Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 17
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग

    अति भली न बोलना अति भली न चुप

    ShagunBy ShagunFebruary 19, 2025 ब्लॉग No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 566

    देशप्रेम संस्कृति आत्मसम्मान के अतिरिक्त दैनिक मानवीय क्रियाओं में अति से बचें यह आवश्यक नहीं कि सदा बुरे कर्मों की वजह से ही दर्द सहने को मिले कई बार आवश्यकता से अधिक अच्छे होने का भी मूल्य चुकाना पड़ता है अति करना अच्छा नहीं होता और न किसी चीज की अति होना अच्छा होता है कबीरदास जी ने भी कहा है….

    अति भली न बरसना अति भली न धूप।
    अति भली न बोलना अति भली न चुप॥

    अर्थात यदि वर्षा अधिक होगी तो चारों ओर जलथल हो जायेगा बाढ़ के प्रकोप जान-माल की हानि होगी बीमारियाँ परेशान करेंगी अनाज बरबाद होगा और मंहगाई बढ़ेगी इसी तरह सूर्य के प्रकोप से चारों ओर गर्मी की अधिकता होगी सूखा पड़ेगा और हम दाने-दाने के लिये तरसेंगे दूसरी पंक्ति में कवि उन लोगों को सचेत कर रहा है जो बहुत बोलते हैं अनावश्यक प्रलाप करते समय वे प्रायः मर्यादा की सीमा लांघ जाते हैं उन्हें पता ही नहीं चल पाता कि वे न कहने वाली बात कब कह जाते हैं जो झगड़े-फसाद का कारण बनती है ऐसा व्यक्ति हवा में रहता है और झूठ-सच भी कहता रहता है इसके विपरीत बिल्कुल चुप रहने वाले को भी लोग पसंद नहीं करते उसे घमंडी, चुप्पा,अव्यवहारिक और न जाने क्या-क्या कहते हैं चुप्पा लोग यदि गलत कार्यों में संलग्न हो जाते हैं तो जल्दी तब तक पता नहीं लगता जब तक कोई कारनामा उनकी किसी गलती से उजागर न हो जाय।

    यह सत्य है, एक चुप सौ सुख या ‘एक चुप सौ को हराये’ धर्माचरण करने वालों के लिये चुप रहना बहुत बड़ा गुण है यह हमारे धैर्य व सहनशीलता का प्रतीक है पर अति चुप बहुत बड़ा अवगुण बन जाता है इसी प्रकार काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार, धन लिप्सा, पद लालसा, आदर्शवादिता, सच्चाई, ईमानदारी, आग्रह-विग्रह आदि में से किसी भी गुण-अवगुण की अति बहुत दुखदायी होती है हर गुण की जीवन में आवश्यकता है पर जब अति होकर वह हमारे लिये झंझाल बन जाये तो उसका त्याग करना चाहिए क्योंकि ‘अति सर्वत्र वर्जयेत्’ अर्थात् अति को हर जगह छोड़ देना चाहिए और यथासंभव अति से बचना चाहिए क्या ‘अति’ प्रत्येक स्थान पर बुरा है ?

    इस विषय पर बहुत ही गहराई से सोचा जाये तो लगता है कि अति कई स्थानों पर अच्छी भी होती है जैस भगवान् राम की अति पितृभक्ति, भीष्म पितामह का अति राष्ट्रप्रेम, दानवीर कर्ण की अति दानवीरता, क्योंकि इन महापुरुषों ने अति करके ही उच्च कोटि का मान-सम्मान पाया है और इन्हें भगवान् एवं महापुरुषों की श्रेणी में लाता है।

    देश के स्वतन्त्रता आन्दोलन के समय हमारे देश के कई क्रान्तिकारी आकण्ठ भाव से देशभक्ति में डूबे हुए थे इनका ‘अति’ देश प्रेम उनकी आत्मा को छू रहा तो क्या वे देशभक्त गलत थे, क्या उनकी देशभक्ति ही गलत थी, क्योंकि उन्होंने देशभक्ति की ‘अति’ कर दी थी। यदि वे ऐसा नहीं करते तो आज देश शायद आजाद भी नहीं होता देश की सुरक्षा जानकारियां अति गोपनीय रखने के लिये अति चुप लाभकारी है पर सामान्य कार्यों में अति चुप बहुत खतरनाक भी हो सकता है इसका सार यह है कि‘अति’ केवल दैनिक मानवीय क्रियाओं तक ही उचित प्रतीत होता है न कि देशप्रेम अथवा आत्मसम्मान के भावों में अति सर्वत्र वर्जयेत् अच्छी बात है, पर हमारी संस्कृति, हमारे आत्मसम्मान की कीमत पर नहीं अन्यथा इसका मतलब होगा अपनी कायरता को नैतिकता की चादर में ढकने का प्रयास एक सनातन धर्मी प्राकृतिक रूप से सहिष्णु ही होता है पर उसे अपने आत्म सम्मान तथा संस्कृति, धर्म और राष्ट्र की रक्षा के प्रति अपने उत्तरदायित्व को भी समझना चाहिए सहिष्णुता की आड़ में अपने जड़ों पर कुठाराघात सहने वाले सहिष्णु नहीं, कायर हैं….

    • अजीत कुमार सिंह 

    Shagun

    Keep Reading

    The Mystery of Lord Shiva's Rudra Form: When Peace Becomes a Support for Unrighteousness

    भगवान शिव के रूद्र रूप का रहस्य: जब शांति अधर्म का सहारा बने

    Maa Khaira Bhavani had appeared in the form of a divine beam of light.

    ज्योति पुंज के रूप में प्रकट हुईं थीं माँ खैरा भवानी

    People grappling with the unending problem of adulteration.

    मिलावट की अंतहीन समस्या से झूझते लोग

    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    India's Glorious Performance: Historic 'Golden Double' and Silver in Judo; Lovpreet Wins Silver in Weightlifting

    भारत का गौरवमयी प्रदर्शन: जूडो में ऐतिहासिक ‘गोल्डन डबल’ और सिल्वर, वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत का सिल्वर

    Dreams buried in the silence of hospitals

    अस्पतालों की खामोशी में दफन होते सपने

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Heavy rains in UP cause 11 rivers to swell; roads in Lucknow turn into ponds.

    यूपी में भारी बारिश से 11 नदियां उफान पर, लखनऊ में सड़कें तालाब बनीं

    August 17, 2026
    Fed grain to a peacock, gave fodder to a cow... PM Modi shared a video ahead of the Red Fort event.

    मोर को दाना खिलाया, गाय को चारा दिया… पीएम मोदी ने लाल किले से पहले वीडियो साझा किया

    August 17, 2026
    Shiva will play Aurangzeb in ‘Nissa’, while Hemant Birje will portray Mir Bakshi.

    ‘निस्सा’ में शिवा बनेंगे औरंगजेब, हेमंत बिरजे निभाएंगे मीर बख्श

    August 17, 2026
    Two separate events in Lucknow on the 80th Independence Day; a message of patriotism and unity.

    लखनऊ में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर दो अलग-अलग आयोजन, देशभक्ति और एकता का संदेश

    August 17, 2026
    India Moves Toward ‘One India–One FIP’ as IMIA Strengthens Its Sustainable Fisheries Mission

    IMIA ने महाराष्ट्र-गोवा FIP को राष्ट्रीय फ्रेमवर्क में शामिल किया

    August 17, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading