Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»धर्म»Spirituality

    सबकुछ जैसे ठहर गया

    ShagunBy ShagunApril 9, 2025 Spirituality No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 336

    उस दिन जाने क्यों सरयू का जल उतर गया था इतना कि पैदल ही पार किया जा सके जैसे समूची प्रकृति टकटकी लगाए देख रही हो कि दो साधुजनों के मध्य छिड़े धर्मसंकट के द्वंद में कौन विजयी होता है सबकुछ जैसे ठहर गया था पशु, पक्षी, हवा, नदी, धूप सत्ता नदियों को पार करने के लिए पुल बांधती है प्रेम नदी को ही बांध देता है यह सामान्य आंखों से दिखने वाली वस्तु नहीं थी पर जो देख सकते थे वे देख रहे थे कि भरत अपनी यात्रा के हर डेग पर अपना कद बढ़ाते जा रहे थे साथ चल रहे लोगों का हृदय भरा हुआ था, आंखें बरस रही थीं, प्रेम उमड़ पड़ा था लोग जा रहे थे राम के लिए, पर भरत की साधुता को जी रहे थे समूची प्रकृति जैसे नतमस्तक हो गयी थी उस गृहस्थ सन्यासी के लिए…

    भरत के साथ निकले तीर्थयात्रियों का विशाल दल सरयू पार गया था राम सौभाग्यशाली थे, उनकी यात्रा में उनके आगे उनकी कीर्ति चल रही थी भरत की यात्रा में उनके आगे आगे चल रहा था उनका दुर्भाग्य उनकी अपकीर्ति… भरत की इसी अपकीर्ति ने विचलित कर दिया सरयू पार बसे उस संत को भी जिसे राम के मित्र होने का सौभाग्य प्राप्त था उन्हें लगा भरत राम का अहित करने निकले हैं वह भोला बनवासी अपने लोगों के बीच गरजा हम जानते हैं कि हम महाराज भरत की विशाल सेना से जीत नहीं सकते पर यदि अपने प्रिय के लिए प्राण भी नहीं दे सके तो धिक्कार है मित्रता पर अच्छा भी है, अयोध्या देख ले कि प्रजा राम के साथ जीना चाहती है और राम के लिए मरने को भी उत्सुक है धनुही उठा लो साथियों युग-युगांतर की सत्ता को याद रहे कि राम के लिए यह धरा अनन्त काल तक लड़ती रहेगी जीतती रहेगी

    निषाद कुल के किसी बुजुर्ग ने कहा अरे रुक जा रे बावले भरत राम के भाई हैं तुम्हारे राम के भाई… क्षण भर के लिए उस देवता का संगत पा कर हम जैसे गंवारों को धर्म का ज्ञान हो गया फेर वे तो उनके साथ ही पले बढ़े हैं एक बार उनसे मिल कर तो देख, भक्त का क्रोध तनिक शांत हुआ शीश झुका कर बोले” हो सकता है काका मैं सहज देहाती मानुस इतनी बुद्धि नहीं है चलो मैं पहले उनसे मिल कर आता हूँ…”गुह आगे बढ़े अकेले निहत्थे आगे से अयोध्या के कार्यकारी सम्राट भरत का रथ आ रहा था उनके साथ असँख्य रथ थे विशाल सेना थी समूची प्रजा और उनके सामने चुपचाप खड़े हो गए निषादों के उस छोटे गाँव के मुखिया गुह भरत ने साथ चल रहे जानकार सैनिक से पूछा “कौन हैं ये” सैनिक ने बताया राजकुमार राम के परम मित्र निषादराज गुह भरत की पलकें झपकीं उन्हें लगा जैसे गुह नहीं स्वयं राम खड़े हैं भरत विह्वल हो कर कूद गए रथ से और दौड़ पड़े गुह की ओर पूरी प्रजा आश्चर्य से देख रही थी

    अयोध्या का सम्राट दौड़ कर लिपट गया उस बनवासी से निषादराज के मन में बैठा मैल छन भर में बह गया और बिलख कर रो पड़ा वह भलामानुष इधर भरत ऐसे रो रहे थे जैसे भइया राम से लिपट कर रो रहे हों लोग देख रहे थे कहाँ अयोध्या के सम्राट और कहाँ एक गाँव का प्रधान धर्म ने दोनों को एक कर दिया था समान कर दिया था देर तक यूँ ही रोते रहे भरत ने कहा”तुम भी हमारे साथ चलो भइया भइया को वापस अयोध्या लाना ही होगा” गुह ने उत्साहित हो कर कहा “अवश्य चलेंगे भइया उनके चरणों में गिर पड़ेंगे और तब तक न उठेंगे जबतक वे वापस लौटने को तैयार न हो जाएं”….

    प्रस्तुति : अजीत कुमार सिंह

    Shagun

    Keep Reading

    The Mystery of Lord Shiva's Rudra Form: When Peace Becomes a Support for Unrighteousness

    भगवान शिव के रूद्र रूप का रहस्य: जब शांति अधर्म का सहारा बने

    हनुमान मंदिर से लौटते समय रास्ता क्यों बदलते हैं लोग?

    सावन की वापसी और धान के पौधे

    vishnu bhagwan ji

    विष्णु सहस्रनाम पाठ: करेगा की जीवन समस्याओं का समाधान

    Idli. For just one rupee—not a bad deal!

    इडली. सिर्फ एक रुपए में, सौदा बुरा नहीं !

    Fall in love with life; even defeat is beautiful when played with a smile.

    जीवन से इश्क करो, हार भी खूबसूरत है, जब मुस्कुराते हुए खेला जाए

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Singham’ Ajay Devgn brings prestige to Haridwar International Ayurveda.

    बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव

    September 11, 2026
    New NIXI-APNIC Partnership to Strengthen Internet Security in India

    14 साल बाद भारत में लौटा APNIC सम्मेलन, NIXI के साथ नई साझेदारी से मजबूत होगी देश की इंटरनेट सुरक्षा

    September 11, 2026
    Prime PR honored as ‘Best PR Agency’ at the Quality Mark Awards 2026.

    प्राइम पीआर को क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026 में मिला ‘बेस्ट पीआर एजेंसी’ का सम्मान

    September 11, 2026
    The divine devotion of Chhath showcased on the big screen for the first time; Tamannaah Bhatia wins hearts in the song 'Chhathi Maiya' from the film 'The Vvaan'.

    बड़े पर्दे पर पहली बार दिखी छठ की अलौकिक आस्था, ‘द व्वान’ के गाने ‘छठी मैया’ में तमन्ना भाटिया ने जीता दिल

    September 11, 2026
    'The Shape of Belonging': A documentary exploring new perspectives beyond ramps and lifts.

    ‘द शेप ऑफ बिलॉन्गिंग’: रैंप और लिफ्ट से आगे बढ़कर नई सोच तलाशती डॉक्यूमेंट्री

    September 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading