Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 7
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»संपादकीय

    भारत का असली चेहरा : भाईचारा जो आग में भी नहीं जलता

    ShagunBy ShagunNovember 30, 2025 संपादकीय No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    The real face of India: Brotherhood that doesn't burn even in fire
    भाईचारा जो आग में भी नहीं जलता
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 743

    आज के दौर में जब सोशल मीडिया पर नफरत की आंधी चल रही हो, जब हर खबर को धर्म के चश्मे से देखा जा रहा हो, तब भी हिन्दुस्तान की मिट्टी में कुछ ऐसी खुशबू बाकी है जो सदियों से चली आ रही है वो है इंसानियत और भाईचारा। दो ताज़ा घटनाएँ इस सच को फिर से सामने लाती हैं कि भारत वो देश नहीं जो कुछ लोग बताते हैं, बल्कि वो देश है जो कुछ लोग जीते हैं।

    कानपुर के पास एक साधारण रात। स्लीपर बस में अचानक आग लगी। 43 जिंदगियाँ लपटों के बीच फँस गईं। चीखें, धुआँ, मौत करीब आती जा रही थी। बस का गेट आग की चपेट में था, कोई बाहर नहीं निकल पा रहा था। तभी दो नौजवान साहिल खान और पुष्पेंद्र ड्यूटी पर थे, दौड़े। बिना एक पल सोचे बस के अंदर घुस गए। धुएँ में साँस रुक रही थी, आँखें जल रही थीं, लेकिन उन्होंने एक-एक करके सभी को निकाला। दो-दो, तीन-तीन बच्चों को गोद में उठाया। एक गर्भवती महिला को कंधे पर लिया। सिर्फ़ दो मिनट की देर होती तो शायद कोई बचता नहीं। साहिल और पुष्पेंद्र ने साबित कर दिया कि जब बात इंसान बचाने की हो तो न धर्म देखा जाता है, न नाम। सिर्फ़ दिल देखा जाता है।

    The real face of India: Brotherhood that doesn't burn even in fire
    भाईचारा जो आग में भी नहीं जलता

    दूसरी कहानी कश्मीर की वादियों से। कुलदीप शर्मा एक कश्मीरी पंडित, जिन्होंने दशकों का दर्द झेला है। उनके पास जो सबसे कीमती चीज़ थी, अपनी ज़मीन, उसे बिना हिचक उन्होंने मुस्लिम पत्रकार अरफ़ाज़ अहमद को दे दी सिर्फ़ इसलिए क्योंकि अरफ़ाज़ भी इस देश से उतना ही प्यार करता है जितना कुलदीप। उधर फ़ैज़ल नाम के एक मुस्लिम नौजवान ने बिना सोचे गहरे पानी में छलाँग लगा दी ताकि शुभम तिवारी की जान बच जाए। ये वो भारत है जो नफरत करने वालों की समझ से परे है।

    He didn't let go, he didn't even breathe: A tear-jerking example of humanity in Pilibhit
    हाथ नहीं छोड़ा, साँसें भी नहीं छोड़ीं: पीलीभीत में इंसानियत की वो मिसाल जो आँखें नम कर देती है

    ये दोनों घटनाएँ छोटी नहीं हैं। ये वो जीते-जागते सबूत हैं कि हिन्दुस्तान का असली धर्म इंसानियत है। यहाँ मस्जिद हो या मंदिर, गुरुद्वारा हो या चर्च जब कोई मुसीबत आती है तो सबसे पहले इंसान दौड़ता है, हिंदू-मुस्लिम बाद में देखा जाता है। साहिल खान हो या पुष्पेंद्र, कुलदीप शर्मा हो या फ़ैज़ल ये सब एक ही मिट्टी के लाल हैं। इनके खून में गंगा-जमुनी तहज़ीब बहती है।

    https://x.com/i/status/1994741183642571012

    He didn't let go, he didn't even breathe: A tear-jerking example of humanity in Pilibhit
    हाथ नहीं छोड़ा, साँसें भी नहीं छोड़ीं: पीलीभीत में इंसानियत की वो मिसाल जो आँखें नम कर देती है

    आज कुछ लोग धर्म के नाम पर दीवारें खड़ी कर रहे हैं। लेकिन ये दीवारें कागज़ की हैं। असली भारत तो इन कहानियों में बसता है जहाँ आग में भी भाईचारा नहीं जलता, जहाँ दर्द बाँटने के लिए ज़मीन तक कुर्बान कर दी जाती है।जब तक ऐसी कहानियाँ ज़िंदा हैं, तब तक भारत ज़िंदा है। जब तक साहिल और पुष्पेंद्र जैसे नौजवान साँसें थामकर दूसरों की साँसें बचाते रहेंगे, तब तक कोई ताकत इस देश को बाँट नहीं सकती।

    ये है हमारा हिन्दुस्तान।
    ये है हमारा भारत।

    इसे नफरत की आँख से नहीं, मोहब्बत की आँख से देखिए – तब आपको खुद पता चलेगा कि हम कितने खूबसूरत हैं।

    जय हिंद।

    Shagun

    Keep Reading

    अकीदा बनाम अंधविश्वास: पक्के विश्वास और भटकती भीड़ की दास्तान

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Maa Khaira Bhavani had appeared in the form of a divine beam of light.

    ज्योति पुंज के रूप में प्रकट हुईं थीं माँ खैरा भवानी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Eight BJP Rajya Sabha candidates filed their nominations.

    भाजपा के आठ राज्यसभा प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

    October 6, 2026
    Education requires not just academics but also life skills: Sharman Joshi

    शिक्षा में सिर्फ पढ़ाई नहीं, जीवन कौशल भी जरूरी: शरमन जोशी

    October 6, 2026
    5,000 youths in UP to receive AI training; Samsung Innovation Campus 2026 launched.

    यूपी के 5 हजार युवाओं को मिलेगा AI प्रशिक्षण, सैमसंग इनोवेशन कैंपस 2026 शुरू

    October 6, 2026
    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    October 5, 2026
    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    October 5, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading