Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, April 21
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खेल»क्रिकेट

    महिला वर्ल्ड कप में भारत ने बांग्लादेश को 110 रन से हराया, सेमीफाइनल में खेलने की उम्मीदें बढ़ीं

    ShagunBy ShagunMarch 24, 2022 क्रिकेट No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 643

    भारत ने महिला वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बढ़ा लिया है। मंगलवार को अपने छठे लीग मुकाबले में उसने बांग्लादेश को 110 रन से हरा दिया। छह मैचों में भारत की यह तीसरी जीत है। भारत ने बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 230 रन का लक्ष्य रखा था। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया और बांग्लादेश को सिर्फ 119 पर समेट दिया।

    भारत के अब छह अंक हैं। बांग्लादेश के लोअर ऑर्डर ने थोड़ा जोर लगाया लेकिन भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन कुल मिलाकर शानदार था। भारत ने 230 के लक्ष्य को बांग्लादेश के लिए बहुत मुश्किल बना दिया। जब आपकी आधी टीम 20वें ओवर में पविलियन लौट जाए तो जीत वैसे भी बहुत मुश्किल हो जाती है।

    भारत ने बांग्लादेश को कहीं भी आगे निकलने का मौका नहीं दिया। गेंदबाजों ने लगातार दबाव बनाए रखा
    और फील्डर्स ने अपनी टीम का बहुत अच्छे से साथ दिया। बांग्लादेश को कभी भी चैन की सांस लेने का मौका नहीं दिया गया। स्पिनर्स और सीमर्स दोनों ने शानदार खेल दिखाया। स्नेह राणा और राजेश्वरी गायकवाड़ ने भारतीय जीत की पटकथा में महत्वपूर्ण किरदार निभाए। दोनों ने न सिर्फ रनों पर ब्रेक लगाई बल्कि अहम विकेट भी निकाले। यह स्कोर चुनौतीपूर्ण था लेकिन बांग्लादेश चुनौती देते हए नजर नहीं आया।

    बांग्लादेश का सातवां विकेट 98 रन पर गिर गया। लता मंडल ने गेंद को मिड-विकेट पर पुल कर दिया। उन्हें गेंद के थोड़ा ज्यादा उछलने की उम्मीद थी। जो शॉट वह खेलना चाहती थीं, गेंद का उछाल उससे कम था। गेंद ने बल्ले का किनारा लिया और हवा में ऊंची गई। संघर्ष खत्म हो गया। क्रीज पर लता बिलकुल सहज नहीं दिख रही थीं। और यूं ही उनकी पारी का अंत हुआ।

    ऑफ स्टंप के बाहर लेंथ गेंद थी। ऐसा लगा कि गोस्वामी ने ऑफ ब्रेक फेंकी है। सलमा ने गेंद को डैब करना चाहा। गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया और विकेटकीपर घोष ने गेंद को लपकने में कोई गलती नहीं की। बांग्लादेश की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा। सलमा ने 35 गेंद पर 32 रन बनाए। वह अच्छी रफ्तार से रन बना रही थीं। अपनी पारी में उन्होंने चार चौके लगाए। बैट और पैड के लिए भारत की जोरदार अपील।

    अंपायर ने इसे नॉट आउट करार दिया। लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने इसे रीव्यू लिया। मिडल स्टंप पर पिच होने के बाद गेंद अंदर आई। इसमें एक्स्ट्रा बाउंस भी था। गेंद रूमाना के दस्तानों पर लगी। अल्ट्राएज ने इसकी पुष्टि कर दी। भाटिया ने शॉर्ट लेग पर आसान सा कैच लपका। रूमाना ने सिर्फ दो रन बनाए।

    यस्तिका भाटिया ने रूमाना अहमद की गेंद को मिङ-विकेट पर स्वीपर किया। दो रन के साथ भारत ने 24.4 ओवर में अपने 100 रन पूरे किए। हवा में ड्राइव। पहली ही गेंद पर भारतीय कप्तान लौटीं पविलियन। गेंद मिताली की उम्मीद से ज्यादा रहीं। मिताली ने गेंद को ड्राइव करने की कोशिश की। ऋतु मोनी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

    Shagun

    Keep Reading

    Lucknow District Age-Group Chess Championship 2026-27 Begins

    लखनऊ जिला शतरंज आयु वर्ग चैंपियनशिप 2026-27 शुरू

    लखनऊ मंडल ने धमाकेदार शुरुआत की! अंडर-19 स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप में झांसी को 4-0 से रौंदा

    The Cricket 'Mahakumbh' in Kurukshetra! Aakash Chopra Launches the 'Dream Tennis Cricket League' with a Bang!

    कुरुक्षेत्र में क्रिकेट का महाकुंभ! आकाश चोपड़ा ने किया ड्रीम टेनिस क्रिकेट लीग का धमाकेदार आगाज़

    A Chess Referee Revolution Begins in Lucknow! Grand Launch of the Senior National Arbiters' Seminar – 50 Aspirants Ready to Vie for FIDE Titles!

    लखनऊ में शतरंज रेफरी क्रांति शुरू! सीनियर नेशनल आर्बिटर सेमिनार का धमाकेदार शुभारंभ – FIDE टाइटल के लिए 50 योद्धा तैयार!

    T20 World Cup 2026 Final: India thrash New Zealand by 96 runs, become champions for the third time!

    टी20 विश्व कप 2026 फाइनल: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से रौंदा, तीसरी बार चैंपियन बने!

    Balaji Enterprises wins Nishatganj Champions Trophy Season 13, Aman Chaudhary becomes Man of the Tournament

    निशातगंज चैंपियंस ट्रॉफी सीजन 13 में बालाजी एंटरप्राइजेज विजेता, अमन चौधरी बने मैन ऑफ द टूर्नामेंट

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Media Outreach Newswire Appoints Pamela Phua as Managing Partner for Southeast Asia.

    मीडिया आउटरीच न्यूज़वायर ने Pamela Phua को साउथईस्ट एशिया की मैनेजिंग पार्टनर नियुक्त किया

    April 21, 2026
    A Royal Gown Worth ₹3 Lakhs! Parul Yadav Steals the Show on the Red Carpet.

    ₹3 लाख का शाही गाउन! रेड कार्पेट पर पारुल यादव ने मचाया धमाल

    April 20, 2026
    Urgent Need for Diplomacy: Iran Closes Strait of Hormuz Again, Calls US a 'Pirate'

    कूटनीति की सख्त जरूरत: ईरान ने होर्मुज किया फिर बंद, कहा अमेरिका ‘समुद्री लुटेरा’

    April 20, 2026
    Sadhvi Sail Becomes Miss India World 2026

    साध्वी सैल बनीं मिस इंडिया वर्ल्ड 2026

    April 20, 2026
    Sahir and Amrita's Untold Love Story on Stage! 'Wo Afsana' Staged to Rousing Acclaim in Lucknow.

    साहिर-अमृता की अनकही प्रेम-कहानी मंच पर! ‘वो अफसाना’ का लखनऊ में धमाकेदार मंचन

    April 20, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading