Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 15
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    अपने निजी जीवन को निजी रखते थे नामवर सिंह

    By February 22, 2019 Current Issues No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 526

    नामवर सिंह -1926 -2019

    नामवर सिंह के पूरे व्यक्तित्व को अगर देखें तो वह एक ऐसे व्यक्ति नज़र आते हैं जिसका मुंह हमेशा खुला हुआ, हाथ हमेशा उठे हुए, पैर हमेशा सफ़र में हैं. और इस प्रक्रिया में ऐसे अवसर अनेक हैं जब वह मार्क्सवाद की नैतिकता को आहत करते रहे. जबकि वह प्रतिभा-पुंज, प्रखर बौद्धिक, प्रबुद्ध आलोचक, तलस्पर्शी विश्लेषक, अद्भुत वक्ता रहे… यह नामवर सिंह के चाटुकार और प्रशंसक ही नहीं, उनके विरोधी भी स्वीकार करते हैं.”

    नामवर जी की खूबी रही कि वे अपने निजी जीवन को निजी रखते थे और उसको कभी सार्वजनिक बहस में नहीं आने देते थे। निजी के वे ही पहलू सामने आते हैं, जो सार्वजनिक कर्म का हिस्सा रहे हैं। निजी और पब्लिक में नामवरजी का यह संतुलन देखने योग्य था। नामवरजी ने बड़े ही तरीके से दिल्ली में कुछ साल पहले हुए एक कार्यक्रम में बताया कि वे कैसे पढ़े, उन्होंने किससे भाषा सीखी, किनका उनके ऊपर असर था। साथ ही बेबाकी के साथ यह भी बताया कि किस तरह उन्होंने तीन सप्ताह के अंदर भारत भूषण अग्रवाल के कहने पर ‘‘कविता के नये प्रतिमान’ किताब लिखी, जिसे बाद में साहित्य अकादमी से पुरस्कृत किया गया।

    उन्होंने साफ कहा कि यह किताब तो मैंने साहित्य अकादमी पुरस्कार के लिए लिखी थी। नामवरजी की इस घटना से मुझे यह सवाल उठाने की इच्छा हो रही है कि हम कैसे जीएं? और किस तरह जीते रहे हैं? हर लेखक को इन दोनों सवालों को अपने तरीके से खोलना चाहिए। नामवरजी कैसे जीए? सवाल का हल कैसे निकाला, इसका उत्तर उनके लंबे दैनिन्दन जीवन में फैला हुआ है, जिनमें अनेक बातें हैं जिनको सीखने की जरूरत है। मसलन; भाषा पर उनका जो अधिकार है वह चीज सीखने की है। वे बेहतर हिंदी गद्य लिखते और बोलते हैं। उदात्त, उत्तेजक और मधुर काव्यात्मक गद्य के उन्होंने बेहतरीन मानक बनाए हैं। इसके अलावा, निजी जीवन में वे भ्रष्ट नहीं रहे हैं। उनके ऊपर पक्षपात और आत्मगत फैसले लेने के आरोप लगते रहे हैं और हो सकता है; इनमें से कई फैसले गलत रहे हों, लेकिन वे निजी तौर पर भ्रष्ट नहीं थे।

    बौद्धिक ईमानदारी का उन्होंने भरसक पालन किया। ज्ञान को पढ़कर हासिल करना और अपडेट रखना उनकी खास विशेषता थी। इसके अलावा, उनकी जीवनशैली संगठित और सुनियोजित रही है। इसमें सुबह चार बजे उठना, पढ़ना और टहलना नियमित कार्य था। कोई भी घर आए तो आने देना, कोई भी बुलाए तो उसके कार्यक्रम में जाना यह उनकी मिलनसारिता के गुण हैं। वे निजी तौर पर कभी किसी से खराब नहीं बोले, चाहे वह जितना ही खराब बोलता रहा हो। व्यवहार में उदात्तता को नामवरजी ने जिस तरह ढाला, वह सीखने लायक चीज है। नामवरजी के जीवन की धुरी उदात्त व्यवहार और उदार मूल्यों से बनी थी। इसमें गांव के किसान का बोध है, इसमें महानगरीय जीवन की ध्वनियां हैं और इसमें ग्लोबल नागरिक का विश्वबोध भी है। वे लोकल और ग्लोबल एक ही साथ नजर आते थे।

    पहनावे और जीवनशैली में लोकल और नजरिए में ग्लोबल या यों कहें खांटी मार्क्‍सवादी की तरह विश्वदृष्टि से ओतप्रोत नजर आते रहे थे। नामवरजी के आसपास या दूर रहने वाले लोग यह सोचते थे कि वे अपने छात्रों को रचते रहे हैं, बनाते रहे हैं, लेकिन सच यह नहीं है। नामवरजी ने किसी को नहीं बनाया। निर्मिंत करना उनकी पद्धति और नजरिए का अंग कभी नहीं रहा था। यह बात मैं इसलिए उठा रहा हूं क्योंकि अनेक लोग यह सवाल उठाते रहे हैं कि नामवरजी ने क्या निर्मिंत करके दिया? कैसा विभाग दिया? कितने मेधावी तैयार किए? असल में, नामवरजी ने हमें यह बताया कि कैसे जिएं। इससे यह निष्कर्ष न निकालें कि वे निर्मिंत करते रहे हैं। किताब कैसे पढ़ें? किताबों और जीवन के विविध आयामों से जुड़े सवालों को कैसे देखें? यह उनकी अकादमिक शिक्षा का हिस्सा है। एक अच्छे शिक्षक का काम है बताना, समझाना, न कि निर्मिंत करना।

    परिवार, परंपरा, साहित्य, कला, राज्य, पति-पत्नी संबंध, प्रेम, राजनीति आदि के विभिन्न जटिल पक्षों को वे विभिन्न बहानों के जरिए छात्रों के सामने रखते रहे थे। इसमें ही जीवन जीने की कला के सूत्र भी देते रहे हैं। इस समूची प्रक्रिया में सवाल यह भी उठा कि हम ज्ञान के लिए जी रहे हैं या सामाजिक जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए जी रहे हैं? किसके लिए पढ़ रहे हैं? ज्ञानार्जन के लिए या समाज को बदलने के लिए? नामवरजी का एक ही उत्तर होता था कि शिक्षा का लक्ष्य है सामाजिक परिवर्तन न कि ज्ञानार्जन। कैसे जिएं और कैसे मरें, यह कला हमें सामाजिक परिवर्तन की प्रक्रिया में शामिल होकर सीखनी चाहिए। नामवर सिंह धर्मनिरपेक्ष और उदारवादी आलोचक हैं।

    आलोचना में इस परंपरा की नींव रवीन्द्रनाथ नाथ टैगोर ने रखी। उनकी आलोचना का मुख्य क्षेत्र वर्तमान समाज और आधुनिक साहित्य है। वे हिंदी के कम्प्लीट आलोचक हैं, आलोचक होने के लिए बेहतरीन भाषाशास्त्री होना जरूरी है, वे अकेले ऐसे आलोचक हैं, जिनकी बुनियाद भाषाविज्ञान ने बनाई। आज जो मौजूद है और जो होना चाहिए, इसके बारे में फर्क करने का विवेक आलोचक में होना जरूरी है। ऐसा करने के लिए आपको यथार्थ को जानना जरूरी है। यही वह प्रस्थान बिंदु है, जहां से उनके लेखन और कर्म को देखा जाना चाहिए। नामवर सिंह ने आलोचना में बार-बार जोखिम उठाया है, आलोचना में नये का प्रवेश जोखिम उठाए बिना नहीं होता। इसलिए उनके साहस की बार-बार प्रशंसा हुई। साहस का अर्थ है-समझौताहीन अवधारणाओं को प्रस्तुति। अपनी इसी शैली के कारण वे जनप्रियता बनाए रखने में सफल रहे हैं। वे बार-बार कहते थे हमें यथार्थ समझना चाहिए और पाठ को भी समझना चाहिए। उनकी कठिनाइयों को समझना चाहिए। इसके बाद उसे लागू करने का पूरी तरह साहस होना चाहिए। वे पेशेवर आलोचक की तरह सोचते, बोलते और लिखते थे। वे जो सोचते,उसे लागू करने की क्षमता रखते थे।

    नामवरजी पर बातें करते समय उनके आलोचक और बाग़ी भाव की खूब बातें उनके जीवनकाल में होती रही हैं, लेकिन जो बात उनकी रचना से लेकर व्यवहार तक फैली है और जिसका ज़िक्र नहीं होता-वह है उनका मानवाधिकारवादी नज़रिया। नामवरजी स्वभाव से मानवाधिकारों के कट्टर पक्षधर रहे और इस कारण वे अनेक बार मार्क्‍सवादी विचारधारा का भी अतिक्रमण कर जाते हैं। आपातकाल की चूक के अलावा, वे समूचे जीवनकाल मानवाधिकारों के पक्ष में बोलते-लिखते रहे।

    उनकी समीक्षा को मार्क्‍सवाद की कसौटी पर कसने की बजाय मानवाधिकार के पैमानों पर देखा जाए तो ज्यादा बेहतर परिणाम सामने आ सकते हैं। वे जीवन की निरंतरता को साहित्य की निरंतरता में खोजते थे, जिसे वे परंपराओं की खोज कहते रहे थे। उनका मानना था कि भारत में एक नहीं अनेक परंपराएं हैं। परंपरा की खोज का अर्थ मृत तत्वों की खोज करना नहीं है, बल्कि जीवंत तत्वों की खोज करना है। यही वह बिंदु है, जहां से वे जीवंत के साथ जुड़ने का नज़रिया देते हैं। जीवन जीने की कला का एक नया मंत्र देते हैं कि जीना है तो जीवंत रहो और जीवंत से जुड़ो। 

    • जगदीश्वर चतुव्रेदी से साभार  

    Keep Reading

    Is God helpless, or is it our understanding? A new theory of hurt sentiments.

    ईश्वर असहाय या हमारी समझ? आहत भावनाओं की नई थ्योरी

    People grappling with the unending problem of adulteration.

    मिलावट की अंतहीन समस्या से झूझते लोग

    दोस्त : इस ज़माने में दोस्ती ले – दे के बची है थोड़ी-बहुत

    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    Tribute and Discussion Session at RLD Headquarters on Munshi Premchand's Birth Anniversary

    मुंशी प्रेमचंद जयंती पर रालोद मुख्यालय में श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी

    Dreams buried in the silence of hospitals

    अस्पतालों की खामोशी में दफन होते सपने

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    AIM Congress 2026 से पहले AIM Global Foundation का भारत दौरा, UAE-भारत निवेश बढ़ाने पर जोर

    August 14, 2026
    UP's stellar performance on GeM: Three national awards alongside ₹1 lakh crore in procurement.

    जेम पर यूपी का शानदार प्रदर्शन, ₹1 लाख करोड़ खरीद के साथ तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

    August 11, 2026
    Rajasthani Film ‘Omlo’ Makes Waves on OTT, Reaches 120+ Countries and Claims No. 1 Spot

    राजस्थानी फिल्म ‘ओमलो’ का ओटीटी पर जलवा, 120 देशों तक पहुंची कहानी

    August 11, 2026
    The Mystery of Lord Shiva's Rudra Form: When Peace Becomes a Support for Unrighteousness

    भगवान शिव के रूद्र रूप का रहस्य: जब शांति अधर्म का सहारा बने

    August 11, 2026
    A courtroom battle of truth, power, and conspiracy—‘Article 25’ is ready.

    सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग -‘आर्टिकल 25’ तैयार

    August 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading