Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 18
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    व्यंग्य: सैनिटाइजर का गंगाजल बनना

    ShagunBy ShagunSeptember 10, 2020 Hot issue No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 608
    अंशुमाली रस्तोगी
    दिन में कितनी दफा अपने हाथों को ‘सैनिटाइज’ कर लिया करता हूं, मुझे खुद नहीं पता। सैनिटाइज करने के बाद लगता है, मैं ‘पवित्र’-सा हो गया! इन दिनों पूरी दुनिया ही ‘पवित्रता का चोला’ ओढ़े हुए है। कहीं जाओ या किसी को बुलाओ अगला पहले हाथों को सैनिटाइज करने को बोलता है। सोचता हूं, जब इतना सैनिटाइज करने के बाद हम 29 लाख पार पहुंच गए, जो न किया होता तब क्या हाल होता? अजी, हाल-वाल कुछ नहीं होता, लोगों की जिंदगी ऐसे ही कट रही होती, मस्त। मन में आया तो मास्क चढ़ा लिया, वरना कोई बात नहीं। बाजारों में भीड़ बेइंतहा है। सोशल डिस्टेंसिंग सुनने और अखबारों में पढ़ने में बहुत अच्छा लगता है, परंतु जब इससे सामना होता है, होश फाख्ता हो जाते हैं। सैनिटाइजर तो हमारे लिए ‘भ्रम’ मात्र है, बाकी हमसे बड़ा ‘खलीफा’ दुनिया में कोई नहीं। हम ईश्वर से नहीं डरते, कोरोना से क्या खाक डरेंगे! अब कोरोना भी मुझे ‘भ्रम’-सा लगने लगा है।
    अक्सर शादियों में मुफ्त का खाना देख जैसे हम ‘टूट’ पड़ते हैं, इन दिनों सैनिटाइजर की शीशी देखकर हमारा हाल वही होता है। सैनिटाइजर कहीं रखा मिल जाए फिर तो लोग चाहते हैं उसी वक़्त उससे नहा लें। वो तो ‘खतरा’ पीने में है अगर न होता तो शायद पी भी लेते। आलम यह है, जिस घर में सैनिटाइजर नहीं, उसे हम ‘हेय दृष्टि’ से देखने लगे हैं। पूछते हैं उससे कि आप सैनिटाइजर क्यों नहीं रखते? मतलब यहां भी धौंस!
    कोरोना फुर्सत में कभी न कभी सोचता अवश्य होगा कि मैं हिंदुस्तान आकर गलत फंस गया। यहां लोग मुझे सिरियसली लेते ही नहीं। मेरी इज्जत नहीं करते। मुझे कहीं भी, कभी भी दुत्कार देते हैं। सरकार, प्रशासन, पुलिस कह रही है- भइया मास्क पहन लो। लेकिन नहीं, भइया कहने-समझाने वाले पर ही चौड़े हो जाते हैं। तो, कुछ ऐसे भी हैं कि हाथ धो-धोकर पड़ोसी तक का टैंक खाली किए दे रहे हैं। इतना सैनिटाइज करते हैं कि कभी-कभी डर-सा लगता है, नक्शेबाजी में कहीं पी-पा न लें। साधु, भांति-भांति के लोग।
    ‘आपदा में अवसर’ खोजने वालो ने सैनिटाइजर का मजबूत बाजार बना लिया है। क्या मिठाई, क्या परचूनी, क्या दूध-दही की दुकान हर जगह सैनिटाइजर दबाकर बिक रहा है। शीशी में अगर ‘नीला शर्बत’ घोलकर रख दिया जाए तो लोग उसे भी सैनिटाइजर समझ खरीद लेंगे। सैनिटाइजर ने बहुतों को ‘आत्मनिर्भर’ बना दिया है इस मुल्क में। लोकल में वोकल हुए जा रहे हैं सब।
    मन में विचार है कि नौकरी छोड़कर क्यों न मोहल्ले में सैनिटाइजर की दुकान खोल लूं! मौका देखकर चौक मारने में कोई हर्ज नहीं। क्या पता सैनिटाइजर बेचते-बेचते एक दिन मैं खुद की ‘सैनिटाइजर कंपनी’ खड़ी कर लूं। किस्मत और लोटे को पलटते देर नहीं लगती पियारे। कल को यह भी हो सकता है कि मैं अपनी कंपनी का शेयर भी लिस्ट करवा लूं, एक्सचेंज में। फिर तो ठाठ ही ठाठ होंगे मेरे। कुछ ही दिनों में ‘सैनिटाइजर किंग’ कहलाया जाने लगूंगा मुल्क में।
    लुत्फ यह है, जिन्हें कल तक सैनिटाइजर की इस्पेलिंग भी न आती थी, आज वे सैनिटाइजर पर हर कहीं ज्ञान फेंकते हुए दिख-मिल जाते हैं। सैनिटाइजर से कोरोना कितना पस्त हुआ, मैं नहीं जानता, पर कमाई का अच्छा जरिया बन चुका है। हींग लगे न फिटकरी रंग चोखा; शायद इसी को कहते हैं।
    रात-दिन सैनिटाइजर पर फोकस कर रहा हूं। पूरी दुनिया मुझे सैनिटाइजर में घुली-धुली नजर आ रही है। लोग उधार मांगकर सैनिटाइजर ले रहे हैं। अन्न की जगह सैनिटाइजर ने ले ली है। कल को हो सकता है कोई ऐसा ‘चमत्कारी सैनिटाइजर’ बाजार में आ जाए, जिसे आटे-सब्जी में मिलाया जा सके। नोट तो सैनिटाइज हो ही रहे हैं, हो सकता है, वोट भी सैनिटाइज होकर पड़ने लगे। सैनिटाइज नेता देश में पैदा होने लगें।
    कोरोना काल निपटने के बाद दुनिया कितनी बदलेगी कह नहीं सकता पर सैनिटाइजर लोगों की जिंदगी से ‘जौंक’ की तरह चिपक जाएगा। पूरा विश्व ही सैनिटाइजर की नदी में गोते लगाने लगेगा। हर ओर ‘पवित्रता’ बिखरी पड़ी होगी। सैनिटाइजर ‘गंगाजल’ सरीखा बन जाएगा।

    Shagun

    Keep Reading

    Is God helpless, or is it our understanding? A new theory of hurt sentiments.

    ईश्वर असहाय या हमारी समझ? आहत भावनाओं की नई थ्योरी

    दोस्त : इस ज़माने में दोस्ती ले – दे के बची है थोड़ी-बहुत

    Tribute and Discussion Session at RLD Headquarters on Munshi Premchand's Birth Anniversary

    मुंशी प्रेमचंद जयंती पर रालोद मुख्यालय में श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी

    देह से परे, आत्मा के समीप; एक निष्काम प्रेम-यात्रा

    Enough of 'Mann Ki Baat' (talk from the heart); now, O Ruler, speak of 'Jan Ki Baat' (the voice of the people)!!

    मन की बात बहुत हुई, अब जन की बात करो राजन्!!

    Give up the insistence on a hunger strike; instead, wage a long-term struggle to change the system.

    अनशन की जिद छोड़ें, सिस्टम बदलने के लिए लम्बा संघर्ष करें

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Farmers' gathering held in Gokhwal village against forced land acquisition.

    जबरिया हो रहे भूमि अधिग्रहण के खिलाफ गोखवल गाँव में लगी किसान चौपाल

    August 17, 2026
    Homefoil has launched a new campaign with Kareena Kapoor Khan.

    होमफॉइल ने करीना कपूर खान के साथ नया कैंपेन लॉन्च किया

    August 17, 2026
    Heavy rains in UP cause 11 rivers to swell; roads in Lucknow turn into ponds.

    यूपी में भारी बारिश से 11 नदियां उफान पर, लखनऊ में सड़कें तालाब बनीं

    August 17, 2026
    Fed grain to a peacock, gave fodder to a cow... PM Modi shared a video ahead of the Red Fort event.

    मोर को दाना खिलाया, गाय को चारा दिया… पीएम मोदी ने लाल किले से पहले वीडियो साझा किया

    August 17, 2026
    Shiva will play Aurangzeb in ‘Nissa’, while Hemant Birje will portray Mir Bakshi.

    ‘निस्सा’ में शिवा बनेंगे औरंगजेब, हेमंत बिरजे निभाएंगे मीर बख्श

    August 17, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading