Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»धर्म»Spirituality»Short Inspirational

    ठण्ड में रास्ता भटकी बूढ़ी दादी की मदद कर विवेक ने पहुंचाया घर

    By December 12, 2017 Short Inspirational No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 694

    विवेक के इस पुण्य कार्य की सोशल मीडिया पर सकारात्मक चर्चा

    लखनऊ 12 दिसम्बर। विवेक ने ठण्ड में रात में रास्ता भटकी बूढ़ी दादी की मदद कर उनको ससमान घर पहुंचाकर मानवता की मिशाल कायम की विवेक के इस पुण्य कार्य की सोशल मीडिया पर चर्चा है। इस कार्य में डायल 100 की भी बड़ी भूमिका है।

    विवेक के अनुसार सोमवार रात लखनऊ में अपनी फ़िल्म की शूटिंग ख़त्म कर के घर जाते वक़्त क़रीब 3.30 बजे के आस पास फ़न मॉल के पास हाथ में चप्पल पकड़ कर के एक नाममात्र का कम्बल ओढ़े एक बूढ़ी दादी सड़क पार कर के जा रही थी, पहले तो मैंने धन नी दिया और आगे निकल गया, अचानक ख़याल आया, बाइक रोकी, वापस आया।

    मैंने पूछा- दादी यहाँ क्या कर हो? उन्होंने कहा भैया रास्ता भटक गाएँन हैं, नाम “रघुराजे” ,और आगे की बातचीत में पता चला कि इनके दामाद और फ़ैमिली जानकीपुरम में रहते है, और ये दादी टाँडा की रहने वाली हैं, इनका पोता राहुल किसी जानंवरों के हॉस्पिटल में काम करता है, दादी ने कहा के शाम से कुछ खाया नहि है, सिर्फ़ पानी पिया है और अभी ज़ुबान सुख गयी है, कहीं से पानी पिलवा दो, मैंने कई कर, ऑटो, बाइकसवार लोगों को रोकना चाहा पर कोई मदद नहीं मिली।

    क़रीब 107 साल की बूढ़ी दादी से कहा के पुलिस को बुला देता हूँ वो आप को घर पंहुचा देंगे, दादी बोली नहि भैया पुलिस में न दो हमको, हमका पॉलीटेक्निक पर पहुँचा दो हम चले जाएँगे,….लेकिन
    मैंने पुलिस हेल्प लाइन dial 100 को सूचना दी, और डाइल 100 की एक गाड़ी आयी और सबसे पहले दादी को पानी दिया गया और फिर पुलिस की अपनी पूछताछ।
    और फिर इन्हे हम लोग ले कर बतायें जा रहे पतों पर भटकते रहे,दादी पुलिस कार में और मैं अपनी बाइक से.
    बातों बातों में पता चला के ये दादी स्वतंत्रता सेनानी हैं और महात्मा गांधी जी के साथ कोलकाता में कई आंदोलन में साथ थी, और इन्हे वो साल, तारीख़, दिन सब कुछ अब तक याद है।

    जनता के बीच नकारात्मक छवि वाली पुलिस का एक अच्छा साफ़ चेहरा भी नज़र आया।
    डाइल 100 वैन PRB 0467
    1-भानु दोहरे (चालक)
    2-शिव प्रकाश कुशवाह
    3- मुनेश्वर बक्स वर्मा (कॉन्स्टबल)

    पुलिस के इन तीनो साथियों ने 4.00 am से सुबह क़रीब 6 बजे तक पूरी सवेदनशीलता के साथ मेरे साथ (या यू कहूँ के मैं उनके साथ) दादी के पोते ( राहुल) जहाँ वो किराये पर रहता है तक पहुँचा दिया।

    यक़ीन मानिए इतनी ख़ुशी हुई दादी को राहुल तक पहुँचा कर, पुलिस के साथी भी मेरे साथ ख़ुश थे, नेक काम किया था सब ने।

    Keep Reading

    The Mystery of Lord Shiva's Rudra Form: When Peace Becomes a Support for Unrighteousness

    भगवान शिव के रूद्र रूप का रहस्य: जब शांति अधर्म का सहारा बने

    सावन की वापसी और धान के पौधे

    vishnu bhagwan ji

    विष्णु सहस्रनाम पाठ: करेगा की जीवन समस्याओं का समाधान

    Fall in love with life; even defeat is beautiful when played with a smile.

    जीवन से इश्क करो, हार भी खूबसूरत है, जब मुस्कुराते हुए खेला जाए

    The wise bird's efforts were of no avail against the foolish monkeys.

    बुद्धिमान पक्षी की मूर्ख बंदरों के आगे एक न चली

    An Exemplar of Tolerance: The Unique Encounter Between Saint Dadu and the Daroga

    सहनशीलता की मिसाल: संत और दरोगा की अनोखी मुलाकात

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading