Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, May 21
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    जनता की गाढ़ी कमाई से मिट्टी-गिट्टी घोटाले में लगी है बिहार सरकार

    By January 16, 2020 Global NEWS No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 519
    • न्‍यायालय के संज्ञान में मिट्टी घोटाले की हो सीबीआई जांच
    • पूरे सबूतों के साथ बिहार सरकार के कारनामों को जनता के समक्ष करेंगे उजागर : रेणु कुशवाहा

    पटना, 16 जनवरी 2020 : बिहार नव निर्माण मंच के नेताओं ने बिहार सरकार पर जनता की गाढ़ी कमाई से अर्जित सरकारी खजाने से मिट्टी-गिट्टी घोटाले का आरोप लगाया है। मंच की ओर से पूर्व सांसद अरूण कुमार, बिहार सरकार की पूर्व मंत्री श्रीमती रेणु कुशवाहा, पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह, अनिल कुमार, विजय कुशवाहा, राघवेंद्र कुशवाहा ने संयुक्‍त रूप से पटना में संवाददाता सम्‍मेलन कर कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विश्वास में लेकर विभागीय मंत्रियों के इशारे पर बड़े अधिकारियों की मिलीभगत से गरीब जनता की गाढ़ी कमाई से अर्जित सरकारी धन की लूट मची हुई है। देश में मिट्टी – गिट्टी की चोरी का इतना बड़ा उदाहरण कभी देखने को नहीं मिला। इसलिए यह भ्रष्‍ट और मिट्टी चोर सरकार है। इसलिए हम मांग करते हैं कि इस घोटाले की जांच न्‍यायालय के संज्ञान में सीबीआई से हो।

    उन्‍होंने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि केवल सिंचाई विभाग में तत्कालीन मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने अरबों रुपए का घोटाला किया है। इन नेताओं ने इसी विभाग की सिर्फ एक योजना ‘बागमती नदी के दक्षिणी तट के लगभग 90 किलोमीटर में उन्‍नयीकरण और मजबूतीकरण कार्य में 300 करोड़ पर के बंदरबांट का आरोप लगाते हुए उसका कागजी प्रमाण पेश किया। अरूण कुमार ने बताया कि हमारे सामने जब इस घोटाले का कागज आया तो हम आश्‍चर्यचकित रह गए। एक गरीब राज्‍य में जनता के गाढ़ी टैक्‍स के पैसे का इतना बड़ा लूट नीतीश कुमार करवा रहे हैं। यह मुझे विश्‍वास नहीं हुआ। लेकिन ऑफिसियल पेपर में एसबीडी के माध्‍यम से हमें पता चला, नियमों का उल्‍लंघन कर चड्डा एंड चड्डा को टेंडर दिलाने की जुगत की गई। क्‍योंकि चड्डा एंड चड्डा कंपनी ब्‍लैक लिस्‍टेड है, इसलिए हैदराबाद की एक कंपनी BSCPL Infrastructure Private Limited के साथ करार किया गया।

    उन्‍होंने आगे कहा कि बड़े कार्यो में संवेदक का चयन टू बीट सिस्टम यानी टेक्निकल बिड और फाइनेंसियल बिड के माध्यम से किया जाता है। उन्‍होंने सरकार पर दोनों बिडों का उल्‍लंघन कराने का आरोप लगाते हुए कहा कि संवेदक को उनकी तकनीकी दक्षता एवं अनुभव को प्राथमिकता नहीं दी गई।  उन्‍होंने कहा कि सिंचाई विभाग द्वारा बागमती नदी में लगभग 3 करोड़ क्‍यूबिक मीटर मिट्टी का कार्य दिखाया गया है, जबकी हकीकत में वहां सिर्फ 2 करोड़ क्‍यूबिक मीटर का ही कार्य हुआ है। उस समय विभाग के मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह (वर्तमान में लोकसभा सांसद) थे। ऐसे में यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि सारी बातें माननीय मुख्यमंत्री के संज्ञान एवं सहमति से हुई है। बिहार की भोली जनता जनता इस तरह के कुकृत्‍य को कभी माफ नहीं करेगी। 

    वहीं, पूर्व मंत्री रेणु कुशवाह ने कहा कि 15 सालों में लगभग 3 लाख करोड़ से ऊपर का कार्य निर्माण के क्षेत्र में हुआ है। जानबूझ कर टेंडर ऐसे रखे गए कि इन कार्यों हेतु टेंडर स्थानीय कॉन्ट्रैक्टर को न मिल सके। यह बिहार के ठेकेदारों के साथ नाइंसाफी है। उन्‍होंने कहा कि बिहार सरकार ने कई तरह से जनता के पैसों का बंदरबांट किया है। सरकार ने बड़े पैमाने पर इस्‍टीमेट घोटला किया है, जिसे तत्‍कालीन मुख्यमंत्री श्री जीतन राम मांझी उजागर करने वाले ही थे कि नीतीश ने उन्हें सत्ता से बेदखल कर दिया। उसके बाद कागजों को नष्ट किया जाने लगा। बहुत कठिनाई से कुछ कागज हाथ लगे तथा आगे और भी प्रयास जारी है। आने वाले दिनों में हम और भी सबूत व दस्‍तावेजों के साथ जनता के सामने बिहार सरकार के करानामों का खुलासा करेंगे।  

    Keep Reading

    On Khatima Road in Uttarakhand, a female teacher riding her Activa crashed directly into an elephant.

    हाथी से टकराई एक्टिवा! दांत टूटे, हाथी भागा… महिला शिक्षिका को हाथी भी नहीं दिखा!

    Declare the Cow the National Animal, Grant the Bull Industrial Status! Arshad Khan's Sensational Letter to PM Modi

    गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करो, बैल को उद्योग का दर्जा! अरशद खान का पीएम मोदी को सनसनीखेज पत्र

    Dr. Hariom Registers His Home on the 'Swagana' Portal; Complete Your Appeal by May 21.

    डॉ. हरिओम ने किया स्वगणना पोर्टल पर घर का रजिस्ट्रेशन, 21 मई तक पूरा करें अपील

    Orange Alert for Severe Heat in UP; Yogi Says: Administration Must Remain on High Alert

    यूपी में भीषण गर्मी का ऑरेंज अलर्ट, योगी बोले – प्रशासन अलर्ट मोड पर रहे

    Ceasefire Dispute: US Tightens the Squeeze on Iran! 31 Oil Tankers Turned Away; Oil Exports Halted Due to Blockade.

    अमेरिका-ईरान शांति के लिए 5 सख्त शर्तें: कोई मुआवजा नहीं, यूरेनियम सौंपो

    Two High-Profile Incidents in Uttar Pradesh: Beheaded Body and Burning Bus

    उत्तर प्रदेश में दो हाई प्रोफाइल घटनाएं: सिर कटी लाश और जलती बस

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Adah Sharma Wins Hearts Without Saying a Word!

    अदा शर्मा ने बिना बोले जीता दिल! बधिर फैन के साथ सांकेतिक भाषा में बात कर छाया भावुक पल

    May 21, 2026
    In Uttar Pradesh's Scorching Heat, AC Water Becomes a Boon! Instead of Discarding It, Here's How to Use It

    उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी में AC का पानी बना वरदान! फेंकने की बजाय ऐसे करें इस्तेमाल

    May 21, 2026

    ‘जियो और जीने दो’ का सिद्धांत जैव विविधता के लिए वरदान

    May 21, 2026

    प्रकृति की कराह और मनुष्य की आत्मघाती महत्वाकांक्षा

    May 21, 2026
    On Khatima Road in Uttarakhand, a female teacher riding her Activa crashed directly into an elephant.

    हाथी से टकराई एक्टिवा! दांत टूटे, हाथी भागा… महिला शिक्षिका को हाथी भी नहीं दिखा!

    May 20, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading