Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 25
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग

    प्राकृतिक आपदा पूंछकर नहीं आती

    ShagunBy ShagunApril 3, 2025 ब्लॉग No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 512

    29 मार्च को आये भयानक भूकंप से म्यांमार, थाईलैंड, इंडोनेशिया और अफगानिस्तान चौंक गए, इसकी विभीषिका का बढ़ता रूप लोगों को दहलाता जा रहा है। कुदरत के इस कोप से म्यांमार में करीब सवा दो हजार मौतें हो चुकी हैं और आशंका है कि संख्या दस हजार तक जा सकती है। हजारों गगनचुंबी इमारतों व विशालकाय पुलों के ढहने, संचार व आवागमन व्यवस्था के ध्वस्त होने की बात ही अलग है। थाई राजधानी बैंकाक में भी दस लोग मारे गए हैं। भूकंप की भीषणता । का अंदाज इसी बात से लगता है कि एक अमेरिकी वैज्ञानिक के अनुसार 7.7 तीव्रता की इस आपदा की ऊर्जा तीन सौ से अधि परमाणु बमों के बराबर थी और ये झटके कई महीनों तक रह सकते हैं।

    म्यांमार में तीन दिनों के भीतर सत्रह झटके आ भी चुके हैं। यह दावा भी है कि संचार व्यवस्था ध्वस्त होने के कारण अभी सारी जानकारी बाहर आ ही नहीं पाई है। पिछले दो वर्षों के दौरान अफगानिस्तान और नेपाल ऐसी ही भयानक त्रासदी को झेल चुके हैं। भारत में भी ऐसी घटनाएं जब तब होती रहती हैं। इन के पीछे पृथ्वी के नीचे टेक्टोनिक्स प्लेटों (विवर्तनिक परतों) के बदलाव या टकराव को मुख्य कारण माना जाता है। तब स्वाभाविक ही सवाल उठता है कि चांद और मंगल ग्रहों पर मानव बस्तियां बसाने का सपना देखने और पाताल की गहराइयां नाप लेने का दावा करने वाले वैज्ञानिक आखिर पृथ्वी के नीचे होने वाली हलचलों की खबर क्यों नहीं हासिल कर पा रहे।

    अब अधिकाधिक विनाशकारी साबित हो रही प्राकृतिक आपदाओं के पीछे मुख्य कारण यह है कि पृथ्वी के तापमान में उत्तरोत्तर वृद्धि के कारण वायुमंडल में परिवर्तन आ रहा है। कथित विकासवादी अवधारणा के पीछे दीवानी दुनिया प्राकृतिक संसाधनों का अंधाधुंध दोहन कर रही है जबकि ये संसाधन ही तापमान को संतुलित रखते हुए वातावरण को सुरक्षित बनाते हैं। तब प्रकृति को चुनौती और मात देने की महत्वाकांक्षाओं के दुष्परिणाम इसी ढंग की बढ़ती गंभीर आपदाओं की विभीषिका के रूप में सामने आ रहे हैं। इनसे बचने के लिए मानव को ही अपना रवैया बदलना होगा।

    Shagun

    Keep Reading

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Maa Khaira Bhavani had appeared in the form of a divine beam of light.

    ज्योति पुंज के रूप में प्रकट हुईं थीं माँ खैरा भवानी

    People grappling with the unending problem of adulteration.

    मिलावट की अंतहीन समस्या से झूझते लोग

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Vijay’s Story vs. Rajveer’s Investigation: A Powerful Clash Awaits in ‘Drishyam: The Conclusion’

    ‘आक्रोश’ के बाद फिर आमने-सामने अजय देवगन और जयदीप अहलावत

    September 24, 2026

    यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी का डीप डिप्रेशन कमजोर होने लगा

    September 24, 2026
    Euler Motors opens 15th showroom in Delhi-NCR; 122 outlets nationwide.

    ऑयलर मोटर्स ने दिल्ली-NCR में खोला 15वां शोरूम, देशभर में 122 आउटलेट्स

    September 24, 2026

    पांच शहरों में FSDA की बड़ी कार्रवाई, 7 रेस्तरां के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति

    September 24, 2026
    Anant Chaturdashi is on September 25; Lord Vishnu's 'Anant' (infinite) form will be worshipped.

    अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर को, भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की होगी पूजा

    September 24, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading