Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    अमेरिका की दादागिरी: विश्व शांति पर बढ़ता खतरा

    ShagunBy ShagunJanuary 13, 2026 Current Issues No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 858

    “दुनिया की पुलिस” बनने का अमेरिकी दावा अब “दुनिया का दादा” बनने की हकीकत में बदलता जा रहा है। जनवरी 2026 में, जब दुनिया आर्थिक विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रही है, उसी रफ्तार से संघर्ष और अशांति के नए मोर्चे खुल रहे हैं। लेकिन इन सबके बीच अमेरिका की आक्रामक विदेश नीति – खासकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में एक खतरनाक पैटर्न उजागर कर रही है: Monroe Doctrine का पुनरुद्धार, जो लैटिन अमेरिका और उसके बाहर के देशों को अमेरिकी हितों का गुलाम बनाने की कोशिश है। क्या यह महज संयोग है कि वेनेजुएला पर हमला, ग्रीनलैंड को हड़पने की धमकियां और ईरान पर हमले की तैयारी एक साथ हो रही हैं?

    पिछले हफ्ते ही, 3 जनवरी 2026 को अमेरिका ने वेनेजुएला की राजधानी काराकास पर बड़े पैमाने पर सैन्य हमले किए। राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोर्स को जबरन गिरफ्तार कर न्यूयॉर्क लाया गया, जहां उन पर नारको-टेररिज्म और ड्रग तस्करी के आरोप लगाए गए। ट्रंप ने इसे “Absolute Resolve” ऑपरेशन बताया, लेकिन हकीकत में यह तेल और आर्थिक नियंत्रण की लड़ाई है।

    Trump's warning to Iran, his focus on Putin, the threat of intervention in Venezuela, and the "land war" threat in Mexico have left the world stunned!
    ट्रंप की ईरान को चेतावनी, पुतिन पर नजर, वेनेजुएला पर कब्जा और मेक्सिको में ‘लैंड वॉर’ की धमकी से दुनिया दंग!

    अमेरिका ने पहले से ही कैरिबियन में सैन्य तैयार किया था, ड्रग ट्रैफिकिंग नावों पर हमले किए, और अब मादुरो को हटाकर वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज से “समर्थन” हासिल करने का दावा कर रहा है। लेकिन क्या यह न्याय है या साम्राज्यवाद? अंतरराष्ट्रीय कानून के जानकार इसे स्पष्ट उल्लंघन मानते हैं – बिना कांग्रेस की मंजूरी और UN की सहमति के।

    अब अटकलें हैं कि कोलंबिया, मेक्सिको और क्यूबा अगले निशाने पर हैं, जहां ड्रग कार्टेल्स के बहाने सैन्य हस्तक्षेप की योजना बन रही है। और ग्रीनलैंड? ट्रंप ने खुले तौर पर डेनमार्क से इस द्वीप को “खरीदने” या हड़पने की बात कही, जो NATO के सदस्य देश का हिस्सा है। अगर ऐसा हुआ तो NATO का अंत हो सकता है, और यूरोप-अमेरिका में सीधा टकराव।

    यह दादागिरी सिर्फ लैटिन अमेरिका तक सीमित नहीं। ईरान में जारी विरोध प्रदर्शन ट्रंप के लिए एक और बहाना बन रहे हैं। अमेरिका पेंटागन से हमले की योजनाएं बना रहा है,जिसमे कि साइबर अटैक से लेकर न्यूक्लियर साइट्स पर स्ट्राइक्स तक। विरोधियों की मदद के नाम पर क्या यह ईरान को अस्थिर करने की साजिश है?

    उधर, दुनिया के अन्य संघर्षों में भी अमेरिका की छाया है। यूक्रेन-रूस युद्ध चौथे साल में प्रवेश कर चुका है, जहां रूस 20% यूक्रेन पर काबिज है। हाल ही में रूस के ड्रोन और मिसाइल हमलों में दर्जनों मौतें हुईं, और अमेरिका NATO के जरिए छद्म युद्ध लड़ रहा है।

    इजरायल-गाजा संघर्ष 2023 से चला आ रहा है, जहां 48,000 से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे गए, और अब इजरायल-ईरान में अमेरिका शामिल हो चुका है। सीरिया में इस्लामिक स्टेट के ठिकानों पर अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस के हमले जारी हैं।

    ( https://shagunnewsindia.com/शगुन न्यूज़ इंडिया)

    Shagun

    Keep Reading

    Premature Death—Gleefully Mocking Road Accidents—and Our Collective Consciousness!

    सड़क हादसों पर अट्टाहस करती अकाल मृत्यु और हमारी सामूहिक चेतना!

    नश्वर शरीर में ही आकार लेती शाश्वत चेतना!

    For a strong democracy, criticism should be accepted with a smile.

    एक मजबूत लोकतंत्र के लिए आलोचना को हंसकर स्वीकार किया जाए

    At the Bandi Devi Temple, locks and keys are offered, not prasad.

    बन्दी देवी मन्दिर में प्रसाद नहीं बल्कि चढ़ाये जाते है ताला-चाबी

    The suspense of the vote count has brought about major upsets!

    तमिलनाडु में सिनेमा-सियासत की नई लहर, विजय ने लिखी नई इबारत

    सत्य और साधना का आध्यात्मिक प्रेम, आज के दौर का दुर्लभ प्रेम

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A Golden Opportunity for a Job at Maruti Suzuki! Major Campus Placement Drive in Lucknow on May 21–22.

    मारुति सुजुकी में नौकरी का सुनहरा मौका! 21-22 मई को लखनऊ में बड़ा कैंपस प्लेसमेंट

    May 19, 2026
    Dr. Hariom Registers His Home on the 'Swagana' Portal; Complete Your Appeal by May 21.

    डॉ. हरिओम ने किया स्वगणना पोर्टल पर घर का रजिस्ट्रेशन, 21 मई तक पूरा करें अपील

    May 19, 2026
    Orange Alert for Severe Heat in UP; Yogi Says: Administration Must Remain on High Alert

    यूपी में भीषण गर्मी का ऑरेंज अलर्ट, योगी बोले – प्रशासन अलर्ट मोड पर रहे

    May 19, 2026
    Ceasefire Dispute: US Tightens the Squeeze on Iran! 31 Oil Tankers Turned Away; Oil Exports Halted Due to Blockade.

    अमेरिका-ईरान शांति के लिए 5 सख्त शर्तें: कोई मुआवजा नहीं, यूरेनियम सौंपो

    May 19, 2026
    Two High-Profile Incidents in Uttar Pradesh: Beheaded Body and Burning Bus

    उत्तर प्रदेश में दो हाई प्रोफाइल घटनाएं: सिर कटी लाश और जलती बस

    May 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading