Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    बाबू जी सब्जी ले लीजिये आज किसी ने मेरी सब्जी नही खरीदी?

    By April 30, 2020Updated:May 1, 2020 Featured No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 700

    भगवान् से मुलाकात!

    दोस्तों! संकट की बड़ी घड़ी चल रही है ऐसे में देश में कोरोना वायरस संक्रमण के चलते लॉकडाउन लगा हुआ है बेचारे गरीब क्या सभी लोग बहुत परेशान है। ऐसे में मैं आपको एक छोटी सी लघु कथा सुनाता हूं। एक बार की बात है। भगवान बजरंगबली जी पृथ्वी पर एक मनुष्य का रूप धारण कर रास्ते में जा रहे थे। वह भगवान श्री राम का नाम जप रहे थे।

    रास्ते में एक सब्जी वाला जा रहा था। उसने भगवान् रूपी साधारण से दिख रहे व्यक्ति से कहा- बाबू जी नमस्कार!

    भगवान जी ने उसकी बात का जवाब देते हुए कहा-नमस्कार!
    बाबू जी सब्जी ले लीजिये आज किसी ने मेरी सब्जी नही खरीदी? सब्जी वाले ने कहा।

    इस पर उन्होंने कहा कि ‘अरे मैं तो ब्रह्मचारी हूं मेरी तो शादी भी नहीं हुई है और मैं सब्जी लेकर क्या करूंगा मैं तो फल -फूल खाकर और भगवान् का भजन कर दिन बिताता हूं। भगवान की पूजा करना ही हमारा परम धर्म है।

    बाबू जी ऐसा ना कहिए! हर व्यक्ति आप जैसा मिलेगा तो मेरी सब्जी फिर कौन खरीदेगा। सब्जी वाले ने कहा।

    इस पर भगवान् जी ने कहा ‘अरे तुम उदास क्यों होते हो! तुम मेहनती और ईमानदार हो और मेहनत और ईमानदारी से जो बेचोगे तो तुम्हारी सारी सब्जी बिक जाएंगी।

    उन्होंने उसे समझाते हुए कहा कि देखो अभी आधा दिन ही बीता है और इलाके का अभी तो तुमने आधा ही रास्ता पार किया है अभी तो दिन का दूसरा पहर यानि शाम का पहर बाकी है। हिम्मत मत हारों! तुम जैसे ही धीरे-धीरे आगे जाओगे, तुम्हारी सारी सब्जियां बिक जायेंगी, और ऐसा भी हो सकता है कि आगे तुम्हारी साड़ी सब्जियां भी कम पड़ जाएँ!

    ऐसा कैसे हो सकता है बाबूजी! आप मेरा दिल रखने के लिए ऐसा बोल रहे हैं।

    जय सिया राम! जय सिया राम!! कुछ ऐसा ही समझ लो मान्यवर!

    तुम जाओ और भगवान का नाम लो और आगे बढ़ो, देखो तो क्या होता है हिम्मत मत हारों!

    सब्जीवाला उनको प्रणाम कर आगे बढ़ गया और सब्जी ले लो, सब्जी ले लो कहकर बोलने लगा। वह चलता जा रहा था लेकिन उसकी कोई सब्जी खरीद नहीं रहा था। वह बड़ा निराश हो गया था कि अचानक एक मोड़ पर एक कॉलोनी दिखाई दी तो उसने सोचा कि यहां भी कोशिश करके देख लेता हूं!

    तभी उसको किसी महिला ने आवाज दी कहाँ जा रहे हो, सब्जी तो देते जाओ!
    सब्जी वाले ने कहा- हाँ हां बहन जी बिलकुल! सब्जी बिकते देख वह मन ही मन खुश हो गया।
    इसके बाद वहां कई महिलाएं और आ गयीं और उसकी सब्जी खरीदी।

    एक महिला ने कहा -अरे वाह! तुम्हारे पास तो बहुत ताज़ी अच्छी सब्जी है सबसे अच्छी बात यह है कि ऐसी विषम परिस्थिति में भी तुम ईमानदारी से सब्जी बेच रहे हो और एक भी ज्यादा पैसा वसूल नहीं रहे हो! पर ये क्या तुम्हारी सब्जी तो कम पड गयी?

    तुम और सब्जी लाओ अभी हमें और हमारे पड़ोसियों को और भी सब्जी की जरुरत है!

    सब्जी वाले ने कहा कि बहन जी मैं अभी घर से और सब्जी लेकर लाता हूं और आप सभी के घर में पहुंचा जाता हूं।

    इस दौरान उसे रास्ते में मिले उस व्यक्ति की सारी बाते याद आ गयीं जिन्होंने कहा था की सब काम ईमानदारी से करना कोई पैसा फिजूल न लेना, सकारात्मक परिणाम मिलेंगे! चलते चलते उसने उन्हें मन ही मन में उन्हें धन्यवाद दिया और फिर वह रास्ते भर भगवान् का नाम लेता चला गया।

    !!जय श्रीराम जय श्रीराम!!

    • सुशील कुमार 

    Keep Reading

    Play ‘Ghar Ki Murgi’ staged in Lucknow

    लखनऊ में नाटक ‘घर की मुर्गी’ का मंचन

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    the rebel of worry

    फ़िक्र का बाग़ी

    The Mystery of Lord Shiva's Rudra Form: When Peace Becomes a Support for Unrighteousness

    भगवान शिव के रूद्र रूप का रहस्य: जब शांति अधर्म का सहारा बने

    Maa Khaira Bhavani had appeared in the form of a divine beam of light.

    ज्योति पुंज के रूप में प्रकट हुईं थीं माँ खैरा भवानी

    Is God helpless, or is it our understanding? A new theory of hurt sentiments.

    ईश्वर असहाय या हमारी समझ? आहत भावनाओं की नई थ्योरी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    August 22, 2026
    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    August 22, 2026

    कोरिया इंडस्ट्री एक्सपो (KoINDEX) 2026 का 27 अगस्त को यशोभूमि में होगा शुभारंभ

    August 22, 2026

    गलगोटियास विश्वविद्यालय ने Microsoft के सहयोग और byteXL द्वारा संचालित उद्योग-एकीकृत AI एवं ML डिग्री का शुभारंभ किया

    August 22, 2026
    Ayushmann Khurrana's visit to Jalna A message of child safety and a secure childhood.

    आयुष्मान खुराना की जालना यात्रा : बच्चों की सुरक्षा और सुरक्षित बचपन का संदेश

    August 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading