बीमारी के चलते बैंक में जमा रकम निकालने पहुंचा था बुजुर्ग, तीन दिनों तक टरकाने के बाद भी नहीं दी रकम लखनऊ। नगराम इलाके में शुक्रवार को बैंककर्मियों की अभद्रता से आहत एक बुजुर्ग ने बैंक परिसर में ही दम तोड़ दिया। वो काफी दिनों से बीमार था और इलाज के लिए बैंक मे जमा रूपए निकालने पहुंचा था। मृतक के बेटे ने बताया कि बीते तीन दिनों से बुजुर्ग पैसे निकालने के लिए बैंक के चक्कर लगा रहा था, लेकिन रोज बैंककर्मी उसे अगले दिन आने की बात कहकर टरका देते। शुक्रवार को फिर वो अपने बुजुर्ग पिता को…
Author: Shagun
जयपुर। नाबालिग से दुष्कर्म मामले में जोधपुर की जेल में बंद आसाराम एक बार फिर मीडिया के सवालों पर झल्ला गए। दरअसल आसाराम से मीडियाकर्मियों द्वारा एक सवाल पूछा गया था, जिस पर उन्होंने ये चौंका देने वाला जवाब दिया। मीडियाकर्मियों ने अखाड़ा परिषद द्वारा उन्हें फर्जी बाबाओं की लिस्ट में शामिल करने पर प्रतिक्रिया पूछी थी। इस पर आसाराम ने अपने आप को गधा करार दे दिया। आसाराम नियमित सुनवाई के लिए बृहस्पतिवार को जोधपुर अदालत परिसर में थे। अदालत में घुसने से पहले ही मीडिया के सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि ष्न मैं संत हूं और…
‘इससे पहले उत्तर कोरिया ने इस महीने की शुरआत में अपना छठा परमाणु परीक्षण किया था जो अब तक का उसका सबसे बडा परीक्षण है। प्योंगयांग ने कहा कि यह एक हाइड्रोजन बम था जो इतना छोटा है कि इसे मिसाइल में फिट किया जा सकता है ‘ सोल, 15 सितंबर: उत्तर कोरिया ने अपने परमाणु कार्यक्रमों को लेकर बढे तनाव के बीच संयुक्त राष्ट्र के नए प्रतिबंधों पर प्रतिक्रिया देते हुए आज एक बार फिर प्रशांत क्षेत्र में एक मिसाइल दागी जो जापान के ऊपर से होकर गुजरी। ऐसा प्रतीत होता है कि उत्तर कोरिया द्वारा अब तक दागी…
लखनऊ। दो अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और जय जवान जय किसान के प्रणेता लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन पर पिछले वर्ष इसी दिन यसवंत सिंह पूर्व मंत्री के नेतृत्व में लोकतंत्र सेनानी समिति उत्तर प्रदेश ने लोगों से अपील की थी कि चीन को भारत विरोध का सबक सिखाना है तो जहां है तो संकल्प ले कि हम चीन की वस्तुओं का उपयोग नहीं करेंगे लोकतंत्र सेनानियों की एक आवश्यक बैठक दारूलशफा में राम सेवक यादव की अध्यक्षता में हुई । बैठक के बाद राम सेवक यादव ने अपील कि इस संकल्प के लिए सुबे के लोकतंत्र सेनानी दारूलशफा में…
लखनऊ। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरुवार को कहा कि लखनऊ की पहले आप की तहजीब समाज के हर व्यक्ति को आगे बढ़ने का मौका देने के लिए प्रेरित करती है। राष्ट्रपति ने गृह राज्य के पहले दौरे पर नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में लखनऊ की तहजीब की प्रशंसा करते हुए कहा कि पहले आप का विश्लेषण किया जाए तो समाज के हर व्यक्ति को आगे बढ़ने के लिए कहा जाता है। उत्तर प्रदेश की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कोविंद ने कहा कि इस राज्य ने देश को नौ प्रधानमंत्री दिये लेकिन अभी तक कोई राष्ट्रपति या उप राष्ट्रपति नहीं दिया…
लखनऊ। काकोरी पुलिस ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से चोरी की दो बाइक बरामद की है। बरामद की गयी दोनों बाइक काकोरी इलाके से ही चोरी की गयी थी। वहीं गोसाईगंज पुलिस ने भी एक वाहन चोर को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से चोरी की एक बाइक बरामद की है। काकोरी पुलिस ने बीती रात चेकिंग के दौरान कस्बा काकोरी इलाके से दो बाइक सवार युवकों को रोका। पुलिस ने जब दोनों से बाइक के पेपर मांगे तो वह एक भी पेपर नहीं दिखा सके। शक होने पर जब दोनों से कड़ाई से पूछताछ…
लखनऊ। राजधानी के हजरतगंज स्थित कृषि भवन में गुरुवार तड़के आग लग गई। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों की नजर बिल्डिंग की दूसरी मंजिल से निकल रहे धुंए पर पड़ी तो उन लोगों ने तुरन्त इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालाकि इससे पहले ही वहां बने सांख्यिकी विभाग में रखी सैकड़ो फाइले राख हो चुकी थी। कृषि भवन के आसपास पूरे दिन लोग असमंजस में रहे कि ये हादसा या फिर इसके पीछे कोई साजिस है। सूत्रों की मानें तो इस अग्निकांड में एनआरएचएम घोटाले से…
लखनऊ, 14 सितंबर : उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद रोधी दस्ते एटीएस ने इस्लामिक उग्रवादी संगठन अंसारूल्लाह बांग्ला टीम एबीटी के साथ संबंध होने के संदेह में तीन बांग्लादेशी युवकों को गिरफ्तार किया है। एटीएस के महानिरीक्षक असीम अरूण ने आज बताया कि मोहम्मद इमरान, राजीउद्दीन और मोहम्मद फिरदौस कल दोपहर उस समय पकडे गये, जब वे हावडा-अमृतसर एक्सप्रेस पकडने की तैयारी में थे। ये तीनों भाई हैं। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान युवकों ने स्वीकार किया कि वे बांग्लादेश के हैं। उनके कब्जे से फर्जी आधार कार्ड मिले हैं। इससे पहले एटीएस दल ने संदिग्ध बांग्लादेशी आतंकी अब्दुल्लाह…
लखनऊ, 14 सितंबर : समाजवादी पार्टी (सपा) मुखिया अखिलेश यादव ने वंशवाद संबंधी बयान को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का बचाव करते हुए आज कहा कि अमेरिका के दो पूर्व राष्ट्रपतियों समेत ऐसे कई उदाहरण हैं जब एक ही परिवार के लोग किसी क्षेत्र में आगे बढे हैं। अखिलेश ने यहां संवाददाता सम्मेलन में राहुल द्वारा अमेरिका में अपने एक सम्बोधन में वंशवाद को लेकर की गयी टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर कहा, राहुल जी हमारे साथी हैं, हमारे दोस्त हैं। हालांकि उन्होंने उत्तर प्रदेश और देश की राजनीति के परिप्रेक्ष्य में कहा होगा। अगर उनसे अमेरिका…
नयी दिल्ली 14 सितम्बर : केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सी बी एस ई) ने स्कूलों में आये दिन हिंसा और प्रताड़ना की होने वाली घटनाओं को देखते हुए अब स्कूलों की सुरक्षा आॅडिट करने का फैसला किया है और स्कूलों के लिए सख्त सुरक्षा निर्देश भी जारी किये हैं। गुरुग्राम के रायन स्कूल में गत दिनों एक बच्चे की निर्मम हत्या के घटना के बाद अब स्कूलों की सुरक्षा व्यस्था को पुख्ता करने की उठी मांग के मद्दे नज़र सी बी एस ई ने यह कदम उठाया है। सी बी एस ई ने स्कूलों को जारी ताज़ा निर्देश में निर्देश…










