Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 29
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»धर्म»Spirituality»Short Inspirational

    हिन्दू-मुस्लिम भाईचारे की डोर को मजबूत करेगा ‘राखी ‘ का बंधन

    ShagunBy ShagunJuly 25, 2017Updated:July 25, 2017 Short Inspirational No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 732

    लखनउ, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की मुस्लिम शाखा कहा जाना वाला राष्ट्रीय मुस्लिम मंच देश में हिन्दू-मुस्लिम भाईचारा बढाने के लिये अगले महीने देश भर में ‘राखी अभियान ‘ चलाएगा। इस राज्यवार अभियान की शुरुआत राजस्थान से की जाएगी।
    मंच के संयोजक मोहम्मद अफजाल ने  बताया कि उनका संगठन देश में हिन्दू-मुस्लिम भाईचारे को बढावा देने के लिये रक्षाबंधन के त्यौहार को एक मुहिम की शक्ल देगा। इस दौरान हिन्दू महिलाएं मुस्लिम भाइयों को राखी बाधेंगी और मुस्लिम बहनें हिन्दू भाइयों को रक्षासूत्र बांधकर उनसे अपनी रक्षा का वचन लेंगी।
    उन्होंने बताया कि इसकी शुरआत आगामी तीन अगस्त को राजस्थान की राजधानी जयपुर से होगी। चार अगस्त को दिल्ली और पांच अगस्त को लखनउ में यह कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इनमें मंच के संरक्षक इंद्रेश भी मौजूद होंगे। मुस्लिम बहनें उन्हें भी राखी बांधेंगी। लखनउ में दो कार्यक्रम होंगे। एक कार्यक्रम खासतौर से दिव्यांगों के लिये रखा गया है।
    अफजाल ने कहा कि देश की गंगा-जमुनी तहजीब को फिर से सींचने की कोशिश ही इस कार्यक्रम का मकसद है।
    मंच संयोजक ने बताया कि हालांकि रक्षाबंधन सात अगस्त को है लेकिन उनके संगठन लगभग 12 राज्यों में अपनी इस मुहिम को चलाने का फैसला किया है, इसलिए रक्षाबंधन से पहले ही इसकी शुरआत की जा रही है। अगस्त का महीना रक्षाबंधन का ही है, इसलिये पूरे महीने देश के विभिन्न राज्यों में इस तरह के आयोजन किये जाएंगे।
    अफजाल ने कहा कि हम सदियों से अपने सभी त्यौहारों को साथ मिलकर मनाते रहे हैं। रक्षा बंधन तो भाइयों द्वारा बहनों की रक्षा का वचन देने का मौका है। पूर्व में कई ऐसे दृष्टांत हैं जब मुस्लिम भाइयों ने हिन्दू बहनों की राखी की लाज रखी है।
    उन्होंने कहा कि आगामी दो सितम्बर को बकरीद के मद्देनजर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच मुसलमानों से अपील करेगा कि वे इस त्यौहार पर गाय की कुरबानी ना करें। गोवध से हमारे बहुसंख्यक वर्ग की भावनाएं आहत होती हैं।
    अफजाल ने कहा कि खुद मुहम्मद साहब ने सभी मुसलमानों से ताकीद की है कि वह किसी दूसरे धर्म की भावनाओं को आहत करने वाले काम ना करें। अगर ऐसा किया गया तो इंसाफ वाले दिन खुदा के सामने वह उन पीडतिों के पक्ष में गवाही देंगे।
    उन्होंने कहा कि मुहम्मद साहब ने फरमाया है कि गाय के दूध में शिफा दवा है और गाय का मांस नुकसानदेह है।

    Shagun

    Keep Reading

    The Mystery of Lord Shiva's Rudra Form: When Peace Becomes a Support for Unrighteousness

    भगवान शिव के रूद्र रूप का रहस्य: जब शांति अधर्म का सहारा बने

    सावन की वापसी और धान के पौधे

    vishnu bhagwan ji

    विष्णु सहस्रनाम पाठ: करेगा की जीवन समस्याओं का समाधान

    Fall in love with life; even defeat is beautiful when played with a smile.

    जीवन से इश्क करो, हार भी खूबसूरत है, जब मुस्कुराते हुए खेला जाए

    The wise bird's efforts were of no avail against the foolish monkeys.

    बुद्धिमान पक्षी की मूर्ख बंदरों के आगे एक न चली

    An Exemplar of Tolerance: The Unique Encounter Between Saint Dadu and the Daroga

    सहनशीलता की मिसाल: संत और दरोगा की अनोखी मुलाकात

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading