Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 8
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    योगी सरकार ने बजट में बिजली सस्ती करने की दिशा में नहीं उठाया कोई प्रभावी कदम

    ShagunBy ShagunJuly 11, 2017Updated:July 12, 2017 प्रेसनोट No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 540
    • योगी सरकार के बजट में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी निराशा।
    • जीएसटी लागू होने के बाद बजट में इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी समाप्त होने की थी बड़ी उम्मीद लेकिन हाथ लगी निराशा।
    • इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी के मद में राज्य सरकार वसूलती है लगभग 1250 करोड़। 
    • रेगुलेटरी सरचार्ज 4.28 प्रतिशत समाप्त करने की दिशा में भी सरकार ने बजट में नहीं दी कोई सब्सिडी। 
    • सबको 24 घण्टे बिजली देना अच्छी बात, परन्तु बिजली नहीं मिलेगी सस्ती तो आम जनता कैसे करेगी उसका वहन।
    उप्र की योगी सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2017-18 का जो आज कुल 384659.71 करोड़ का बजट पेश किया गया है, उसमें प्रदेश के आम विद्युत उपभोक्ताओं को अपेक्षा के मुताबिक निराशा हाथ लगी है। पिछली सरकारों में प्रदेश में बड़े पैमाने पर विद्युत उपभोक्ताओं की बिजली दरों में इजाफा कराया गया, चूंकि वर्तमान योगी सरकार सस्ती बिजली आम जनता को उपलब्ध कराने की अनेकों बार बात कर चुकी है। इससे यह उम्मीद थी कि प्रदेश के आम घरेलू/ग्रामीण व कृषि क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली उपलब्ध कराने के लिये इस बजट में कोई अतिरिक्त व्यवस्था होगी, क्योंकि विद्युत अधिनियम 2003 की धारा-65 के तहत किसी भी श्रेणी के उपभोक्ताओं को राहत देने के लिये एडवांस सब्सिडी की घोषणा करनी पड़ती है और जिसकी व्यवस्था निश्चिततौर पर सरकारों को अपने बजट में करना होता है। पूर्व में जो प्रचलित सब्सिडी सरकारों द्वारा चली आ रही है वही आगे भी जारी है, अपेक्षाकृत उससे सस्ती बिजली नहीं मिलेगी। ऐसे में आने वाले समय में प्रदेश के उपभोक्ताओं को जो अपेक्षाएं थीं वह पूरी नहीं हुई हैं। प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं से राज्य सरकार इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी के रूप में 5 प्रतिशत से लेकर 7.5 प्रतिशत व 20 प्रतिशत तक वसूलती है। इस मद में साल भर में लगभग 1250 करोड़ विद्युत उपभोक्ताओं से वसूलकर बिजली कम्पनियां सरकार को देती हैं। इस बार उपभोक्ताओं को बहुत उम्मीद थी कि इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी समाप्त होगी, परन्तु ऐसा नहीं हुआ जो काफी घोर निराशा जनक है। जीएसटी लागू होने के बाद इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी समाप्त होने की काफी प्रबल संभावना थी। इसी प्रकार उपभोक्ताओं पर लग रहे रेगुलेटरी सरचार्ज 4.28 प्रतिशत को समाप्त करने के एवज में उ0प्र0 सरकार से सब्सिडी की अपेक्षा थी, वहां भी निराशा हाथ लगी है।
    उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष व विश्व ऊर्जा कौंसिल के स्थायी सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि आज बजट भाषण में प्रदेश के वित्त मंत्री श्री राजेश अग्रवाल द्वारा पावर फार आॅल, ग्रामीण विद्युतीकरण, एकमुश्त समाधान योजना, सस्ता बिजली कनेक्शन योजना, बी0पी0एल0 को फ्री बिजली, टोल फ्री योजना सहित सौर ऊर्जा योजना और प्रदेश वासियों को अक्टूबर, 2018 से 24 घण्टे बिजली की बात बजट में कही गयी। इसमें से ज्यादातर योजनायें भारत सरकार द्वारा लगभग सभी राज्यों में लागू है और जहां तक सवाल एकमुश्त समाधान योजना व सस्ता बिजली कनेक्शन योजना व टोल फ्री योजना व अन्य योजनायें। यह सभी व्यवस्था एक रूटीन सतत चलने वाली प्रक्रिया है। जिसको बजट भाषण में बोलना आम जनता के लिये कोई नयी बात नहीं है। प्रदेश की जनता को 24 घण्टे बिजली मिले यह अच्छी बात है, परन्तु वह बिजली सस्ती हो ताकि आम जनमानस उसका उपभोग आसानी से कर सकें। सस्ती बिजली हेतु व्यवस्था बजट में अतिरिक्त रूप से की गयी होती तो निश्चित ही आम जनता को खुशी होती।

    Shagun

    Keep Reading

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले श्री शीशपाल सिंह “अभियंता रत्न सम्मान” से सम्मानित

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sunny Deol and Preity Zinta met CM Yogi.

    सनी देओल और प्रीति जिंटा ने सीएम योगी से की मुलाकात

    August 7, 2026
    Lisa Ray Breaks the Silence on Midlife Health

    लिसा रे का मिडलाइफ हेल्थ मिशन: नई विशेषज्ञ टीम के साथ महिलाओं को मिलेगी वैज्ञानिक और समग्र देखभाल

    August 7, 2026
    Godrej launches state-of-the-art material handling plant in Khalapur.

    गोदरेज ने खालापुर में लॉन्च किया अत्याधुनिक मटेरियल हैंडलिंग प्लांट

    August 7, 2026

    XElectron ने Amazon और Flipkart Freedom Sale में स्मार्ट प्रोजेक्टर्स व पोर्टेबल मॉनिटर्स पर धमाकेदार ऑफर लॉन्च किए

    August 7, 2026
    Handloom Craftsmanship Takes Centre Stage at NABARD Exhibition

    नाबार्ड की प्रदर्शनी में दिखा हथकरघा का हुनर

    August 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading