Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 15
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया»Crime News

    गुड़िया गैंगरेप मर्डर केस: हाईकोर्ट ने सीबीआई से फिर मांगी स्टेटस रिपोर्ट

    ShagunBy ShagunMay 8, 2018 Crime News No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 894

    शिमला, 08 मई। पिछले साल चर्चा में आए शिमला के गुड़िया गैंगरेप और मर्डर केस में सीबीआई ने हाईकोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट पेश की है। बताया जा रहा है कि कोर्ट इस रिपोर्ट से संतुष्ट है। इस केस की अगली सुनवाई 29 मई को होगी। कोर्ट ने सीबीआई को आदेश दिया है कि इस दिन फ्रेश स्टेटस रिपोर्ट पेश की जाए। सीबीआई निदेशक को पेशी से भी राहत मिल गई है। पिछले दिनों सीबीआई ने 25 साल के एक आरोपी को गिरफ्तार किया था, जो जंगलों में पेड़ काटने का काम करता है। आरोपी की पहचान अनिल उर्फ नीलू के रूप में की गई है। अनिल उर्फ नीलू मूलतः मंडी जिला के बरोट का रहने वाला है। वह शिमला में पेड़ काटने का काम करता था।

    सीबीआई उसको लेकर शिमला के कोटखाई जंगल में गई थी। यहां पर सात जुलाई 2017 को 16 साल की स्कूली छात्रा गुड़िया का शव बरामद हुआ था। सीबीआई ने कुछ ऐसे लोगों से भी पूछताछ की थी, जिनको पुलिस ने नजरअंदाज किया था। सीबीआई ने जब एक पेड़ काटने वाले मजदूर से पूछताछ की, तो उसने अनिल का नाम उगल दिया। इसके बाद सीबीआई ने अनिल को अपनी हिरासत में ले लिया।

    बता दें कि सीबीआई ने शिमला पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों को मुजरिम नहीं माना था और अपनी जांच नए सिरे से शुरू की थी। इसके बाद आठ अगस्त 2017 को हिमाचल पुलिस के आईजी समेत आठ पुलिस वालों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस पर 18 अगस्त की रात एक आरोपी सूरज को हिरासत में ले कर पीट-पीटकर मारने का भी आरोप है।

    क्या है पूरा मामला:
    पिछले साल चार जुलाई को आरोपी राजेंद्र उर्फ राजू अपने दोस्त आशीष और सुभाष के साथ कहीं जा रहा था। उसने 10वीं में पढ़ने वाली गुड़िया को देखा और गाड़ी रोककर उसे घर तक लिफ्ट देने की बात कही। गुड़िया इलाके में नई आई थी, पर राजू को जानती थी। वह अकसर स्कूली बच्चों को ले जाता था, जिससे शक नहीं हुआ। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता उसकी गाड़ी में बैठ गई। राजू और उसके दोस्त शराब के नशे में धुत थे। उन्होंने बीच जंगल में गाड़ी रोक दी। मासूम के साथ गैंगरेप किया। अपने तीन साथियों को भी वहां बुला लिया। गुड़िया की बेरहमी से हत्या कर उसकी लाश को जंगल में फेंक दिया।

    Shagun

    Keep Reading

    Daughters did not attend father's funeral... watched the final farewell via video call after sending just ₹5,100!

    बाप के अंतिम संस्कार में नहीं आईं बेटियां… सिर्फ 5100 रुपये भेजकर वीडियो कॉल पर देखा अंतिम विदाई!

    Physics gold medalist Srishti Kandari ends her life; case registered against husband, mother-in-law, and sister-in-law.

    भौतिक विज्ञान गोल्ड मेडलिस्ट सृष्टि कंडारी ने दी जान, पति-सास-बहन पर केस

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: केवल प्रदर्शन से पुलिस को लाठीचार्ज का अधिकार नहीं

    Shot dead on the highway in front of his wife and children! Tragic death of a young man returning from a pilgrimage to Baba Vishwanath.

    पत्नी-बच्चे के सामने हाईवे पर गोली मारकर हत्या! बाबा विश्वनाथ दर्शन से लौट रहे युवक की दर्दनाक मौत

    Firing on students with an AK-47 in Siwan: Policeman suspended; Opposition creates an uproar in Parliament.

    सीवान में AK-47 से छात्रों पर फायरिंग: पुलिसकर्मी निलंबित, विपक्ष का संसद में हंगामा

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका! इंदौर की सोनम रघुवंशी को फिर जाना पड़ेगा जेल, जमानत रद्द

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका! इंदौर की सोनम रघुवंशी को फिर जाना पड़ेगा जेल, जमानत रद्द

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    AIM Congress 2026 से पहले AIM Global Foundation का भारत दौरा, UAE-भारत निवेश बढ़ाने पर जोर

    August 14, 2026
    UP's stellar performance on GeM: Three national awards alongside ₹1 lakh crore in procurement.

    जेम पर यूपी का शानदार प्रदर्शन, ₹1 लाख करोड़ खरीद के साथ तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

    August 11, 2026
    Rajasthani Film ‘Omlo’ Makes Waves on OTT, Reaches 120+ Countries and Claims No. 1 Spot

    राजस्थानी फिल्म ‘ओमलो’ का ओटीटी पर जलवा, 120 देशों तक पहुंची कहानी

    August 11, 2026
    The Mystery of Lord Shiva's Rudra Form: When Peace Becomes a Support for Unrighteousness

    भगवान शिव के रूद्र रूप का रहस्य: जब शांति अधर्म का सहारा बने

    August 11, 2026
    A courtroom battle of truth, power, and conspiracy—‘Article 25’ is ready.

    सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग -‘आर्टिकल 25’ तैयार

    August 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading