Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    उप्र माध्यमिक कम्प्यूटर अनुदेशक एसोशिएशन ने अपनी माँगों को लेकर किया माध्यमिक शिक्षा निदेशालय पर धरना प्रदर्शन

    By July 25, 2017 प्रेसनोट No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 518

    प्रान्तीय अध्यक्ष सुश्री साजदा पंवार ने कहा कि दिनांक 25.06.2017 को हरदोई जिले की कम्प्यूटर शिक्षिका श्रीमती शिल्पी अवस्थी ने अपने पति के साथ 3 सालों से बेरोजगारी से तंग आकर फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसको लेकर संगठन कल दिनांक 26.07.17 को समय शाम 6.00 बजे माध्यमिक शिक्षा निदेशालय से गाँधी प्रतिमा (जीपीओ) हजरतगंज तक कैंडिल मार्च निकालेगा। उन्होंने ये भी बताया कि प्रदेश के 4000 राजकीय/अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में लगभग 3 वर्षों से कम्प्यूटर शिक्षा पूरी तरह से बंद है और प्रत्येक विद्यालयों में लगभग 10-12 लाख रु0 की लागत से बनी कम्प्यूटर लैब धूल फाँक रही है। और शिक्षण कार्य करने वाले कम्प्यूटर अनुदेशक बेरोजगाारी और भुखमरी का दंश झेल रहे हैं। कम्प्यूटर अनुदेशकों के साथ-साथ कम्प्यूटर शिक्षा ग्रहण करने वाले लाखों छात्र/छात्राओं का भी भविष्य चैपट हो रहा है। क्योंकि माध्यमिक विद्यालयों में कम्प्यूटर विषय की मान्यता सन् 2001 में प्रदान की गई थी।

    संगठन कम्प्यूटर शिक्षा और शिक्षकों की समस्याओं को लेकर लगातार 3 वर्षों से संघर्ष करता आ रहा है जिससे शासन और विभाग ने कम्प्यूटर शिक्षा की महत्ता को ध्यान में रखते हुये कम्प्यूटर शिक्षा को पुनः संचालित कराने के लिये तथा बेरोजगार कम्प्यूटर अनुदेशकों को एक निश्चित मानदेय पर सेवा बहाल करने के लिये 2 वर्ष पहले ही कार्यवाही पूर्ण कर ली थी। लेकिन राज्य सरकार द्वारा मानदेय का बजट आवंटित न करने से कम्प्यूटर अनुदेशकों का भविष्य चैपट हो रहा है। जबकि संघर्ष के दौरान भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं महामहीम राज्यपाल महोदय ने पिछली सरकार को पत्र लिख कर कम्प्यूटर अनुदेशकों की समस्याओं का समाधान कराने की माँग उठाई थी। इसलिये माध्यमिक कम्प्यूटर अनुदेशकों को योगी सरकार से पूरी उम्मीद थी कि बेरोजगार कम्प्यूटर अनुदेशकों के साथ न्याय होगा। लेकिन अभी तक सरकार द्वारा कोई उचित निर्णय नही लिया गया, जबकि दिनांक 07.05.2017 को माननीय उपमुख्यमंत्री/माध्यमिक शिक्षा मंत्री जी की अध्यक्षता में तथा माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री, प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा निदेशक की उपस्थिति में संगठन के प्रतिनिधि मण्डल के साथ बैठक हुई थी। बैठक में माध्यमिक कम्प्यूटर अनुदेशकों को मानदेय पर सेवा बहाल करने का पूर्ण आश्वासन मिला था। और दिनांक 07.06.2017 को आन्दोलन के दौरान मा0 मुख्यमंत्री जी के विशेष सचिव श्री अजय सिंह जी के साथ पंचम तल (मुख्यमंत्री कार्यालय) पर बैठक हुई थी। बैठक में जल्द सेवा बहाल कराने का आश्वासन मिला था। लेकिन अभी तक सरकार ने न तो केबिनैट में शामिल किया और न ही कार्यवाही को पूर्ण कराया। जिससे प्रदेश के 4000 माध्यमिक कम्प्यूटर अनुदेशकों में निराशा और असंतोष की भावना व्याप्त हुई।

    प्रदेश महामंत्री अनिरुद्ध पाण्डेय ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी डिजीटल इण्डिया बनाने का सपना देखते हैं और उ0प्र0 सरकार विद्यालयों के आधुनिकीकरण तथा तकनीकि शिक्षा को बढ़ावा देने की बात करती है और बेरोजगारों को जल्द रोजगार देने की बात भी कही जाती है। वहीं दूसरी तरफ उ0प्र0 के माध्यमिक विद्यालयों में कम्प्यूटर शिक्षा पिछले 3 वर्षों से ठप्प है और 4000 युवा कम्प्यूटर अनुदेशक बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं। लेकिन योगी सरकार से पूरी उम्मीद है कि जल्द कार्यवाही पूर्ण कराकर इसी सत्र से कम्प्यूटर शिक्षा संचालित कर कम्प्यूटर अनुदेशकों के साथ न्याय करेगी।
    धरने में प्रवेन्द्र सिंह (उपाध्यक्ष), कु0 साजिया (उपाध्यक्ष), पुण्य प्रकाश त्रिपाठी (प्रवक्ता), बृह्म प्रकाश दुबे (कार्यवाहक संगठन मंत्री), इमरान खान मंसूरी (कोषाध्यक्ष), सत्यम बाजपेयी (संयुक्त मंत्री), दीपक तिवारी (सचिव), सतीश दुबे, आलोक रंजन पाण्डेय, विमलेश पटेल, अमित बाजपेयी, नरेश बाजपेयी, देवेन्द्र सिंह, कु0 नुसरत गुलिस्ता, अनुपमा सिंह, सीमान्त शर्मा, नीरज शुक्ला, कु0 ममता सिंह, विनय शनी, दिलीप बाजपेयी, पवन पाण्डेय, शरद त्रिपाठी, संजय गाजीपुर एवं अन्य पदाधिकारी/शिक्षक उपस्थित रहे।

    यह हैं प्रमुख मांगे

    • प्रदेश के 4000 राजकीय/अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में कम्प्यूटर शिक्षा को तत्काल संचालित करने के लिये पद सृजित होने तक पूर्व में कार्य कर चुके कम्प्यूटर अनुदेशकों को जूनियर अनुदेशकों की भाँति मानदेय दिया जाये।
    • 4000 राजकीय/अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में पंजाब तथा हिमाचल प्रदेश सरकार की भाँति पूर्व में कार्य कर चुके कम्प्यूटर अनुदेशकों का सीधे समायोजन किया जाये।
    • राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में सृजित किये गये 1548 कम्प्यूटर शिक्षकों के पदों पर पूर्व में कार्य कर चुके कम्प्यूटर अनुदेशकों को समायोजित किया जाये।
    • संघर्ष के दौरान संगठन के पदाधिकारियों पर गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमों को समाप्त किया जाये।

    Keep Reading

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले श्री शीशपाल सिंह “अभियंता रत्न सम्मान” से सम्मानित

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Three-day-old baby elephant swept away by the waves; mother left writhing in distress on the shore; emotional reunion follows rescue.

    लहरों में बह गया तीन दिन का नन्हा हाथी, किनारे तड़पती रही मां; रेस्क्यू के बाद हुआ भावुक मिलन

    September 22, 2026
    Komal Thakkar: Cannes red carpet personality Komal Thakkar inaugurated the ALF NOVA Aesthetic Clinic in Mumbai.

    Komal Thakkar: कान्स रेड कार्पेट फेम कोमल ठक्कर ने मुंबई में ALF NOVA एस्थेटिक क्लिनिक का किया उद्घाटन

    September 22, 2026
    Lucknow Ganesh Visarjan

    ढोल-नगाड़ों के बीच निकली गणपति विसर्जन शोभायात्रा, उमड़े श्रद्धालु

    September 22, 2026
    Indian women storm the Asiad final; Sri Lanka set a target of 217 runs; Mandhana and Shafali get off to an explosive start, while Richa Ghosh wreaks havoc.

    एशियाड फाइनल में भारतीय बेटियों का तूफान, श्रीलंका को मिला 217 रन का लक्ष्य, मंधाना-शेफाली की धुआंधार शुरुआत, ऋचा घोष ने बरपाया कहर

    September 22, 2026
    The evening aarti became the center of attraction during the Ganesh festival.

    गणेश उत्सव में संध्याकालीन आरती बनी आकर्षण का केंद्र

    September 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading