Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 2
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»धर्म»Spirituality»Short Inspirational»Quote of the day

    कृष्ण का प्रेम कभी पराजित नहीं हुआ

    ShagunBy ShagunAugust 27, 2025 Quote of the day No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 471

    ‘प्रेम’ शब्द सुनते ही मेरे मन में कृष्ण का चेहरा क्यों उभरता है? वे कृष्ण, जो गोकुल छोड़कर कभी लौटे नहीं—न यमुना, न वृंदावन, न कदंब, न राधा। कोई उन्हें वापस न खींच सका। मथुरा-गोकुल की दूरी कम थी, फिर भी कृष्ण हस्तिनापुर गए, पर गोकुल नहीं। शायद इसलिए कि गोकुल लौटने से उनके प्रेम की वह दिव्य ऊंचाई खंडित हो जाती। प्रेम देह का बंधन नहीं, आत्मा का गहना है। जब प्रेम देह तक सिमटता है, वह हार जाता है।

    कृष्ण का प्रेम आत्मा का प्रेम था। वे राधा के साथ देह से कभी नहीं रहे। राधा उनकी याद में आंसुओं में डूबती रहीं, और कृष्ण उनकी याद में मुस्कुराते रहे। दोनों देह से दूर, पर आत्मा से एक। यही कारण है कि कृष्ण का प्रेम कभी पराजित नहीं हुआ। वे एकमात्र प्रेमी हैं, जिनका प्रेम अपराजित रहा। कितना विचित्र है—राधा कृष्ण को याद कर रोती रहीं, और कृष्ण राधा को याद कर मुस्कुराते रहे। दोनों अपनी-अपनी मर्यादा निभाते रहे। पुरुष रो नहीं पाता। वह भीतर की गहरी पीड़ा को भी मुस्कान के साथ सहता है। पुरुष होने का भाव उसे अंदर ही अंदर तोड़ देता है, फिर भी वह अपनी पीड़ा को व्यक्त नहीं कर पाता।

    कृष्ण तो पूर्ण पुरुष के रूप में आए थे—वे भला कैसे रोते? मेरे राम रोए—पिता के लिए, माता के लिए, भाई के लिए, पत्नी के लिए, मित्र के लिए, मातृभूमि के लिए। लोग कहते हैं, कृष्ण कोमल थे और राम कठोर। मुझे लगता है, राम कोमल थे, कृष्ण कठोर। राम ने सबको क्षमा किया—चौदह वर्ष की पीड़ा देने वाली मंथरा तक को, कैकई के प्रति भी कोई कठोरता नहीं दिखाई। पर कृष्ण ने किसी को क्षमा नहीं किया—न दुर्योधन, न कर्ण, न ही अपने प्रिय मित्र अर्जुन को। अर्जुन ने पत्नी के अपमान को चुपचाप देखा, तो कृष्ण ने उसी के हाथों उनके कुल का नाश करवाया। राम क्षमा सिखाते हैं, कृष्ण दंड। दोनों ही जीवन के लिए अनिवार्य हैं।

    लोग पूछते हैं, विश्व की सारी सभ्यताएं नष्ट हो गईं, पर भारत आज भी जीवंत है। मेरा जवाब है—भारत ने राम और कृष्ण दोनों को पूजा। यही उसकी दीर्घायु का कारण है। बात फिर प्रेम की, या कहें, कृष्ण की।

    कृष्ण ने उद्धव को गोकुल इसलिए भेजा ताकि उनकी कहानियां सुनकर वे गोकुल को फिर जी सकें। प्रिय की बातें सुनने का सुख, उसे याद करने की मिठास, मिलन में भी नहीं। कृष्ण ने सिखाया कि प्रेम कैसे जिया जाता है, और युगों तक सिखाते रहेंगे। राधा-कृष्ण की कथा राधा के वियोग, समर्पण, आंसुओं से लिखी गई। किसी ने कृष्ण के मन को नहीं टटोला।

    आत्मबल जितना मजबूत होगा, जीवन उतना ही भव्य और उच्च होगा। कमजोर नींव पर ऊंचा मकान नहीं बन सकता। अगर विचारों में उदासीनता या निराशा हो, तो जीवन कभी उच्चता की ओर नहीं बढ़ सकता। निराशा का अर्थ है लड़े बिना हार मान लेना। और जहां निराशा है, वहां आशा (प्रसन्नता) का प्रवेश असंभव है। बिना आशा के जीवन का विकास कैसे हो सकता है?

    उदासीनता और निराशा जीवन रूपी महल की ऐसी कमजोर ईंटें हैं, जो इसे कभी भी ढहा सकती हैं। आत्मबल की ईंट जितनी मजबूत होगी, जीवन उतना ही भव्य और ऊंचा होगा।

    शोको नाशयते धैर्यं, शोको नाशयते श्रुतम्।
    शोको नाशयते सर्वं, नास्ति शोकसमो रिपुः॥

    शोक धैर्य, ज्ञान और सर्वस्व का नाश करता है। शोक से बड़ा कोई शत्रु नहीं। शोक मनुष्य के शौर्य को खा जाता है।

    Shagun

    Keep Reading

    सावन की वापसी और धान के पौधे

    vishnu bhagwan ji

    विष्णु सहस्रनाम पाठ: करेगा की जीवन समस्याओं का समाधान

    Fall in love with life; even defeat is beautiful when played with a smile.

    जीवन से इश्क करो, हार भी खूबसूरत है, जब मुस्कुराते हुए खेला जाए

    The wise bird's efforts were of no avail against the foolish monkeys.

    बुद्धिमान पक्षी की मूर्ख बंदरों के आगे एक न चली

    An Exemplar of Tolerance: The Unique Encounter Between Saint Dadu and the Daroga

    सहनशीलता की मिसाल: संत और दरोगा की अनोखी मुलाकात

    A Flight of Courage

    हौसले की उड़ान

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    दोस्त : इस ज़माने में दोस्ती ले – दे के बची है थोड़ी-बहुत

    August 2, 2026
    UP PET 2026: Applications for Group G recruitments begin on August 3.

    यूपी पीईटी 2026: ग्रुप जी भर्तियों के लिए 3 अगस्त से आवेदन शुरू

    August 2, 2026
    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    August 2, 2026
    Lieutenant General J. Debnath took over command of the AMC Centre and College.

    लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ ने संभाला एएमसी सेंटर एवं कॉलेज का कमान

    August 2, 2026
    'DC' Trailer Creates a Massive Buzz, Lokesh Kanagaraj's Fierce Avatar Steals the Spotlight

    ‘डीसी’ के ट्रेलर में लोकेश कनगराज के खूंखार अवतार ने हिलाया

    August 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading