Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 30
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    ईरान-अमेरिका टकराव: खाड़ी में बढ़ती आग, विश्व अर्थव्यवस्था पर संकट के बादल

    ShagunBy ShagunMarch 15, 2026 Current Issues No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Iran-US Conflict
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 679

    मोजतबा खामेनेई की सख्त चेतावनी के बीच यूएस की B-2 बॉम्बर्स से हमले तेज, होर्मुज जलडमरूमध्य बंद रहने से तेल संकट गहराया- क्या विश्व युद्ध की दहलीज पर दुनिया?

    ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने पद संभालने के बाद अपनी पहली सार्वजनिक घोषणा में साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजराइल के खिलाफ उनका रुख उनके पिता अली खामेनेई से एक इंच भी अलग नहीं होगा। 28 फेब्रुअरी 2026 को शुरू हुए इस संघर्ष में, जहां यूएस-इजराइली फोर्सेस ने ईरान के सुप्रीम लीडर को मार गिराया था, अब मोजतबा ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। यह फैसला न केवल खाड़ी क्षेत्र को युद्ध की आग में झोंक रहा है, बल्कि वैश्विक तेल आपूर्ति को भी गंभीर खतरे में डाल रहा है।

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जो इस संघर्ष को ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ का नाम देकर चला रहे हैं, ने ईरान से ‘बिना शर्त सरेंडर’ की मांग की है। उनका कहना है कि ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों को पूरी तरह नष्ट करने तक हमले जारी रहेंगे। लेकिन मोजतबा खामेनेई ने इसका जवाब देते हुए कहा है कि ‘अमेरिकी सुरक्षा छाता छेदों से भरा है’ और ईरान अपने विरोधियों को ‘गंभीर सबक’ सिखाने के लिए तैयार है। इस बीच, 13 मार्च को इजराइल के सेंट्रल इलाके में ईरानी मिसाइल हमले से एक गोदाम में आग लग गई, जो इस टकराव की बढ़ती तीव्रता को दर्शाता है।

    This is the American vessel "Safeship Vishnu." It was blown up by an IRGC underwater drone at a location called Umm Qasr in Iraq. At the time of the incident, there were 15 Indians on board; one of them lost their life.
    यह अमेरिकन जहाज “सेफशिप विष्णु” है। इराक में उम कसर नाम की जगह पर इसे IRGC के अंडरवाटर ड्रोन ने उड़ा दिया। जिस वक्त यह ध्वस्त हुआ इसमें 15 भारतीय थे एक की मौत हो गई।

    यह संघर्ष अब सिर्फ तीन देशों जिसमें अमेरिका, इजराइल और ईरान  तक सीमित नहीं रहा। रूस ईरान को इंटेलिजेंस सपोर्ट दे रहा है, जबकि चीन मिसाइल कंपोनेंट्स और फाइनेंशियल मदद की तैयारी में जुटा है।

    यूएन सिक्योरिटी काउंसिल ने ईरान की निंदा करते हुए एक रेजोल्यूशन पास किया है, लेकिन अमेरिकी-इजराइली हमलों को ‘अनप्रोवोक्ड’ बताते हुए कई विशेषज्ञ इसे यूएन चार्टर का उल्लंघन मान रहे हैं। अर्थशास्त्री जेफ्री सैक्स ने चेतावनी दी है कि यह ‘चॉइस ऑफ वॉर’ विश्व युद्ध III की ओर ले जा सकता है।

    North Korea has signed a deal with Iran to give a Billastic Missiles and Also a Rockets with the Help or Iran.
    उधर उत्तर कोरिया ने ईरान के साथ एक समझौता किया है, जिसके तहत वह ईरान की मदद से बैलिस्टिक मिसाइलें और रॉकेट देगा।

    खाड़ी में जारी इस खूनी खेल का सबसे बड़ा असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है। होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से तेल की सप्लाई बाधित है, जिससे भारत जैसे देशों में ईंधन कीमतें आसमान छू रही हैं। 14 मार्च को यूएस ने B-2 स्टेल्थ बॉम्बर्स तैनात कर ईरानी मिलिट्री साइट्स पर बड़े हमले किए, जिससे तेहरान में भारी तबाही की खबरें आ रही हैं।

    लेकिन ईरान की रेटेलिएटरी स्ट्राइक्स ने यूएस मिलिट्री असेट्स को भी नुकसान पहुंचाया है। पेंटागन के सेक्रेटरी पीट हेगसेथ ने प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि ट्रंप ‘कार्ड्स होल्ड’ कर रहे हैं और संघर्ष की गति तय करेंगे, लेकिन ईरान की क्षमता पर सवाल उठ रहे हैं।

    इस युद्ध की सबसे दुखद बात नागरिकों का नुकसान है। 28 फेब्रुअरी को यूएस स्ट्राइक में एक ईरानी स्कूल पर हमला हो गया, जिसमें 168 बच्चे और 14 टीचर्स मारे गए। ईरान में 3.2 मिलियन लोग घर छोड़कर भाग चुके हैं, और राष्ट्रवाद की लहर ने लोगों को एकजुट कर दिया है।

    क्या यह टकराव जल्द खत्म होगा, या पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लेगा? फिलहाल, भविष्य अनिश्चित है, लेकिन इतना तय है कि ‘खून की प्यास’ बुझाने की यह होड़ वैश्विक शांति के लिए घातक साबित हो रही है। भारत जैसे देशों को डिप्लोमैटिक मोर्चे पर सक्रिय होकर तेल संकट से निपटने की रणनीति बनानी होगी, वरना आर्थिक संकट और गहरा सकता है।

    Shagun

    Keep Reading

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Maa Khaira Bhavani had appeared in the form of a divine beam of light.

    ज्योति पुंज के रूप में प्रकट हुईं थीं माँ खैरा भवानी

    People grappling with the unending problem of adulteration.

    मिलावट की अंतहीन समस्या से झूझते लोग

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    The Fear of Tia Bajpai’s ‘FANAA’ Takes Over

    Tia Bajpai का ‘FANAA’ बना हॉरर सेंसेशन

    September 29, 2026
    A big-screen blast after 'Mahakali': Jitin Gulati makes a grand entry into Telugu cinema with Prabhas's 'Fauji'.

    ‘महाकाली’ के बाद बड़े पर्दे पर धमाका: प्रभास की ‘फौजी’ से तेलुगु सिनेमा में जितिन गुलाटी की ग्रैंड एंट्री

    September 29, 2026
    A Grand Gathering of Books: 23rd 'National Book Fair' to be Held in Lucknow Starting October 1st

    किताबों का महाकुंभ: लखनऊ में 1 अक्टूबर से सजेगा 23वां ‘राष्ट्रीय पुस्तक मेला’

    September 29, 2026

    Wibmo फ्रॉड एंड रिस्क मैनेजमेंट ने अपने एजेंटिक रिस्क इंटेलिजेंस सॉल्यूशन के लिए चार्टिस डिसरप्टर अवॉर्ड जीता

    September 28, 2026
    Victory in the Banda seat will now become a reality for the SP!

    सपा के लिए बांदा सीट की विजय अब बनेगी हकीकत!

    September 27, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading