Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 10
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ताजा खबर

    बाल संग्रहालय में आया बच्चों की किताबों का खजाना

    ShagunBy ShagunMarch 6, 2021 ताजा खबर No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 736

    बाल संग्रहालय चारबाग में लखनऊ बुक फेयर-2021

    लखनऊ, 6 मार्च 2021: परीलोक की या असल ज़िन्दगी की कहानियां, कार्टून, रंगबिरंगी तस्वीरें बच्चों को बहुत लुभाती है। ऐसी अनगिन पुस्तकों का खजाना बाल संग्रहालय चारबाग में चल रहे पुस्तक मेले में आया है। कल शाम उद्घाटित हुए मेले में आज सुबह से ही चहल पहल और बच्चों-युवाओं की गतिविधियां प्रारम्भ हो गयी थीं। मेले में आज पुस्तक प्रेमी लेखकों से भी रूबरू हुए। निःशुल्क प्रवेश वाला आत्मनिर्भर भारत थीम पर केन्द्रित यह मेला यहां 14 मार्च तक चलेगा।

    पुस्तक मेले में बच्चों को अनेक ढंग से संस्कारित करने वाली और प्रेरक व्यक्तित्वों पर ढेर सारी किताबें हैं। नेशनल बुक ट्रस्ट के स्टाल में कहानियों में चालाक किसान और चार ठग, जैनेन्द्रकुमार की तीन कहानियां, पांच दोस्त, लाल पतंग और लालू, बोलती डिबिया, रेल चली जैसी किताबें हैं।

     

    चिल्ड्रेन बुक ट्रस्ट के स्टाल में शिशुओं से लेकर बड़े होते बच्चों के लिए विविध विषयों के संग कविता-कहानियों की बेशुमार किताबें हिन्दी व अंग्रेज़ी भाषा में हैं। इनमें स्वच्छता, विज्ञान और पर्यावरण जैसे विषय भी शामिल हैं। प्रकाशन विभाग के स्टाल में सयानी मुनिया, रोबोट की शादी, सात सुरों का मेला, ब्लैक ब्यूटी सांची की गुड़िया, माउण्ट एवरेस्ट की गाथा, बनवासी बच्चे जैसी अनेक किताबें तो हैं ही; यहां 25 रुपये की मासिक बाल पत्रिका बाल भारती का हाल का अंक भी बिक रहा है।

    प्रकाशन संस्थान दिल्ली के स्टाल पर जातक कथाएं, हितोपदेश, पंचतंत्र, तेनालीराम ओर लोककथाओं की पुस्तकें हैं। राजकमल के स्टाल पर गोपाल गौड़ की अनोखी दुनिया, मुल्ला नसीरुद्दीन व गोनू झा की अनोखी दुनिया जैसी रोचक बाल किताबें हैं। रीतेश बुक के स्टाल पर कलरिंग और अन्य बालोपयोगी साहित्य है। स्टारडम के स्टाल पर भी बच्चों की किताबें खूब हैं।

    संयोजक मनोज सिंह चंदेल ने बताया कि हम अनेक गतिविधियों को मेले में शामिल कर इसे विविधता भरा रूप दे रहे हैं। आज सुबह से ही यहां विश्वम महोत्सव की गतिविधियां प्रारम्भ हो गयी थीं। आज यहां जीतेश श्रीवास्तव के संचालन में एसआरएम पब्लिक स्कूल, नृत्यांगन पर्फामिंग इंस्टीट्यूट के बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इसके अलावा इंटर-कॉलेज पोस्टर प्रतियोगिता, ओपन माइक सत्र, प्रदर्शनी टॉक शो इत्यादि का आयोजन भी किया गया।

    लेखक हमारे बीच कार्यक्रम में अवध पर सर्वाधिक पुस्तकें लिखने वाले इतिहासविद् डा.योगेश प्रवीन पुस्तक प्रेमियों से रूबरू हुए। उनके साथ ही अवध के एक और जानकार लेखक रवि भट्ट भी पाठकों की जिज्ञासाओं के बीच मंच पर रहे। इन दोनों रोचक ढंग से नवाबों के रहन सहन और उनकी बनाई इमारतों और संस्कृति के बारे में बताया। संचालन आलोक पराड़कर ने किया। साथ ही लोगों के सवालों के जवाब भी दिए। देर शाम यहां आयोजित कवि सम्मेलन में कविताओं की गंूज उठी। मेले में महिला दिवस के अलावा ग्लूकोमा सप्ताह को ध्यान में रखते हुए ऑप्टीकुम्भ आयोजन की तैयारियां जोरों से चल रही है।

    लखनऊ बुक फेयर 2021 के एसोसिएट्स प्रसार भारती-आकाशवाणी, रेडियोसिटी, मोतीलाल मेमोरियल सोसाइटी, विजय स्टूडियो, ऑर्गेनिक इंडिया, किरण फाउण्डेशन, ज्वाइन हैण्ड्स फाउण्डेशन, ऑरिजिंस, सेफ एक्सप्रेस, विश्वम फाउण्डेशन, जकसन, समाग्रा, स्टार टेक्नोलॉजीज, चोकामोर हैं।

    #बाल संग्रहालय चारबाग में लखनऊ बुक फेयर-2021
    Shagun

    Keep Reading

    Raja ka Aaina (The King's Mirror): The King's Mirror is no ordinary mirror.

    राजा का आईना : राजा का आईना कोई साधारण आईना होता नहीं

    The wise bird's efforts were of no avail against the foolish monkeys.

    बुद्धिमान पक्षी की मूर्ख बंदरों के आगे एक न चली

    Akhilesh Yadav sang the praises of the bicycle in a viral post, highlighting that it is an excellent mode of transport—affordable in price yet immensely useful.

    अखिलेश यादव ने साइकिल की महिमा गाई, पोस्ट वायरल, साइकिल भी है खूब सवारी थोड़े दाम काम दे भारी

    Lucknow: The Fifth 'Bada Mangal' Bhandara Begins Tomorrow—The 'City of Nawabs' to Resound with Chants of Bajrangbali and the Aroma of Rasgullas and Kulfis

    लखनऊ में कल से पांचवां बड़ा मंगल भंडारा: रसगुल्ला-कुल्फी की महक और बजरंगबली के जयकारों से गूंजेगी नवाबों की नगरी

    After the shock, I remembered my responsibilities! Amidst laughter and laughter, a serious message about marriage was conveyed in Lucknow.

    लगा झटका’ तो याद आईं जिम्मेदारियाँ! लखनऊ में हंसी-ठहाकों के बीच साधा शादी का गंभीर संदेश

    But this is Banda, everyone here will melt in the heat of selfishness...

    मगर ये बांदा है, स्वार्थ की गर्मी में यहां सब पिघल जायेंगे…

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में फिर चला डिज्नी का जादू; नए किरदारों के साथ लौटा ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’

    June 9, 2026
    Raja ka Aaina (The King's Mirror): The King's Mirror is no ordinary mirror.

    राजा का आईना : राजा का आईना कोई साधारण आईना होता नहीं

    June 9, 2026
    Health of 4 UP MPs deteriorates during Ladakh visit; Lalganj MP admitted to AIIMS; Afzal Ansari put on oxygen support.

    लद्दाख दौरे पर UP के 4 सांसदों की तबीयत बिगड़ी, लालगंज सांसद AIIMS में भर्ती; अफजाल अंसारी को लगी ऑक्सीजन

    June 8, 2026
    Iran fired 10 ballistic missiles at Israel; all destroyed. Trump’s stern message: "Make a deal now."

    ईरान ने इज़राइल पर दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें, सभी नष्ट; ट्रंप का सख्त संदेश- “अब डील करो”

    June 8, 2026

    बड़े मंगल पर करें ये उपाय सभी दुखों को हर लेंगे हनुमान जी

    June 8, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading