Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    मुख्यमंत्री ने उप्र रियल इस्टेट रेगुलेटरी अथाॅरिटी की वेबसाइट का किया लोकार्पण

    By July 26, 2017 प्रेसनोट No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 556

    मुख्यमंत्री ने उप्र रियल इस्टेट रेगुलेटरी अथाॅरिटी (UP RERA) की वेबसाइट   www.up-rera.in का लोकार्पण किया

    • इस वेबसाइट के माध्यम से अब उपभोक्ताओं की समस्याओं के निस्तारण में आसानी होगी
    • राज्य सरकार आवास खरीदने वालों के हितों की रक्षा तथा उनकी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए कटिबद्ध: मुख्यमंत्री
    • रियल इस्टेट सेक्टर की उन्नति के लिए बिल्डर्स और कंज्यूमर्स के बीच विश्वास होना बहुत जरूरी 
    • राज्य सरकार उपभोक्ता के हितों की रक्षा करेगी, साथ ही बिल्डर्स की समस्याओं का भी समाधान करेगी
    • राज्य सरकार द्वारा यूपी रेरा के अध्यक्ष एवं सदस्यों के चयन की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण की जाएगी

    लखनऊ: 26 जुलाई, 2017, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज यहां अपने सरकारी आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में उप्र रियल इस्टेट रेगुलेटरी अथाॅरिटी की अत्याधुनिक तकनीक से विकसित पूर्णतः स्वचालित वेबसाइट www.up-rera.in का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आवास खरीदने वालों के हितों की रक्षा तथा उनकी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए कटिबद्ध है। इस वेबसाइट के माध्यम से अब उपभोक्ताओं की समस्याओं के निस्तारण में आसानी होगी।

    मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पिछले अनेक वर्षाें से रियल इस्टेट सेक्टर में बिल्डर्स और कंज्यूमर्स के बीच हाउसिंग प्रोजेक्ट के समय से पूरा न होने के कारण अविश्वास का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में पूरे देश में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार द्वारा रियल इस्टेट रेगुलेशन एण्ड डेवलेपमेण्ट एक्ट (UP RERA) लागू करने से अब इस सेक्टर की समस्याएं दूर होंगी, उपभोक्ताओं को समय से उनके घर मिल सकेंगे, साथ ही बिल्डर्स की समस्याएं भी दूर होंगी।
    योगी जी ने कहा कि रियल इस्टेट सेक्टर की उन्नति के लिए बिल्डर्स और कंज्यूमर्स के बीच विश्वास होना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि पिछले अनेक सालों से कई आवासीय परियोजनाओं के पूरा न होने के कारण कंज्यूमर्स में निराशा आयी है। राज्य सरकार इस निराशा को दूर करने के लिए कटिबद्ध है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि बिल्डर्स को चाहिए कि वे अपने ग्राहक से आवास निर्माण के लिए ली गई धनराशि का पूरा उपयोग अपनी परियोजना को पूरा करने मंे करें, ताकि समय से निर्माण पूर्ण हो सके और ग्राहक को आवास हस्तगत कराया जा सके। इससे लोगों का विश्वास रियल इस्टेट सेक्टर में बढ़ेगा। राज्य सरकार जहां एक ओर उपभोक्ता के हितों की रक्षा करेगी, वहीं दूसरी ओर बिल्डर्स की समस्याओं का भी समाधान करने में मदद करेगी।
    योगी जी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत लाभार्थियों को निर्धारित धनराशि उपलब्ध करायी जा रही है, और ग्रामीण क्षेत्रों में इस योजना के तहत मकानों के निर्माण का कार्य प्रगति पर है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के वर्ष 2022 तक सभी को आवास मुहैया कराने के संकल्प के क्रम में राज्य सरकार 24 लाख आवासों के निर्माण के लक्ष्य को ध्यान में रखकर अधिक से अधिक आवासों का निर्माण कराना चाहती है।

    मुख्यमंत्री जी ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में भी बड़ी आबादी के पास मकान नहीं हैं। उन्हांेने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लिए राज्य सरकार ने इस वर्ष 02 लाख आवास निर्मित करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में रेरा लागू होने और आज इसके वेबसाइट के लांच होने के उपरान्त विकासकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहरी गरीबों को आवास उपलब्ध कराने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा डेढ़ लाख रुपये और राज्य सरकार द्वारा एक लाख रुपये का अनुदान दिया जा रहा है। नगरीय विकास विभाग ने जो माॅडल आवास बनाए हैं उनकी लागत लगभग 3.34 लाख रुपये आ रही है। इस प्रकार लाभार्थी को लगभग एक लाख रुपये स्वयं लगाने हैं, जिसकी व्यवस्था बैंक के सस्ते दर पर कर्ज के माध्यम से की जा सकती है। ऐसे में यदि रियल इस्टेट सेक्टर इसमें रुचि लेकर सहयोग करे, तो इस लक्ष्य को आसानी से हासिल किया जा सकता है।

    योगी जी ने आवासीय योजना के विकासकर्ताओं से अपेक्षा की कि वे मकान खरीदने वालों का ध्यान रखते हुए सहयोग करेंगे और उनके धन का उपयोग परियोजना को जल्द पूरा करने में करेंगे। उन्होंने कंज्यूमर्स को सलाह दी कि वे आवश्यक धनराशि बिल्डर्स को समय पर उपलब्ध कराएं, ताकि परियोजनाएं समय से पूरी हो सके और विश्वास का वातावरण बन सके।

    ‘यूपी रेरा’ के अध्यक्ष एवं सदस्यों के चयन के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इसके लिए आवेदन मिल चुके हैं और सर्च कमेटी इन आवेदन पत्रों की स्क्रूटनी कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा अध्यक्ष एवं सदस्यों के चयन की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण की जाएगी।

    इससे पूर्व, कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रमुख सचिव आवास श्री मुकुल सिंघल ने कहा कि भू-सम्पदा क्षेत्र के नियमन, उन्नयन के लिए भारत सरकार द्वारा भू-सम्पदा (नियमन एवं विकास) अधिनियम-2016 विगत 01 मई, 2016 से लागू किया जा चुका है। जिसके क्रम राज्य सरकार द्वारा उ0प्र0 रियल इस्टेट (रेगुलेशन्स एण्ड डेवलपमेण्ट) रूल्स-2016 पिछली 27 अक्टूबर, 2016 से लागू किया गया है।

    इसके क्रम में यूपी रेरा के कुशल व त्वरित संचालन को मुख्यतः वेबपोर्टल के माध्यम से संचालित किए जाने की व्यवस्था की गई है। यह पोर्टल अत्याधुनिक तकनीक से तैयार किया गया है और स्वचालित है, अर्थात इसमें किसी भी प्रकार का मानवीय हस्तक्षेप नहीं होगा। रेरा एक्ट के मुख्य उद्देश्य खरीदारों/उपभोक्ताआंे के हितों की सुरक्षा के साथ-साथ रियल इस्टेट का प्रोत्साहन है।

    कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश मंत्रिमण्डल के सदस्य श्री सतीश महाना, श्री राजेश अग्रवाल, श्री धर्मपाल सिंह, श्री सत्यदेव पचैरी, श्री एसपी सिंह बघेल, श्री सुरेश पासी तथा श्रीमती गुलाबो देवी मौजूद थे। इस अवसर पर प्रमुख सचिव सूचना श्री अवनीश कुमार अवस्थी, आवास आयुक्त श्री धीरज साहू, लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री प्रभुनाथ सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

    Keep Reading

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले श्री शीशपाल सिंह “अभियंता रत्न सम्मान” से सम्मानित

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Three-day-old baby elephant swept away by the waves; mother left writhing in distress on the shore; emotional reunion follows rescue.

    लहरों में बह गया तीन दिन का नन्हा हाथी, किनारे तड़पती रही मां; रेस्क्यू के बाद हुआ भावुक मिलन

    September 22, 2026
    Komal Thakkar: Cannes red carpet personality Komal Thakkar inaugurated the ALF NOVA Aesthetic Clinic in Mumbai.

    Komal Thakkar: कान्स रेड कार्पेट फेम कोमल ठक्कर ने मुंबई में ALF NOVA एस्थेटिक क्लिनिक का किया उद्घाटन

    September 22, 2026
    Lucknow Ganesh Visarjan

    ढोल-नगाड़ों के बीच निकली गणपति विसर्जन शोभायात्रा, उमड़े श्रद्धालु

    September 22, 2026
    Indian women storm the Asiad final; Sri Lanka set a target of 217 runs; Mandhana and Shafali get off to an explosive start, while Richa Ghosh wreaks havoc.

    एशियाड फाइनल में भारतीय बेटियों का तूफान, श्रीलंका को मिला 217 रन का लक्ष्य, मंधाना-शेफाली की धुआंधार शुरुआत, ऋचा घोष ने बरपाया कहर

    September 22, 2026
    The evening aarti became the center of attraction during the Ganesh festival.

    गणेश उत्सव में संध्याकालीन आरती बनी आकर्षण का केंद्र

    September 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading