Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, March 16
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    नौनिहालों का भविष्य कबाड़ में बिक रहा है

    ShagunBy ShagunFebruary 23, 2026 Current Issues No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    The future of the children is being sold as scrap.
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 701

    उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से आई यह खबर दिल दहला देने वाली है। सरकारी स्कूलों के बच्चों को मुफ्त बांटने के लिए आईं नई किताबें 2026-27 के सत्र की महज 4 रुपये प्रति किलो के भाव पर कबाड़ी को बेच दी गईं। पुलिस की छापेमारी में कबाड़ी के यहां से 13 हजार से ज्यादा किताबें बरामद हुईं। ये किताबें बच्चों के हाथों में पहुंचने की बजाय रद्दी के ढेर में जा रही थीं। इसके पीछे पूरा सिंडिकेट काम कर रहा था बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कार्यालय के कर्मचारी से लेकर कबाड़ी और उसके साथी तक।

    मुख्य आरोपी आलोक मिश्रा (बीएसए दफ्तर का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी), कबाड़ी दिलशाद अली, शुभांकर गुप्ता और अर्जुन गिरफ्तार हो चुके हैं। तीन अन्य कर्मचारियों जिसमे आशुतोष सिंह, दीपक कुमार और अतुल सिंह को बर्खास्त कर दिया गया है। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी और अकाउंट अधिकारी पर कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है। किताबों से भरा ट्रक उत्तराखंड की ओर जा रहा था, लेकिन लखीमपुर खीरी से वापस मंगवाकर बरामद किया गया।

    The future of the children is being sold as scrap.

    सोचिए, ये किताबें गरीब परिवारों के बच्चों के लिए थीं जिनके पास निजी स्कूल की फीस भरने की हैसियत नहीं। ये बच्चे सरकारी स्कूलों में इसलिए जाते हैं क्योंकि वहां मुफ्त किताबें, मिड-डे मील और बुनियादी सुविधाएं मिलने की उम्मीद होती है। लेकिन यहां तो किताबें ही कबाड़ बन गईं। क्या यह संयोग है या व्यवस्थित लूट? जहां एक तरफ शिक्षा का बजट पहले से ही सीमित है, ऊपर से ऐसे लोग बच्चों के हक की आंखों में धूल झोंक रहे हैं।

    यह मामला सिर्फ भ्रष्टाचार का नहीं, बल्कि गरीब बच्चों के प्रति गहरी उपेक्षा और जलन का भी प्रतीक है। अफसरों और कर्मचारियों के अपने बच्चे शायद अच्छे प्राइवेट स्कूलों में पढ़ते होंगे, जहां किताबें समय पर मिलती हैं। लेकिन सरकारी स्कूलों के नौनिहाल? उनके लिए किताबें भी रद्दी के भाव बिक जाती हैं।

    अब सवाल यह है कि क्या सिर्फ गिरफ्तारियां और निलंबन काफी हैं? नहीं। जरूरत है पूरे मामले की गहन जांच की, दोषियों को कड़ी सजा की और ऐसी हरकतों को रोकने के लिए सख्त निगरानी व्यवस्था की। किताबों की डिलीवरी, स्टॉक और वितरण का डिजिटल रिकॉर्ड होना चाहिए, ताकि कोई गबन न कर सके।शिक्षा हर बच्चे का मौलिक अधिकार है। इसे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ने नहीं देना चाहिए।

    अगर हम नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़ करते रहे, तो आने वाली पीढ़ियां हमें कभी माफ नहीं करेंगी। समय है कि सिस्टम सुधरे, ताकि किताबें कबाड़ नहीं, बल्कि सपनों का आधार बन सकें।

    Shagun

    Keep Reading

    ईरान-अमेरिका टकराव: खाड़ी में बढ़ती आग, विश्व अर्थव्यवस्था पर संकट के बादल

    रसोई गैस संकट : ट्रंप ईरान को सरेंडर कराते रहे, उधर ईरान ने अमेरिका – इजरायल पर हमले किये तेज

    The paradox of the $300 billion refinery deal: How beneficial is Trump and Mukesh Ambani's masterstroke to India's interests?

    ‘तीन सौ बिलियन डॉलर’ रिफ़ायनरी डील का विरोधाभास : ट्रम्प और मुकेश अम्बानी का मास्टरस्ट्रोक भारत के हितों के कितने अनुकूल ?

    क्या ट्रंप की शक्ति-प्रदर्शन की आदत दुनिया को तबाही की ओर धकेल रही है?

    Trump and Netanyahu's dream of a quick victory is shattered, the war drags on and the global economy is faltering.

    ट्रंप और नेतन्याहू का त्वरित जीत का सपना टूटा, युद्ध खिंचता जा रहा और वैश्विक अर्थव्यवस्था चरमरा रही

    'Turnaround' in Bihar politics: Nitish on his way to Rajya Sabha, BJP CM in the offing?

    बिहार राजनीति में ‘पलटी मार’: नीतीश राज्यसभा की राह पर, BJP का CM आने वाला?

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    'Fame Won't Last Forever': Akshay Kumar Opens Up About the Bitter Reality of Stardom

    ‘शोहरत हमेशा नहीं रहेगी’: अक्षय कुमार ने स्टारडम की कड़वी सच्चाई बयां की

    March 16, 2026
    The Cricket 'Mahakumbh' in Kurukshetra! Aakash Chopra Launches the 'Dream Tennis Cricket League' with a Bang!

    कुरुक्षेत्र में क्रिकेट का महाकुंभ! आकाश चोपड़ा ने किया ड्रीम टेनिस क्रिकेट लीग का धमाकेदार आगाज़

    March 16, 2026
    Lucknow Book Fair, Day 3: From Hakim Luqman's Magical Remedies to AI—The Book Fair Transforms into a Popular Picnic Spot!

    लखनऊ पुस्तक मेला दिन 3: हकीम लुकमान के जादुई नुस्खों से लेकर AI तक, किताबों का मेला बना पिकनिक स्पॉट!

    March 16, 2026

    बीबीएयू के एनएसएस विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों ने गांवों में चलाए जागरूकता अभियान

    March 15, 2026
    Grand Finale of the NSS Camp: Empowering Villagers Through the Digital Revolution!

    एनएसएस शिविर का धमाकेदार समापन: डिजिटल क्रांति से ग्रामीणों को सशक्त बनाया!

    March 15, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading