ही अस्थिर हैं, तेल की कीमतें बढ़ रही हैं और आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ रहा है। इस संकट का हल सिर्फ सैन्य ताकत या आर्थिक दबाव से नहीं, बल्कि संवाद और मानवीय दृष्टिकोण से ही निकल सकता है।

    फिलहाल अभी की स्थिति बेहद नाजुक बनी है। हर नई घटना न सिर्फ क्षेत्रीय स्थिरता, बल्कि पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को प्रभावित कर रही है। क्योंकि इस आग में एक छोटी-सी चिंगारी भी बड़े विस्फोट का कारण बन सकती है।

    Shagun

    Keep Reading

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Trump issues final warning to Iran; Tehran dismisses claims regarding talks.

    ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी, तेहरान ने बातचीत के दावे को खारिज किया

    Skepticism over mediation: Pakistan left out of US-Iran deal.

    मध्यस्थता पर संदेह : अमेरिका-ईरान डील से पाकिस्तान बाहर

    Mojtaba Khamenei's open support for Hezbollah.

    मोजतबा खामेनेई का हिजबुल्लाह को खुला समर्थन

    Trump’s ‘Fool’ Remark Goes Viral! Even Americans Who Oppose War Dubbed ‘Fools’

    अमेरिका के पास हथियारों की कोई कमी नहीं: ट्रंप

    Trump Claims Positive Talks with Iran, but Tensions Persist in Hormuz

    ईरान पर लगातार तीसरे दिन अमेरिकी हमले, होर्मुज में नाकेबंदी; खाड़ी क्षेत्र में युद्ध की आशंका बढ़ी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Residents of the dilapidated Badalikheda took to the streets.

    बदहाल बदालीखेड़ा के नागरिक सड़कों पर उतरे

    October 11, 2026
    Don't just educate your daughters—let their dreams take flight.

    बेटियों की पढ़ाई नहीं, उनके सपनों को दें उड़ान

    October 11, 2026
    ‘Dream big, work hard to make them come true’: Dr. Ankita Raj

    ‘सपने बड़े देखें, मेहनत से पूरा करें’ : डॉ. अंकिता राज

    October 11, 2026
    Minister Mr. A.K. Sharma takes a tough stance against mafia activities and illegal extortion in Mau; issues strict directives to the DM and SP.

    वाराणसी में जलभराव पर गिरी गाज, अधिशासी अभियंता निलंबित

    October 11, 2026
    Two RPF Sub-Inspectors honoured for saving the lives of a mother and child on the platform.

    प्लेटफॉर्म पर मां-बच्ची की जान बचाने वाले दो RPF उपनिरीक्षक सम्मानित

    October 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading