Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 21
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ज़रा हटके

    क्या आप जानते हैं कि रसोई गैस से बदबू क्यों आती है?

    ShagunBy ShagunAugust 7, 2021 ज़रा हटके No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 748

    जैसा कि हम सभी लोगों को यह जानकारी है कि हमारे देश के ज्यादातर घरों तक खाना पकाने के लिये गैस का इस्तेमाल होने लगा है, आमतौर पर गांव के अधिकतर घरों में खाना पकाने के लिए गैस का ही प्रयोग हो रहा है।

    खाना पकाने के सन्दर्भ में, गैस स्टोव है जिसमें ऊष्मा के लिये आग पैदा किया जाता है जिसके लिये हम प्राकृतिक गैस, प्रोपेन, ब्यूटेन, द्रवीकृत पेट्रोल गैस या कोई अन्य ज्वलनशील गैस का प्रयोग करते है। गैस के उपयोग के पहले खाना पकाने के ईंधन के रूप में कोयला, लकड़ी या मिट्टी का तेल जैसे पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों का ईंधनों के रूप में उपयोग होता था। सबसे पहले वर्ष 1820 के दशको में भारतीय शहरी घरों में गैस स्टोव का उपयोग होना आरम्भ हुआ।

    यहां यह मुद्दा नही है कि पहले हमारे घरों में किस चीज से खाना बनाया जाता था। बल्कि विकास के साथ साथ किस तरह से हमारे घरों में खाने को पकाने ले लिए गैस का उपयोग ईंधन स्वरूप किया जाने लगा जिससे हमारे रोजमर्रे की जिंदगी पहले से अधिक आसान हो गई, लेकिन यहां यह प्रश्न है कि हमारे घरों में उपयोग होने वाले रसोई गैस इतनी बदबूदार क्यों होती है?

    हमारे देश की बहुत बड़ी जनसंख्या वाली आबादी वर्तमान समय में LPG यानि रसोई गैस पर ही खाना बनाने का काम करती है। वैसे तो देश के शहरी इलाकों में रसोई गैस का इस्तेमाल काफी लम्बे समय से होता चला आ रहा है लेकिन देश के ग्रामीण अंचलों में इसकी पहुंच ने न केवल ग्रामीण महिलाओं को कई तरह की सुविधाएं मिली बल्कि घर का वातावरण भी लकड़ी चूल्हे के धूएं से सुरक्षित हो गया। इस समय देश के कई इलाकों में तो रसोई गैस को पाइपलाइन के माध्यम से उपभोगता के घर तक पहुँचाने का काम भी किया जा रहा है, जिसे PNG (Piped Natural Gas) के नाम से जानते है। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि रसोई गैस ने हमारे देश के लोगों की जीवन स्तर को ऊंचा उठा कर बहुत सुगम कर दिया है। हालांकि, यह रसोई गैस सुविधाजनक होने के साथ-साथ कभी-कभी दुर्घटनाओं को आमंत्रित करते है।

    रसोई गैस जो कि पूरी तरह से गंधहीन होती है यदि आपके घर में भी रसोई गैस का इस्तेमाल किया जा रहा है तो आपने भी ध्यान जरूर दिया होगा कि रसोई गैस से उच्च क्षमता वाली दुर्गंध या बदबू आती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रसोई गैस से यह बदबू क्यों आती है? जबकि LPG पूरी तरह से रंगहीन और गंधहीन होती है दरअसल सच्चाई यह है कि रसोई गैस अत्यधिक ज्वलनशील होने के कारण आपके और हमारे परिवार के साथ ही साथ हमारे आसपास रहने वाले लोगों की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है।

    गैस सिलिंडर पर लगे रेगुलेटर से या कीसी अन्य कारणवश गैस के रिसाव होने का पता लगाने के लिए गैस में कुछ रासायनिक यौगिक मिलाया जाता है।
    रसोई गैस से होने वाले नुकसान से बचने के लिए उत्पादन के समय इनमें मर्कैप्टन (Mercaptan) नाम का एक विशेष रसायन को मिलाया जाता है। इस रसायन के मिले होने के कारण ही रसोई गैस में उच्च क्षमता वाली गंध आती है।  इस गंध के कारण ही गैस के रिसाव होते ही इसका पाता सबको लग जाता है और हम तुरंत जरूरी उपाय कर एक बड़े पैमाने पर होने वाले क्षति को रोक सकते हैं।

    • जी के चक्रवर्ती

    Shagun

    Keep Reading

    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    'Take 5 lakhs, just save my brother...' Kanwariya swept away by the Ganga's strong current; brother stood on the bank, pleading desperately.

    ‘5 लाख ले लो, बस मेरे भाई को बचा लो…’ गंगा की तेज धार में बह गया कांवड़िया, किनारे खड़ा भाई गिड़गिड़ाता रहा

    Iron rod pierces 3-year-old Kartik’s head; private hospital demanded ₹15 lakh... KGMU doctor saved his life for just ₹25,000.

    3 साल के कार्तिक के सिर में घुसी लोहे की रॉड, निजी अस्पताल ने मांगे 15 लाख… KGMU के डॉक्टर ने सिर्फ 25 हजार में बचाई जान

    Lost a leg, but not the spirit! Undertaking the Kanwar Yatra with a prosthetic leg.

    एक पैर गंवाया, हौसला नहीं! कृत्रिम पैर से कर रहे हैं कांवड़ यात्रा

    Voyager's Discovery and the Cosmic Shivling

    वॉयेजर की खोज और ब्रह्मांडीय शिवलिंग

    Husband unable to bear the shock of wife's death; collapses and dies while applying vermilion.

    पत्नी की मौत का सदमा सहे न सका पति, सिंदूर भरते हुए तोड़ा दम

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A melodious stream of devotional songs flows in Bappa's court; devotees are writing letters to the 'King of Wishes' to seek blessings.

    बप्पा के दरबार में बही भजनों की सुरधार, ‘मनौतियों के राजा’ से चिट्ठी लिखकर मन्नत मांग रहे भक्त

    September 20, 2026
    UPWJU State Executive Committee Reconstituted: Senior Journalist Ajay Trivedi Appointed New State General Secretary

    यूपीडब्लूजेयू की प्रदेश कार्यसमिति का पुनर्गठन: वरिष्ठ पत्रकार अजय त्रिवेदी बने नए प्रदेश महामंत्री

    September 20, 2026
    Buzz in the IPO market: Will the public issues of Elevate Campus and Vermora Granito launch next week?

    आईपीओ बाजार में हलचल: एलिवेट कैंपस और वर्मोरा ग्रैनिटो के पब्लिक इश्यू अगले हफ्ते होंगे लॉन्च?

    September 18, 2026
    Grand ceremony in Sarojini Nagar in honor of retired teachers; 12 educators receive special recognition.

    सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में सरोजिनी नगर में भव्य समारोह, 12 गुरुजनों को मिला विशेष आदर

    September 18, 2026

    कंसाई नेरोलैक पेश करते हैं “नूर-ए-कश्मीर”

    September 18, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading